Sticky Floors After Mopping: घर में पोछा लगाने के बाद अगर फर्श साफ नजर आने के बजाय चिपचिपा लगता है तो इसका मतलब है कि सही से सफाई नहीं हुई है। कई बार तो सफाई का तरीका या फिर इस्तेमाल किया हुआ क्लीनर भी सही नहीं होता है। इसीलिए अगर पोंछे के पानी में सही चीजों को मिलाया जाए और कुछ आसान चीजों का ध्यान रखा जाए तो फर्श सिर्फ चमकदार ही नहीं बनेगा बल्कि चिपचिपा भी नहीं होगा।
पानी में मिला सकते हैं सफेद सिरका
अगर आपके घर में टाइल्स या फिर विनाइल फ्लोरिंग हो रखी है तो पूछे के पानी में थोड़ा सा सफेद सिरका मिलाना काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। यह फर्श पर जमी हुई साबुन या फिर क्लीनर की परत को हटा देता है और चिपचिपाहट को कम कर देता है। लेकिन लकड़ी या फिर मार्बल के फर्श पर सिरके का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि यह नुकसानदायक हो सकता है।
सही क्वांटिटी में डालना चाहिए क्लीनर
काफी सारे लोग ऐसे होते हैं जिनको लगता है कि ज्यादा क्लीनर डालने पर फर्श ज्यादा अच्छे से साफ हो जाएगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। अगर ज्यादा क्लीनर का इस्तेमाल किया जाए तो उसकी परत फर्श पर मौजूद रह जाती है जिसके बाद धूल और गंदगी भी जल्दी चिपकती है। इसी के चलते सही क्वांटिटी के अनुसार ही क्लीनर को मिलाना चाहिए।
हर बार साफ पानी का करना चाहिए उपयोग
अगर पोछा लगाते वक्त बार-बार इस गंदे पानी का उपयोग किया जाता है तो गंदगी दोबारा से फर्श पर फैलती है। इसीलिए सबसे अच्छा होगा कि पानी गंदा होते ही उसे बदल देना चाहिए। फर्श भी साफ रहेगा और चिपचिपाहट भी नहीं रहेगी।
सादा पानी से आखिर में लगाना चाहिए पोंछा
काफी सारे लोग क्लीनर वाले पानी से ही पोछा लगाने के बाद कुछ नहीं करते हैं लेकिन साफ पानी से एक बार फिर से दोबारा पोछा लगा देना चाहिए। ऐसा करने पर फर्श पर जो क्लीनर या फिर सिरका बच जाता है वह पूरी तरीके से हट जाता है और फर्श भी चमकदार बनता है।
गंदे पोंछे से नहीं करनी चाहिए सफाई
अगर पोंछा पहले से ही गंदा हो रखा है तो फर्श साफ नहीं बल्कि और भी ज्यादा गंदा दिखेगा। इसीलिए हर बार पोंछा लगाने से पहले उसे अच्छी तरीके से धो लेना चाहिए। माइक्रोफाइबर पूछा इस्तेमाल करते हैं तो हर उपयोग के बाद में उसे साफ करना चाहिए।
फर्श के हिसाब से ही चुनना चाहिए सही क्लीनर
हर तरीके की फ्लोरिंग के लिए एक जैसा क्लीनर सही नहीं माना जाता है। लकड़ी से लेकर लैमिनेट, टाइल्स और मार्बल के लिए अलग-अलग तरीके के क्लीनर मिलते हैं। अगर गलत तरीके के क्लीनर का फर्श पर इस्तेमाल किया जाए तो चिपचिपाहट और भी ज्यादा बढ़ जाती है।