How To Download CTET Answer Key 2026: सीटीईटी फरवरी परीक्षा की आंसर की जल्द की जाएगी जारी, ऐसे करें चेक

How To Download CTET Answer Key 2026: CBSE ने 7 और 8 फरवरी 2026 को कई सारे एग्जाम सेंटर्स पर CTET (सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) 2026 की परीक्षा का आयोजन करवाया था। परीक्षा खत्म हो जाने के बाद में काफी सारे लोग आधिकारिक तौर पर आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। जिससे कि वह पता लगा सके कि उनका एग्जाम क्लियर हुआ है या नहीं।

आंसर की के जरिये उम्मीदवार अपने आंसर्स की जांच कर पाएंगे और यह पता लगा पाएंगे कि उनको इस परीक्षा में कितने अंक मिल सकते हैं। CBSE द्वारा रिजल्ट जारी करने से पहले आंसर की जारी कर दी जाती है। बताते चलें कि आंसर की जल्दी ही जारी की जा सकती है।

CTET एग्जाम की आंसर की ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। जहां से उम्मीदवार अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करके आंसर की आराम से डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET Answer Key 2026 Release

CTET आंसर की जारी होने में थोड़ा वक्त लग सकता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि बिहार में कुछ वजह के चलते दो एग्जाम सेंटर्स इनमें सेंट जॉन अकादमी, बासमती नगर और लक्ष्य इंटरनेशनल अकादमी पर CTET परीक्षा नहीं हो पाई।

सीबीएसई की तरफ से इन दोनों ही सेंटर्स पर परीक्षा दोबारा होगी। बताया जा रहा है कि यह परीक्षा तकरीबन 15 दिनों के अंदर हो जाएगी। इसीलिए कहा तो यह भी जा रहा है कि सभी केंद्र पर परीक्षा होने के बाद ही CTET Provisional Answer Key 2026 आधिकारिक तौर पर जारी होगी।

Read More: DRDO ISSA Apprentice Vacancy 2026: DRDO ने 21 अप्रेंटिस पदों पर निकाली बंपर भर्ती, आज ही कर ले आवेदन!

How To Download CTET Answer Key 2026?

  1. CTET आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जान है।
  2. इसके बाद में होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ सेक्शन में CTET Feb 2026 Key Challenge के लिंक पर क्लिक करना है।
  3. वहां पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन कर लेना है।
  4. लॉगिन करने के बाद में आपके सामने आपकी आंसर की खुलकर आ जाएगी, जिसको आप डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET Answer Key 2026 Objection

CTET प्रोविजनल आंसर की जारी हो जाती है तो उम्मीदवार अपने प्रश्न और उत्तर दोनों का मिलान कर सकते हैं। जिससे उनको पता चल जाएगा कि उन्होंने कहां पर गलती की है और उनको कितने मार्क्स प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन अगर किसी भी प्रश्न में उनको कुछ दिक्कत लगती है तो वह उत्तर पर आपत्ति जाहिर कर सकते हैं। लेकिन यह समय सीमा के अंदर ही ऑनलाइन तरीके से करना होगा।

अगर आप ऑब्जेक्शन उठाना चाहते हैं तो हर एक प्रश्न के लिए ₹1000 का शुल्क देना पड़ेगा। लेकिन जो भी तिथि निर्धारित की जाएगी उसके बाद में कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।

CTET Answer Key 2026 Advice

उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वो CTET Answer Key 2026 से जुड़ी हुई सारी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखें। किसी भी तरीके की अफवाह या फिर गलत जानकारी पर भरोसा ना करें।

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

नमस्ते, मैं मनीष स्वामी हूँ, AagiBaan.in का संस्थापक और मुख्य संपादक। डिजिटल मीडिया के उभरते परिदृश्य में 2 वर्षों के गहन अनुभव के साथ, मेरा प्राथमिक उद्देश्य दैनिक खबरों और महत्वपूर्ण अपडेट्स को पारदर्शी और सुलभ बनाना है। AagiBaan.in पर हम केवल न्युज हेडलाइंस पर काम नहीं करते, बल्कि जॉब नोटिफिकेशन, मनोरंजन, टेक्निकल, बिजनस और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी को एक ही छत के नीचे, बेहद सरल और सटीक भाषा में प्रस्तुत किया जाता है। डिजिटल मीडिया में मेरी विशेषज्ञता और पैनी नज़र यह सुनिश्चित करती है कि हमारे पाठकों को मिलने वाली हर सूचना प्रमाणित और समयबद्ध हो।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment


DMCA.com Protection Status