Shivangi Joshi: अगर आप टीवी सीरियल्स का शौक रखते हैं तो आप शिवांगी जोशी के बारे में तो जानते ही होंगे जिन्होंने नायरा का किरदार निभाकर हर दिल पर राज किया। शिवांगी जोशी अभी के वक्त में टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी है। उनकी बेहतरीन ऐक्टिंग से लेकर उनका स्टाइल लोगों को पसंद आता है। लेकिन एक वह एक लाजवाब एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन कथक डांसर और ताइक्वांडो में गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी है। लेकिन छोटे पर्दे पर संस्कारी बहु से लेकर रियलिटी शो में खतरनाक स्टंट करने तक शिवांगी जोशी खूब चर्चा में रह चुकी है। इस समय वह ‘लॉकअप’ के सीजन 2 में खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।

शिवांगी जोशी की उम्र (Shivangi Joshi Age)
अब बात कर लेते हैं कि शिवांगी जोशी का जन्म कब और कहां हुआ था। तो आपको बता दें कि उनका जन्म 18 मई 1995 को पुणे, महाराष्ट्र में एक हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ। लेकिन हमेशा से ही उनका दिल उत्तराखंड के लिए धड़कता था क्योंकि उनका पूरा बचपन ऋषिकेश और देहरादून में ही बीता। दरअसल शिवांगी जोशी के पिता समान प्रकाश जोशी एक सरकारी कर्मचारी है और उनकी मां यशोदा जोशी एक हाउसवाइफ है। अभिनेत्री का बहुत ही छोटा सा परिवार है जिसमें उनका एक छोटा भाई समर्थ और एक बहन शीतल है।

शिवांगी जोशी की हाईट और वेट (Shivangi Joshi Height And Weight)
अब हम बात करेंगे शिवांगी जोशी की फिटनेस के बारे में। वह अपने बबली लुक की वजह से काफी पसंद की जाती है। उनकी हाइट 5 फीट 5 इंच बताई जाती है। इसके अलावा आमतौर पर उनका वजन 50 से 52 किलो के आसपास ही रहता है।
इतना ही नहीं आपको बताते चलें कि और शिवांगी जोशी अपनी बॉडी ट्रांसफॉरमेशन को लेकर भी काफी आगे रहती है। बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 के लिए उन्होंने बहुत ही मेहनत के साथ तकरीबन 8 किलो तक वजन बढ़ा लिया था और बाद में फिर से उन्होंने खुद को फिट कर लिया।

शिवांगी जोशी का परिवार (Shivangi Joshi Family)
जैसा कि हम सभी को पता है कि शिवांगी जोशी बहुत ही पारिवारिक का माहौल में रहती है और अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय वह अपने परिवार को ही देती है। इसीलिए क्योंकि हर एक मोड़ पर उनके साथ में उनका परिवार बहुत ही मजबूती के साथ में खड़ा रहा है।
शिवांगी जोशी के परिवार में पांच लोग हैं। पहले उनके पिताजी का नाम सुमन प्रकाश जोशी है। वह एक सरकारी कर्मचारी है और बहुत ही शांत स्वभाव के हैं। शिवांगी जोशी की मां का नाम यशोदा जोशी है और वह एक हाउसवाइफ है। जब शिवांगी मुंबई में स्ट्रगल कर रही थी तो उनकी मां ने ही उनके साथ दिया।
इसके अलावा शिवांगी जोशी की एक छोटी बहन है जिसका नाम शीतल जोशी है। लेकिन शीतल लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। शीतल की शादी भी हो चुकी है। इसके अलावा शिवांगी जोशी का एक भाई भी है जिसका नाम समर्थ जोशी है और वह अभी पढ़ाई कर रहा है।

शिवांगी जोशी की पढ़ाई (Shivangi Joshi Education Qualification)
अब हम बात करेंगे कि शिवांगी जोशी ने ग्लैमर इंडस्ट्री में आने से पहले कितनी पढ़ाई की। तो आपको बताते चलें कि उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई उत्तराखंड के देहरादून के पाइन हॉल स्कूल से पूरी की है। स्कूल के वक्त वह पढ़ाई के अलावा डिबेट से लेकर डांस और भारत में भी काफी आगे रही है। अपनी स्कूल की पढ़ाई के बाद उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री ली।

शिवांगी जोशी की स्ट्रगल (Shivangi Joshi Struggle)
आज के वक्त में शिवांगी जोशी बेहद ही आलीशान जिंदगी जी रही है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने काफी स्ट्रगल किया और वह कभी भी एक्ट्रेस बनने का सपना नहीं देखती थी। दरअसल वह एक डॉक्टर या फिर आर्मी ऑफिसर बनना चाहती थी। लेकिन एक बार जब उन्होंने डांस परफॉर्मेंस के बाद में एक्टिंग इंडस्ट्री में कदम रखा तो कभी भी पीछे नहीं हटी और उनकी जिंदगी बदलती चली गई।
साल 2013 में जब शिवांगी जोशी की मां उन्हें मुंबई लेकर आई थी तो उनके रिश्तेदारों ने इस बात का काफी ज्यादा विरोध भी किया था। काफी सारे लोगों से उन्हें ताने मिले थे की बेटी को डॉक्टर या इंजीनियर बनने के बजाय कहां पर एक्टिंग करने के लिए ले जा रही हो और बाद में पछताओगी। काफी सारे रिश्तेदारों ने तो उनसे सारे रिश्ते नाते तोड़ दिए थे और मुंबई आने के बाद में शिवांगी जोशी की मां ने रोजाना कई कई किलोमीटर पैदल चलकर उन्हें ऑडिशन दिलवाए थे।
शिवांगी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत में काफी छोटे-मोटे किरदार निभाए। वह ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ और ‘बेइंतेहा’ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी है। लेकिन इस दौरान उन्हें सेट पर सीनियर एक्टर्स के ताने सुनने पड़े और करियर की शुरुआत में उन्हें कम उम्र की होने की वजह से लुक्स को लेकर बॉडी शेम भी किया गया। आर्थिक तंगी के वक्त कई बार उनके पास में कुछ चीजों के लिए पैसे नहीं हुआ करते थे।
एक वक्त हुआ करता था जब शिवांगी जोशी के रिश्तेदार उनके मुंबई आने पर उनसे नाराज हो गए थे और बात करना बंद कर दिया था। आज वही अपनी बेटियों को शिवांगी जोशी जैसा बनने के लिए उनसे मदद मांगते हैं। शिवांगी जोशी ने भी अपनी मेहनत के बलबूते पर हर किसी का नजरिया बदल दिया।

शिवांगी जोशी का करियर (Shivangi Joshi Career)
अब बात कर लेते हैं कि शिवांगी जोशी का कैरियर कैसा रहा तो उन्होंने बेहद ही छोटी उम्र से इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। साल 2013 में मुंबई आकर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और छोटे-छोटे किरदार निभाने शुरू किया। आपको नीचे साल के हिसाब से उनके करियर के हर एक ग्राफ को दिखा रहे हैं।
- साल 2013 में शिवांगी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत सोनी टीवी के शो ‘परवरिश’ से की थी और इसमें उनका एक छोटा सा कैमियो रोल था। लेकिन इसके तुरंत बाद ज़ी टीवी के शो ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ में उन्होंने तृषा का किरदार निभाया। इसी साल कलर्स टीवी के शो ‘बेइंतहा’ में भी वह नजर आई थी।
- साल 2014 के दौरान स्टार प्लस के शो ‘ये है आशिकी’ में भी उन्होंने काम किया था। इसके बाद साल 2015 के दौरान शिवांगी जोशी ने ‘बेगूसराय’ सीरियल में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाया। इसके बाद साल 2016 में बिंदास चैनल के शो ‘प्यार तूने क्या किया’ सीजन 7 में भी नजर आई।
- उसके बाद शिवांगी जोशी साल 2016 में स्टार प्लस के शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा सिंघानिया के किरदार में लीड रोल में एंट्री मारती है। यही उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ और 5 साल इस शो में काम करने के बाद उन्होंने इसी शो में सीरत शेखावत गोयनका के किरदार में वापसी की।
- इसके बाद शिवांगी जोशी ने साल 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर लिया था और शॉर्ट फिल्म ‘लव एक्स सोसाइटी’ में काम किया। जिसको कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी जाना था लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज कर दिया गया था।
- इसके बाद साल 2021 और साल 2022 के बीच शिवांगी जोशी ने टीवी के आईकॉनिक शो ‘बालिका वधू 2’ में काम करना शुरू किया। शो में उन्होंने बड़ी आनंदी चतुर्वेदी का लीड किरदार भी निभाया था। इसके बाद 2022 में पहली बार वह किसी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में नजर आई।
- साल 2023 में शिवांगी जोशी ने अमेजॉन मिनी टीवी की एंथॉलजी वेब सीरीज ‘जब वी मैच्ड’ में काम किया था और इसी साल जुलाई से उन्होंने सोनी टीवी के शो बरसातें में कुशाल टंडन के साथ लीड रोल निभाया। साल 2024 की शुरुआत तक यह शो चला था।
- इसके बाद शिवांगी जोशी को साल 2024 में एक बेहद ही दिलचस्प मेडिकल ड्रामा वेब सीरीज ‘हार्टबीट्स: प्यार और अरमान’ में देखा गया था। (Shivangi Joshi Web Series) साल 2025 में सोनी टीवी के मशहूर शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4’ में वह हर्षद चोपड़ा के साथ नजर आई थी। अब साल 2026 में शिवांगी जोशी ने लॉकअप के सीजन 2 में एंट्री ली है अब देखना यह होगा कि इस शो में वह क्या धमाल मचाने वाली है। (Shivangi Joshi Lock Upp 2)

शिवांगी जोशी की लव लाइफ (Shivangi Joshi Love Life)
अब बात कर लेते हैं कि शिवांगी जोशी की लव लाइफ कैसी रही है। क्योंकि जितनी उनकी एक्टिंग को लेकर चर्चा होती है उसे कहीं ज्यादा पर्सनल जिंदगी और रिलेशनशिप को लेकर वो सुर्खियां बटोरती रही है। टीवी इंडस्ट्री में काम करते हुए उनका नाम कुछ मशहूर को एक्टर्स के साथ में जोड़ा गया था जिसमें दो रिश्ते काफी चर्चा में रहे।
- यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में कार्तिक और नायरा का किरदार शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने निभाया था। सीरियल में दोनों की केमिस्ट्री काफी फैंस को पसंद आई। साल 2017 के आसपास दोनों के एक दूसरे को डेट करने की खबरें खूब चली थी। (Shivangi Joshi Mohsin Khan) अक्सर इंटरव्यूज के दौरान भी वह एक दूसरे की तारीफ करते हुए नजर आते थे। लेकिन साल 2021 में शो छोड़ने के आसपास ही दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई और दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया।
- लेकिन बाद में साल 2023 में सीरियल बरसाते के दौरान शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन ने एक साथ काम किया था। दोनों की उम्र में 13 साल का अंतर है और इसके बावजूद भी दोनों के बीच की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी। अक्टूबर 2024 में कुशाल टंडन ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान शिवांगी जोशी के साथ अपने रिश्ते को कबूल कर लिया था। मार्च 2025 में शिवांगी जोशी ने कुशाल टंडन के 40वें जन्मदिन के मौके पर एक बहुत ही रोमांटिक पोस्ट भी शेयर किया। लेकिन बाद में जून 2025 में कुशाल टंडन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ब्रेकअप का ऐलान कर दिया और इसके बाद फैंस का दिल पूरी तरीके से टूट गया था।
- इसके अलावा शिवांगी जोशी ने जब बालिका वधू सीजन 2 में काम किया था तो को एक्टर रणदीप राय के साथ में भी उनका नाम जोड़ा गया था। इसके बाद हर्षद चोपड़ा के साथ भी उनका नाम जोड़कर देखा गया। लेकिन अभिनेत्री ने हमेशा इन खबरों पर गुस्सा जाहिर किया और बताया कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। शिवांगी जोशी के अनुसार किसी भी रिश्ते में उनके लिए प्रोफेशन मायने नहीं रखता है बल्कि आपसी सम्मान से लेकर समझ और प्यार सबसे ज्यादा जरूरी है।
- हाल ही में शिवांगी जोशी को लॉकअप सीजन 2 में देखा जा रहा है। कुशाल टंडन से अलग होने के कुछ महीने बाद शिवांगी जोशी की जिंदगी में एक नया मोड़ देखने के लिए मिला। खबरों के अनुसार उन्होंने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है और जल्दी ही शादी भी करने वाली है। इसी शो के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया है और अभी तक अपने पार्टनर का नाम नहीं बताया है।

शिवांगी जोशी से जुड़े विवाद (Shivangi Joshi Controversies)
शिवांगी जोशी उन टीवी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है जो बेवजह की लाइम लाइट या फिर कंट्रोवर्सी से दूर ही रहती हैं। लेकिन ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा होने की वजह से उनके नाम पर भी कुछ ऐसे विवाद या फिर गलतफहमियां है जो कि मीडिया में दर्ज हो चुके हैं।
- जब शिवांगी जोशी ने यह रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का किरदार निभाने के लिए एंट्री ली थी तो शो की मुख्य अभिनेत्री हिना खान तब अक्षरा का किरदार निभा रही थी। इस दौरान खबर आने लग गई थी कि सेट पर दोनों ही हसीनाओं के बीच में कोल्ड वॉर चल रही है। बताया जा रहा था कि नई जनरेशन को ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलने के कारण हिना खान नाराज हो गई थी। इसीलिए दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गई थी। बाद में हिना खान और शिवांगी जोशी ने इन खबरों को पूरी तरीके से नकार दिया था। असल जिंदगी में दोनों एक दूसरे को छोटी बड़ी बहन मानती है और अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे को लेकर प्यार जताती हुई नजर आती है।
- साल 2024 के में महीने मई शिवांगी जोशी का मीडिया और कुछ यूट्यूब चैनलों के खिलाफ काफी ज्यादा गुस्सा फूट पड़ा था। दरअसल उनके बर्थडे के मौके पर मीडिया ने उनके अफेयर्स और को स्टार मोहसिन खान के अलावा कुशाल टंडन (Shivangi Joshi Kushal Tandon) को लेकर कुछ सवाल कर दिए थे। इस पर शिवांगी ने कहा था की अफवाहें तो आती जाती रहती हैं। लेकिन कुछ पोर्टल्स ने उनकी आवाज और बयान को एडिट करके गलत तरीके से पेश किया और उनके रिश्तों पर झूठी अफवाह फैला दी थी। इसके बाद शिवांगी जोशी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। तब जाकर अभिनेत्री काफी परेशान हो गई और उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लंबा चौड़ा नॉट शेयर करके ट्रोलर्स को फटकार लगाई। कहा कि किसी भी बयान का गलत फायदा उठाकर उसे और उसके परिवार को इस तरीके से प्रताड़ित करना इंसानियत नहीं होती है।
- जून 2025 के दौरान शिवांगी जोशी की इमेज जिंदगी काफी ज्यादा विवादित हो गई थी। जब अचानक से उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड कुशाल टंडन ने सोशल मीडिया पर उनके ब्रेकअप का ऐलान कर दिया था। अभिनेता ने पोस्ट करते हुए लिखा था कि वह दोनों 5 महीने पहले ही अलग हो गए हैं। लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया और डिलीटेड पोस्ट के कारण सोशल मीडिया पर खूब बातें बनाई गई थी। फैन्स ने भी शिवांगी जोशी को उनके इस रिश्ते को छुपाने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसके चलते वह काफी वक्त तक मानसिक तनाव से जूझती रही।
- अब हाल ही में जून के महीने में शिवांगी जोशी ने नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप के सीजन 2 में एंट्री ली है। पहले ही दिन शिवांगी जोशी को बोरिंग कह दिया गया क्योंकि वह काफी शांत रहती हैं। वह कभी भी किसी से लड़ाई झगड़ा नहीं करती। शो के होस्ट और कंटेस्टेंट्स के बीच भी उनके शांत स्वभाव को लेकर काफी ज्यादा बहस देखने को मिली। जिस पर शिवांगी जोशी ने कहा कि वह कैमरे के सामने बड़ी हुई है और वह शो में बिना किसी ड्रामा किए हुए अपनी असल और मजबूत पर्सनालिटी सबको दिखाएंगी।

शिवांगी जोशी का इंस्टाग्राम (Shivangi Joshi Instagram)
शिवांगी जोशी सिर्फ टीवी पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी बनी हुई है। जैसे ही अपने इंस्टाग्राम पर वह कोई पोस्ट करती है तो मिनटों में वह वायरल हो जाती है। (Shivangi Joshi Instagram Followers)
शिवांगी जोशी के इंस्टाग्राम पर 10.1 मिलियन फॉलोअर्स है। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है। साथ ही अक्सर वह ट्रेडिशनल और मॉडर्न फोटोशूट करवरकर अपने फैन्स के साथ में शेयर करती हुई भी नजर आ जाती है।

शिवांगी जोशी की नेटवर्थ (Shivangi Joshi Net Worth)
शिवांगी जोशी अभी के वक्त में टीवी इंडस्ट्री की सबसे महंगी और हाईएस्ट पैड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र में अपनी मेहनत के बलबूते पर एक आलीशान लाइफस्टाइल को हासिल किया और अब वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है। आज हम जाने वाले हैं कि वह कितना चार्ज करती है और उनकी कमाई का क्या-क्या जरिया है।
- शिवांगी जोशी अगर किसी भी टीवी सीरियल या फिर वेब सीरीज में काम करती है तो एक एपिसोड के लिए तकरीबन 1 लाख से 1.5 लाख का चार्ज ले लेती है। यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के लिए उनकी फीस तकरीबन 60000 से ₹80000 प्रति एपिसोड के हिसाब से थी। लेकिन अभी के वक्त उनकी पापुलैरिटी काफी बढ़ चुकी है। रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने हर हफ्ते तकरीबन 10 से 15 लाख रुपए चार्ज किए थे। (Shivangi Joshi Fees)
- मीडिया की कुछ खबरों की माने तो साल 2026 में शिवांगी जोशी की कुल संपत्ति तकरीबन 37 से 40 करोड़ के आसपास की है। अभिनेत्री की संपत्ति में लगातार इजाफा भी देखने के लिए मिलता है क्योंकि वह बैक टू बैक प्रोजेक्ट साइन करती हुई नजर आ रही है।
- टीवी सीरियल के साथ-साथ शिवांगी जोशी ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम के अलावा यूट्यूब चैनल से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। वह कैडबरी, पेप्सी और ट्रीसेमे जैसे बड़े ब्रांड्स का चेहरा है। हाल ही में कोहिरा डायमंड की ब्रांड एंबेसडर भी वह बन चुकी हैं। एक सिंगल ब्रांड एंडोर्समेंट या फिर एडवर्टाइजमेंट के लिए वह 5 से 7 लाख की फीस ले लेती हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है। तो वहां से भी वह पेड और स्पॉन्सर्ड पोस्ट शेयर करके लाखों रुपए चार्ज ले लेती हैं। यूट्यूब चैनल पर भी उनके लाखों में सब्सक्राइबर है जहां से वह विज्ञापन और व्यूज के जरिए खूब अच्छी खासी कमाई कर लेती है। (Shivangi Joshi Income Sources)
- इतना ही नहीं आपको बता दें कि शिवांगी जोशी का मुंबई में अपना एक खुद का घर है जो 3 बीएचके फ्लैट है। इसकी कीमत तकरीबन 2 करोड़ से ज्यादा की बताई जाती है। शिवांगी जोशी को महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है। खबरों की माने तो उनके पास लग्जरी गाड़ियां जैसे जैगवार ऑडी और बीएमडब्ल्यू भी है। (Shivangi Joshi Car Collection)