Shilpa Shinde: जब भी टीवी की ‘अंगूरी भाभी’ का नाम आता है तो हमेशा दिमाग में शिल्पा शिंदे की तस्वीर सामने आ जाती है। शिल्पा शिंदे अभी के वक्त में काफी ज्यादा बेबाक अंदाज में नजर आती है और उनका यही अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है।
अक्सर वह साफ स्पष्ट और बोल्ड अंदाज में अपनी बात को रखती है। जब वह बिग बॉस 11 के घर में नजर आई थी तो अपनी सादगी के साथ-साथ मजबूत पर्सनालिटी के चलते हिना खान से लेकर विकास गुप्ता जैसे दावेदारों को हराकर उन्होंने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की थी। शिल्पा शिंदे ने भले ही टीवी में भोली भाली संस्कारी बहू का किरदार निभाया है लेकिन वह असल जिंदगी में एक शेरनी जैसी है। जिन्होंने इंडस्ट्री के बड़े-बड़े मेकर्स से भी अकेले ही टक्कर ली थी।

शिल्पा शिंदे की उम्र (Shilpa Shinde Age)
अगर हम शिल्पा शिंदे के जन्म की बात करें तो आपको बता दें कि 28 अगस्त 1977 में महाराष्ट्र के मुंबई में उनका जन्म हुआ था। वह एक महाराष्ट्रीयन मराठी परिवार से आती है। उनके पिता डॉक्टर सत्यदेव शिंदे हाई कोर्ट के एक मशहूर जज थे और उनकी मां गीता सत्यदेव शिंदे एक हाउसवाइफ है।
शिल्पा शिंदे की हाइट (Shilpa Shinde Height)
अगर हम शिल्पा शिंदे की हाइट और वेट की बात करें तो आपको बता दें कि टीवी इंडस्ट्री की वह सबसे एक्सप्रेसिव और नेचुरल अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है। उनकी हाइट तकरीबन 5 फीट 4 इंच बताई जाती है। इसके अलावा उनका वजन 62 से 65 किलो के बीच में रहता है। वह क्रश डाइटिंग से अपने जीरो फिगर के पीछे नहीं भागती है।

शिल्पा शिंदे का परिवार (Shilpa Shinde Family)
- अब हम बात करते हैं शिल्पा शिंदे के परिवार की तो आपको बता दें कि उनके पिता जो इस दुनिया में नहीं है डॉक्टर सत्यदेव शिंदे वह मुंबई में हाई कोर्ट के मशहूर जज हुआ करते थे। (Shilpa Shinde Father) वह एक बहुत ही स्ट्रिक्ट इंसान थे और शुरुआत में वह अपनी बेटी शिल्पा के एक्टिंग के खिलाफ भी थे। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी बेटी के इस प्रोफेशन को स्वीकार कर लिया था और 2013 में अल्जाइमर की बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया था।
- शिल्पा शिंदे की मां गीता सत्यदेव राव शिंदे एक होम मेकर है (Shilpa Shinde Mother) और जब शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 में पहुंची थी तो उनकी मां फैमिली वीक के दौरान उनसे मिलने के लिए आई थी।
- शिल्पा शिंदे का एक छोटा भाई भी है जिसका नाम आशुतोष शिंदे हैं (Shilpa Shinde Brother) और वह एक कारपोरेट प्रोफेशनल होने के साथ-साथ बिजनेसमैन भी है। जब शिल्पा शिंदे विवादों में और क़ानूनी लड़ाईया में फस गई थी तो आशुतोष नहीं उनका PR और लीगल मामलों को देखा था।
- इसके अलावा शिल्पा शिंदे की दो बड़ी बहन भी है (Shilpa Shinde Sisters) जिनकी शादी हो चुकी है। वह अपने परिवारों के साथ में सेटल है और लाइमलाइट से दूरी रखना ही पसंद करती हैं।
शिल्पा शिंदे की पढ़ाई (Shilpa Shinde Education)
अगर हम शिल्पा शिंदे की एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो आपको बता दें कि उनके जीवन में शिक्षा का एक बहुत ही बड़ा महत्व रहा है क्योंकि उनके पिता हाई कोर्ट के जज भी थे। किसी के चलते शुरू से ही उनके घर का माहौल पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहा।
शिल्पा शिंदे का जन्म मुंबई में ही हुआ और उन्होंने शुरुआती स्कूल की पढ़ाई एक नामी कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की थी। स्कूल के वक्त वह बेहद ही शांत और टैलेंटेड स्टूडेंट हुआ करती थी। इसके बाद में शिल्पा शिंदे ने स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई के चर्चगेट स्थित किशिनचंद चेलाराम कॉलेज से मनोविज्ञान विषय में ग्रेजुएशन पुरी की थी।

शिल्पा शिंदे का संघर्ष (Shilpa Shinde Struggle)
अब हम बात करेंगे कि शिल्पा शिंदे ने अपने करियर से लेकर पूरे जीवन में कितना संघर्ष किया है।
पिता के खिलाफ जाकर की थी एक्टिंग
जैसा कि हमने आपके ऊपर भी बताया कि शिल्पा शिंदे की संघर्ष की कहानी उनके घर से ही शुरू हुई। उनके पिता हाईकोर्ट में जज हुआ करते थे और वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एक्टिंग में जाए। वह इसके पूरी तरफ खिलाफ थे लेकिन शिल्पा ने अपने पिता से जिद की और एक साल का वक्त मांगा। जहां पर मुंबई की लोकल ट्रेनों में वह धक्के खाकर ऑडिशन देने जाया करती थी। शुरुआती सालों में तो उन्हें साउथ की फ़िल्में और टीवी सीरियल्स में छोटे-मोटे किरदार मिले।
कार्ड छपने के बाद टूटी शादी
लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब उनका करियर तो अच्छा चल रहा था लेकिन उनकी निजी जिंदगी में भौचाल गया। साल 2009 में अभिनेता रौमित राज के साथ उनकी शादी होने वाली थी और कार्ड भी छप गए थे। लेकिन बाद में वैचारिक मतभेदों के चलते यह शादी टूट गई थी। 2013 में उनके पिता का अल्जाइमर के चलते निधन हो गया और इसके बाद शिल्पा भी डिप्रेशन में चली गई और इससे बाहर आने के लिए उन्हें काफी लंबा वक्त लगा।
शिल्पा शिंदे ने मेकर्स पर लगाया था आरोप
लेकिन कई सालों के बाद स्ट्रगल करके 2015 में शिल्पा शिंदे को ‘भाभी जी घर पर हैं’ सीरियल मिला था। जिसमें ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभा कर वह काफी फेमस हो गई थी। लेकिन 1 साल के अंदर ही शो के मेकर्स संजय कोहली के साथ उनका फीस और एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद अभिनेत्री ने उन पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया और 2016 में शो छोड़ दिया था।
शिल्पा शिंदे पर लग गया था अनऑफिशियल बैन
लेकिन इस शो को छोड़ने के बाद शिल्पा शिंदे को बहुत ही भारी कीमत चुकानी पड़ी। दरअसल सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) और बड़े मेकर्स ने मिलकर शिल्पा शिंदे पर अनऑफिशियल बैन लगवा दिया था। इसके बाद सारे टीवी चैनल को यह हिदायत दे दी गई थी कि अभिनेत्री को कोई कामना दिया जाए। इसके बाद शिल्पा पूरी तरीके से अकेले पड़ गई थी और पैसों की तंगी के साथ-साथ करियर खत्म होने की कगार पर भी आ गया था।
बिग बॉस में मारी एंट्री
जब शिल्पा शिंदे को लगा कि अब उनका करियर पूरी तरीके से खत्म हो चुका है तो साल 2017 में उन्हें ‘बिग बॉस 11’ का ऑफर मिल गया था। इस शो में मकर विकास गुप्ता भी थे और घर के सभी कंटेस्टेंट्स में मिलकर उन पर निशाना साध दिया था। लेकिन बाद में और शिल्पा शिंदे ‘बिग बॉस 11’ की विनर बनकर निकली। (Shilpa Shinde Bigg Boss 11 Winner)
शिल्पा शिंदे का हैरान कर देने वाला खुलासा
‘बिग बॉस 11’ जीतने के बाद भी शिल्पा शिंदे स्ट्रगल करती रही। उन्होंने पॉलिटिक्स में भी कदम रखा और कुछ शोज में भी काम किया लेकिन फिर भी कुछ नहीं हो पा रहा था। इसके बाद दिसंबर 2025 में उन्हें ‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ के लिए मेकर्स ने ऑफर दिया। ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाने के लिए उन्हें फिर से बुलाया गया। (Shilpa Shinde Shocking Revelation)
लेकिन साल 2026 में शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह के पॉडकास्ट पर हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उन्होंने यह कबूल किया था कि उन्होंने सालों पहले जो मेकर्स पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था वह पूरी तरीके से झूठा था। उन्होंने बताया कि तब फीस रोके जाने और कॉन्ट्रैक्ट के विवाद में फंसने के बाद में उनके पास में अपनी लड़ाई लड़ने का कोई और रास्ता नहीं बचा था। इसके बाद इंडस्ट्री के काफी सारे सितारे और सिने संगठन उनके खिलाफ हो गए। लेकिन अब जुलाई 2026 में एक बार फिर से अपनी बात को बेबाक तरीके से रखने के लिए वह रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर आई है।

शिल्पा शिंदे का करियर (Shilpa Shinde Career)
शिल्पा शिंदे के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने इतने लंबे करियर में काफी सारे बेहतरीन किरदार अदा किए हैं। कॉमेडी से लेकर काफी और भी उन्होंने रोल निभाए हैं। यहां हम आपको साल के हिसाब से उनके करियर के बारे में बता रहे हैं।
- शिल्पा शिंदे ने साल 1999 में तेलुगु फिल्म ‘छिन्न’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2001 में वह तेलुगू फिल्म ‘शिवानी’ में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आई थी। हालांकि बाद में छोटे पर्दे पर डीडी नेशनल के शो ‘दुआएं’ और ज़ी टीवी के शो ‘कोहिनूर’ में भी उन्होंने काम किया।
- इसके बाद में शिल्पा शिंदे को साल 2002 में श्वेता तिवारी के शो ‘काहीन किसii रोज’ में एक छोटा सा रोल निभाते हुए देखा गया और इसके बाद वह स्टार प्लस के शो ‘भाभी’ में ‘मंजू’ का किरदार भी अदा करती हुई नजर आई थी। 2004 में स्टार प्लस के शो ‘संजीवनी’ में भी उन्हें देखा गया था और 2005 में वह स्टार वन के शो ‘सिद्धांत’ में भी नजर आ चुकी हैं।
- इसके बाद शिल्पा शिंदे ने साल 2006 में ज़ी टीवी के शो ‘मायका’ में लीड किरदार निभाया था। इसके तुरंत बाद 2007 में स्टार प्लस के शो ‘कस्तूरी’ में वह नेगेटिव किरदार निभाते हुए नजर आई थी। 2009 में सोनी टीवी के शो ‘मात पिता के चरणों में स्वर्ग’ में भी उन्हें देखा गया था।
- साल 2011 में शिल्पा शिंदे ने सब टीवी के कॉमेडी शो ‘चिड़ियाघर’ में भी काम किया था। इसके बाद में 2014 में टीवी शो ‘लापतागंज’ में भी उन्हें देखा गया था। उनकी कॉमिक टाइमिंग दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी।
- इसके बाद में साल 2015 में शिल्पा शिंदे की जिंदगी ने टर्निंग पॉइंट लिया। जब उन्हें एंड टीवी के शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ मैं ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार ऑफर हुआ। जो उनके करियर का आईकॉनिक रोल बन गया था और उनका डायलॉग ‘सही पकड़े हैं’ देश भर में काफी वायरल हुआ। लेकिन मार्च 2016 में उन्होंने इस शो को छोड़ दिया।
- इसके बाद में साल 2017 में शम्मी सिल्क मिल्स की बॉलीवुड फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी’ में भी उनका एक स्पेशल डांस नंबर देखने के लिए मिला था। इसके बाद अक्टूबर 2017 में वह ‘बिग बॉस 11’ में नजर आई और जनवरी 2018 में इसकी विनर बनी। इसी साल सुनील ग्रोवर के साथ जियो सिनेमा के कॉमेडी शो ‘जियो धन धना धन’ में भी उन्होंने काम किया।
- बाद में साल 2020 में शिल्पा शिंदे ने ऑल्ट बालाजी की बड़ी पीरियड ड्रामा वेब सीरीज ‘पौरुषपुर’ से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर लिया था। उनका इसमें बेहद ही बोल्ड और शाही किरदार देखने के लिए मिला था। इसके बाद में साल 2022 में उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखलाजा 10’ में भी हिस्सा लिया था।
- शिल्पा शिंदे को साल 2024 में रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में देखा गया था। इसके बाद में 2025 में दिसंबर में 9 साल के बाद एक बार फिर से ‘भाभी जी घर पर है 2.0’ में ‘अंगूरी भाभी’ के किरदार में वह फिर से वापस आ गई। लेकिन अभी वह जुलाई 2026 में ‘लॉकअप सीजन 2’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई है जिसके बाद काफी बवाल मचा हुआ है।

शिल्पा शिंदे की लव लाइफ (Shilpa Shinde Love Life)
शिल्पा शिंदे भले ही काफी ज्यादा विवादों में रही है लेकिन आपको बता दें कि निजी जिंदगी को हमेशा से ही उन्होंने काफी साफ सुथरा रखने की कोशिश की है। उनके अफेयर्स को लेकर कोई ज्यादा इंडस्ट्री में गॉसिप नहीं हुई है। उनको लेकर सिर्फ एक ही बड़े रिश्ते को लेकर बात होती है।
रोमित राज
शिल्पा शिंदे अपने टीवी शो ‘मायका’ के सेट पर रोमित राज से मिली थी। दोनों साथ में काम करते-करते एक दूसरे काफी करीब आ गए थे और एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। दोनों अपने रिश्ते के लिए काफी गंभीर भी थे और परिवार की सहमति के साथ 2009 में शादी भी तय हो गई थी। खबरों की माने तो 29 नवंबर 2009 को उनकी शादी होने वाली थी और कार्ड भी छप गए। कपड़े और गहने भी खरीदे जा चुके थे। लेकिन अंतिम वक्त में शिल्पा शिंदे ने अचानक शादी तोड़ने का फैसला लिया।
सालों के बाद शिल्पा शिंदे ने कई इंटरव्यू और बिग बॉस 11 के दौरान इससे शादी के टूटने की असली वजह का खुलासा किया था। अभिनेत्री ने बताया था कि रोमित राज और उनके परिवार काफी ज्यादा डिमांडिंग था। रोमित राज चाहते थे कि वह शादी के बाद अपने माता-पिता और भाई बहनों से दूरी बना लेंगी और उनके परिवार का ध्यान रखेंगी।
इसके बाद में शिल्पा शिंदे को इस बात का एहसास हो गया था कि और रोमित राज ज्यादा एडजस्ट नहीं कर पाएंगे और एक छोटे से झगड़ा की वजह से उन्होंने अभिनेत्री के परिवार का अपमान भी किया था। अभिनेत्री के अनुसार जो व्यक्ति शादी से पहले उनके परिवार का सम्मान नहीं कर सकता है वह आगे चलकर एक अच्छा पार्टनर कैसे बन पाएगा। इसीलिए उन्होंने आखिरी मौके पर यह शादी तोड़ने का फैसला लिया।
शिल्पा शिंदे ने लिया था सिंगल रहने का फैसला
रोमित राज से अलग हो जाने के बाद में शिल्पा शिंदे ने अपनी जिंदगी में किसी और को नहीं आने दिया। अभी के वक्त में वह 48 साल की हो चुकी है और बहुत ही सिंगल खुशहाल जिंदगी की रही है। मैं अकेले भी काफी खुश है और अपनी आजादी से बहुत प्यार करती हैं। वह अपना पूरा वक्त अपनी मां के साथ-साथ अपने भाई के परिवार और अपने काम को ही दे देती हैं।

शिल्पा शिंदे से जुड़े विवाद (Shilpa Shinde Controversies)
अब हम बात करेंगे कि शिल्पा शिंदे से जुड़े हुए विवाद कौन-कौन से हैं क्योंकि भले ही वह निजी जिंदगी में ज्यादा एक्टिव नहीं रही है लेकिन विवादों में वह काफी ज्यादा एक्टिव रही है। उनके बयानों के चलते तो पूरी टीवी इंडस्ट्री हिलकर रह गई।
‘भाभी जी’ के मेकर्स पर लगाया झूठा आरोप
साल 2016 में भाभी जी घर पर है शो छोड़ने के बाद में शिल्पा शिंदे ने शो के प्रोड्यूसर्स संजय कोहली और बेनाइफर कोहली के ऊपर गंभीर आरोप लगा दिए थे। सालों तक तीनों के बीच कानूनी जंग भी चली थी। तब शिल्पा ने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे और FIR भी दर्ज करवा दी थी।
लेकिन जून 2026 के दौरान भारतीय सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट के दौरान शिल्पा शिंदे ने खुलासा किया कि “मैंने अपने प्रोड्यूसर के ऊपर जो भी यौन उत्पीड़न का केस किया था वह झूठा था। तब मेरे पैसे रुके हुए थे और मुझ पर बैन लगा दिया गया था। बाहर निकलने का कोई भी रास्ता नहीं मिल रहा था और इसीलिए मैंने यह कदम उठाया।”

बिग बॉस में हुई विकास गुप्ता और हिना खान के साथ कोल्ड वॉर
जब शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 11 किया था तो पूरे सीजन में प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के साथ उनका पुराना विवाद चर्चा में रहा था। शो के शुरुआती हफ्तों में तो शिल्पा ने विकास को रोने पर भी मजबूर कर दिया था। शो किए रनर अप रही हिना खान के साथ भी शिल्पा की बन नहीं पाई थी और शो खत्म होने के बाद भी कई सालों तक दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जंग चली थी।
गैंग्स ऑफ़ फिल्मीस्तान शो से हटी पीछे
जब शिल्पा शिंदे ने ‘बिग बॉस 11’ जीता था तो उसके बाद साल 2020 में कॉमेडी शो ‘गैंग्स ऑफ़ फिल्मीस्तान’ से उन्होंने कम बैक किया था। लेकिन शो शुरू होने के कुछ ही दिन के अंदर उन्होंने मेकर्स पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए शो छोड़ दिया था। मेकर्स ने उन्हें कहा था कि उन्हें घंटे काम नहीं करवाया जाएगा और शो में सुनील ग्रोवर मुख्य चेहरा नहीं बल्कि बाकी कलाकारों को भी बराबर का मौका दिया जाएगा। लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो शिल्पा ने सेट पर जाने से इनकार कर दिया।

शिल्पा शिंदे का इंस्टाग्राम (Shilpa Shinde Instagram)
शिल्पा शिंदे के सोशल मीडिया की बात करें तो आपको बता दें कि उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स काफी अच्छे खासे हैं। उन्हें 6 लाख 50 हज़ार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वो PR एजेंसी का इस्तेमाल नहीं करती है और खुद अपने अकाउंट को हैंडल करती है।
शिल्पा शिंदे की फीस (Shilpa Shinde Fees)
शिल्पा शिंदे की फीस की बात करें तो आपको बता दे की एक टीवी सीरियल है वेब सीरीज के लिए प्रति एपिसोड वह एक लाख से 1.5 लाख तक का चार्ज कर लेती हूं। दिसंबर 2025 से ‘भाभी जी घर पर है 2.0’ के लिए अभी वह इसी रेंज में फीस वसूल रही है। रियलिटी शोज को लेकर भी उनके डिमांड काफी ज्यादा है और ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में भी वह नजर आई थी। जिसके लिए बताया जाता है कि उन्होंने हर हफ्ते 5 से 7 लाख रुपए की फीस ली थी। लॉकअप सीजन 2 में भी वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर वह अच्छी खासी फीस ले रही हैं।

शिल्पा शिंदे की संपत्ति (Shilpa Shinde Net Worth)
शिल्पा शिंदे की नेटवर्थ की बात की जाए तो आपको बता दें कि कुछ खबरों की माने तो वह तकरीबन 15 से 20 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। भले ही उन्होंने लंबे समय तक काम नहीं किया लेकिन इसके बावजूद भी स्मार्ट इन्वेस्टमेंट और रियलिटी शोज के चलते उन्होंने खुद को आर्थिक तौर पर काफी मजबूत बनाया।

शिल्पा शिंदे की इनकम सोर्स (Shilpa Shinde Income Source)
शिल्पा शिंदे की इनकम सोर्स की बात की जाए तो आपको बता दें कि वह ब्रांड एंडोर्समेंट से लेकर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और राजनीति के चलते मोटी कमाई कर लेती है।
वो ब्रांड एंडोर्समेंट में ट्रेडिशनल ब्रांड्स जैसे साड़ी से लेकर ज्वेलरी और होम अप्लायंसेज के विज्ञापनों में नजर आती हैं। एक विज्ञापन कब है 3 से 5 लाख चार्ज ले लेती है। इसके अलावा और सोशल मीडिया पैड कोलैबोरेशन और स्पॉन्सर्ड पोस्ट के चलते भी वह अच्छी कमाई कर लेती है। शिल्पा ने कांग्रेस पार्टी में भी कदम रखा था और कई सारी राजनीतिक या सांस्कृतिक इवेंट्स में बतौर गेस्ट शामिल होने के लिए भी वह चार्ज करती हैं।

शिल्पा शिंदे की लग्जरियस चीज़ें (Shilpa Shinde Luxurious Things)
अगर हम शिल्पा शिंदे की लग्जरियस लाइफ की बात करें तो आपको बता दें कि मुंबई के कांदिवली इलाके में उनके पास में एक बेहद ही आलीशान 3 बीएचके अपार्टमेंट भी है। इसमें वह अपनी मां के साथ में रहती हैं। इसके अलावा उनके पास में महाराष्ट्र में एक जमीन और भी है।
शिल्पा शिंदे की कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास में 75 लाख रुपए की लग्जरी एसयूवी मर्सिडीज़ बेंज GLS है। जिसमें वह कई बार सफर करते हुए नजर आ जाती हैं। साथ ही उनके कर कलेक्शन में किया कार्निवल और मारुति सुजुकी स्विफ्ट जैसी गाड़ियां भी मौजूद है।