DRDO ISSA Apprentice Vacancy 2026: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के अंतर्गत Institute for Systems Studies and Analyses, दिल्ली में अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें 21 भर्तियां निकाली गई हैं। ये कंप्यूटर साइंस और गणित विषय से जुड़े लोगो के लिए काफ़ी शानदार मौका हो सकता है। इसमें ईमेल के जरिए आवेदन करना पड़ेगा। लेकिन उससे पहले NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 27 फरवरी 2026 तक ही आवेदन कर पाएंगे।
DRDO ISSA Apprentice Vacancy 2026 Post Detail
DRDO ISSA भर्ती 2026 में Graduate Apprentice और Technician Apprentice पदों पर भर्ती होगी। यह अप्रेंटिसशिप दिल्ली में मौजूद DRDO ISSA संस्थान में एक साल के लिए होगी।
इस भर्ती में Computer Science & Engineering और Mathematics के सब्जेक्ट्स के लिए भर्ती होगी। जिन लोगो का सिलेक्शन होगा उनको रक्षा अनुसंधान संस्थान में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के साथ-साथ हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। (DRDO ISSA Apprentice Vacancy 2026 Sarkari Result)
इसमें Graduate Apprentice Computer Science के लिए 15 पद हैं। Graduate Apprentice Mathematics के लिए 1 पद है। Technician Apprentice Computer Science के लिए 5 पद हैं।
DRDO ISSA Apprentice Vacancy 2026 Education Qualification
DRDO ISSA Apprentice भर्ती 2026 के लिए एजुकेशन क्वालीफिकेशन (DRDO ISSA Apprentice Vacancy 2026) की बात करें तो आपको बता दें कि Graduate Apprentice Computer Science & Engineering के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या फिर संस्थान से Computer Science & Engineering में B.E या B.Tech फुल टाइम डिग्री होनी चाहिए।
Graduate Apprentice Mathematics पद के लिए मैथ्स में M.Sc फुल टाइम होनी चाहिए। Technician Apprentice Computer Science पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से Computer Science में फुल-टाइम डिप्लोमा मांगा गया है।
DRDO ISSA Apprentice Vacancy 2026 Passing Year & Experience
लेकिन अप्लाई करने से पहले ये याद रखें कि आवेदक ने अपनी डिग्री या डिप्लोना 2021, 2022, 2023, 2024 या 2025 में ही पूरा किया हो। उससे पहले के लोग आवेदन नहीं कर सकते। जिन लोगों ने पहले भी अप्रेंटिसशिप की है या जिनके पास एक साल से ज़्यादा का एक्सपीरियंस है, वो लोग इसके लिए एलिजिबल नहीं माने जाएंगे।
DRDO ISSA Apprentice Vacancy 2026 Age Limit
इस भर्ती के लिए आयु सीमा की बात की जाए तो कोई भी उम्र तय नहीं हुई है। यहां पर सिलेक्शन पूरी तरिके से NATS के नियमों के आधार पर होगा। हालांकि आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
DRDO ISSA Apprentice Vacancy 2026 Application Fees
इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन फीस भी नहीं है। आप बिना एक रुपए भी खर्च किए इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
DRDO ISSA Apprentice Vacancy 2026 Selection Online
DRDO ISSA Apprentice भर्ती 2026 में सिलेक्शन प्रोसेस पूरी तरीके से मेरिट बेस्ड होगा। आवेदकों को डिग्री या डिप्लोमा के अंकों के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।
इसके बाद मेरिट लिस्ट General, SC, ST, OBC, PwBD के आधार पर बनाई जाएगी। जिसमें कोई भी एग्जाम या इंटरव्यू नहीं होगा। सिर्फ आवेदकों को इमेल के जरिए ऑफर लेटर मिल जाएगा।
DRDO ISSA Apprentice Vacancy 2026 Salary
DRDO ISSA में जिन भी लोगो का सिलेक्शन होगा उनको हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा। Graduate Apprentice को हर महीने ₹12,300 मिलेंगे। Technician Apprentice को हर महीने ₹10,900 मिलेंगे।
ये अप्रेंटिसशिप 12 महीने की होगी। यहाँ पर लोगों को DRDO में काम करने का मौका और अनुभव मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी हो जाने पर सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
DRDO ISSA Apprentice Vacancy 2026 Apply Process
DRDO ISSA Apprentice भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए National Apprenticeship Training Scheme की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। जिसका लिंक हम नीचे आपको दे देंगे। रजिस्ट्रेशन करने के बाद Enrollment Number मिलेगा। जो आवेदन में काम आएगा।
फिर आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए फॉर्म डाउनलोड करना है। उसका प्रिंटआउट निकालकर अच्छे से भरना हैं। फॉर्म पर फोटो लगानी है। साथ ही सभी ज़रूरी मांगे गए डाक्यूमेंट्स भी लगाने हैं। इसके बाद सबको स्कैन करके PDF बनाकर फ़ाइल तैयार करनी है और ईमेल के hrd.issa@gov.in पर जरिए भेज देनी हैं। ध्यान रहे कि ईमेल के सब्जेक्ट में आवेदन पद ज़रूर लिखें कि आप किस पद के लिए अप्लाई कर रहे हैं।
DRDO ISSA Apprentice Vacancy 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
DRDO ISSA Apprentice Vacancy 2026 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 06 फ़रवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 27 फ़रवरी, 2026
DRDO ISSA Apprentice Vacancy 2026 Notification : यहां से डाउनलोड करें
DRDO ISSA Apprentice Vacancy 2026 Registration Link : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





