Ranbir Kapoor House Rent: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर एक बार फिर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि मुंबई में मौजूद उनका आलीशान अपार्टमेंट है। खबरें हैं कि रणबीर कपूर ने अपना फेमस अपार्टमेंट ‘वास्तु’ अब किराए पर दे दिया है। यही वो घर है जहां शादी के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ रहते थे और जहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
11 लाख रुपये महीने पर दिया घर किराए पर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर ने अपना यह लग्जरी अपार्टमेंट करीब 11 लाख रुपये प्रति महीने के किराए पर दिया है। बताया जा रहा है कि यह डील पूरे 5 साल के लिए हुई है। लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट 19 मई 2026 को रजिस्टर किया गया था।
यह अपार्टमेंट मुंबई की पाली हिल इलाके में मौजूद ‘वास्तु’ बिल्डिंग के सातवें फ्लोर पर स्थित है। घर करीब 2,460 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है और इसकी इंटीरियर डिजाइनिंग मशहूर डिजाइनर गौरी खान ने की थी। यही वजह है कि इस घर का हर कोना बेहद लग्जरी और क्लासी नजर आता है।
35 करोड़ में खरीदा था ये घर
रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर कपूर ने साल 2016 में इस अपार्टमेंट को लगभग 35 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब इतने साल बाद उन्होंने इसे किराए पर देने का फैसला लिया है। खबरों के मुताबिक इस घर को आदित्य शुक्ला नाम के शख्स ने किराए पर लिया है। डील में हर साल 5 प्रतिशत किराया बढ़ाने का क्लॉज भी शामिल किया गया है। इसके अलावा करीब 45 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी ली गई है।
अब कृष्णा राज बंगले में रहते हैं रणबीर-आलिया
दरअसल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब अपने नए बंगले ‘कृष्णा राज’ में शिफ्ट हो चुके हैं। यह कपूर फैमिली का पुश्तैनी घर है, जिसे कई सालों तक रेनोवेट किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आलीशान बंगले की कीमत करीब 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इस बंगले का नाम रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर रखा गया है। खास बात यह भी है कि इस घर में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के लिए भी एक खास कमरा बनाया गया है। बताया जाता है कि यह बंगला करीब 80 साल पुराना है और इसे पूरी तरह मॉडर्न टच देकर तैयार किया गया है।
अयोध्या में भी खरीदी नई प्रॉपर्टी
रणबीर कपूर हाल ही में अयोध्या में प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर भी चर्चा में आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने वहां करीब 3.31 करोड़ रुपये का एक प्लॉट खरीदा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में वह वहां भी बड़ा निवेश कर सकते हैं।
Read More: Sana Makbul: ‘मैं वर्जिन हूं बेबी…’ एक सवाल पर टीवी एक्ट्रेस का जवाब सुन इंटरव्यू में छा गई खामोशी
‘रामायण’ में भगवान राम बनेंगे रणबीर कपूर
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे।
वहीं साईं पल्लवी माता सीता का रोल निभा रही हैं। इसके अलावा सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।