Shweta Tiwari: 12 साल की उम्र में की थी ₹500 की नौकरी, दो शादियों में झेला घरेलू हिंसा, आज 90 करोड़ की मालकिन है श्वेता तिवारी

Shweta Tiwari: टीवी इंडस्ट्री के बेहद ही खूबसूरत और दमदार अभिनेत्री श्वेता तिवारी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने 2000 के दशक में प्रेरणा शर्मा का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। इतने साल बीत जाने के बावजूद भी उनकी पापुलैरिटी और खूबसूरती कम होने का नाम नहीं ले रही है।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी सिर्फ एक लाजवाब अभिनेत्री ही नहीं है बल्कि बिग बॉस 4 की पहली महिला विजेता भी है। साथ ही वह एक बेहतरीन डांसर भी है। टीवी पर संस्कारी बहू और बेटी का किरदार निभाने से लेकर खतरों के खिलाड़ी में खतरनाक स्टंट करने तक वह खूब लाइमलाइट में रही है। फिल्म सिंघम अगेन में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस किया था।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

Table of Contents

श्वेता तिवारी की उम्र (Shweta Tiwari Age)

श्वेता तिवारी का जन्म 4 अक्टूबर 1980 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था। भले ही उनका जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था लेकिन बेहद ही कम उम्र में वह अपने परिवार के साथ मुंबई आ गई थी जहां पर उनकी पढ़ाई लिखाई से लेकर परवरिश भी हुई।

श्वेता तिवारी का पूरा बचपन मुंबई के सांताक्रूज इलाके के एक चॉलनुमा और बहुत ही साधारण माहौल में बीता है। उनका जन्म एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था और शुरुआती जीवन में उन्होंने काफी आर्थिक संघर्ष का सामना किया। उनके पास स्कूल की फीस के लिए भी पैसे नहीं हुआ करते थे।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी की हाइट (Shweta Tiwari Height)

श्वेता तिवारी अभी के वक्त में जनरेशन के लिए फिटनेस की बेहद बड़ी मिसाल बन जाती है। आज के वक्त में वह दो बच्चों की मां है और उनकी उम्र 45 से पार जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी बॉडी बेहद ही और टोंड नजर आती है। काफी सारे लोग तो उन्हें एजलेस ब्यूटी भी कहते हैं।

अगर हम श्वेता तिवारी की हाइट की बात करें तो यह 5 फीट 6 इंच के करीब की है। उसके अलावा उनका वजन 56 से 58 किलोग्राम के आसपास ही रहता है। एक बार उनके छोटे बेटे के डिलीवरी के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था लेकिन फिर भी उन्होंने सख्त वर्कआउट और सही डाइट के साथ 10 किलो वजन कम कर लिया था।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी का परिवार (Shweta Tiwari Family)

अभी हम बात करेंगे कि श्वेता के परिवार में कौन-कौन है तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने निजी जीवन में काफी संघर्ष देखा है। उनके पिता का नाम अशोक कुमार तिवारी है और वह एक बहुत ही रूढ़िवादी परिवार से आते हैं। उनके पिता शुरुआत में श्वेता की एक्टिंग के खिलाफ थे। लेकिन बाद में बेटी की कामयाबी को उन्होंने स्वीकार कर लिया था।

Read More: Kangana Ranaut Secret Wedding Rumours: मंगलसूत्र और सिंदूर वाली फोटो देखकर उड़ी शादी की खबर, अब खुद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

श्वेता तिवारी की मां का नाम निर्मला तिवारी है और वह एक हाउस मेकर है। अभिनेत्री का एक छोटा भाई भी है जिसका नाम निधान तिवारी है। जो फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहते हैं और कारपोरेट सेक्टर में काम करते हैं। 2020 में उनकी शादी यास्मीन शेख से हुई थी।

इसके अलावा श्वेता तिवारी के परिवार में उनकी बेटी पलक तिवारी और बेटा रेयांश कोहली भी है। श्वेता की बेटी पलक उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी है जिनका जन्म 2000 में हुआ था। जो बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी है और कई फिल्मों में भी काम कर चुकी है। इसके अलावा श्वेता के बेटे रियांश का जन्म साल 2016 में हुआ था जो अभी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी की पढ़ाई (Shweta Tiwari Education)

अभी हम बात करेंगे कि श्वेता तिवारी ने कितनी पढ़ाई की हुई है तो आपको बता दें कि श्वेता तिवारी का पूरा बचपन बहुत ही साधारण और आर्थिक तंगी में बीता है। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई से कभी भी समझौता नहीं किया। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई के सांताक्रूज के सेंट इसाबेल्स हाई स्कूल से पूरी की।

स्कूल खत्म हो जाने के बाद में श्वेता तिवारी ने कॉमर्स स्ट्रीम को चुना और मुंबई के बुरहानी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड आर्ट्स में एडमिशन ले लिया था। जहां से उन्होंने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री हासिल की थी। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ अपने परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए वह छोटी-मोटी नौकरी या फिर थिएटर में भी काम किया करती थी। पढ़ाई कर लेने के बाद ही उन्होंने एक्टिंग और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी का संघर्ष (Shweta Tiwari Struggle)

श्वेता तिवारी की अगर हम स्ट्रगल की बात करें तो आपको बता दें कि ग्लैमर इंडस्ट्री में आने के पीछे उनका एक बहुत ही दर्दनाक संघर्ष भी छुपा हुआ है। आज हम आपको उनके जीवन के हर एक संघर्ष के बारे में बताने वाले हैं।

Read More: जिस स्टेज ने कभी किया था रिजेक्ट, उसी मंच पर Ayushmann Khurrana ने बिखेरा जलवा

12 साल की उम्र में करती थी नौकरी

बहुत कम लोग जानते हैं कि श्वेता तिवारी का बचपन मुंबई के एक चॉल में बहुत ही गरीबी में बीता है। उनके घर के हालात इतने ज्यादा खराब हो गए थे कि उनके पास में स्कूल की फीस या राशन के लिए भी पैसे निकालना मुश्किल हो गया था। जिसकी वजह से सिर्फ 12 साल की उम्र में श्वेता तिवारी ने एक ट्रैवल एजेंसी में काम करना शुरू किया और जहां पर उन्हें महीने के सिर्फ ₹500 मिला करते थे। वह पढ़ाई के साथ-साथ लोकल ट्रेन में धक्के खाते हुए काम भी किया करती थी।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

ऑडिशन के लिए भी दर-दर भटकी थी श्वेता तिवारी

कॉलेज के वक्त श्वेता तिवारी का रुझान एक्टिंग की तरफ काफी ज्यादा झुक गया था और उन्होंने पृथ्वी थिएटर में पार्टिसिपेट करना शुरू कर दिया था। लेकिन यहां पर उन्हें पैसे काफी कम दिए जाते थे। श्वेता तिवारी अपनी मां के साथ मिलाकर रोजाना कई किलोमीटर पैदल चलकर ऑडिशन के लिए भी जाया करती थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि ऑटो या फिर बस के पैसे बचाना बहुत ज्यादा जरूरी था। कई बार तो उन्हें बेहद कम उम्र और एक्टिंग बैकग्राउंड ना होने के चलते रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा।

काम के साथ-साथ निजी जिंदगी में मच गया था तहलका

श्वेता तिवारी ने काफी स्ट्रगल करने के बाद साल 1999 में दूरदर्शन के शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2001 में वह एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में ‘प्रेरणा’ का किरदार निभाने आई। इस शो से वह काफी पॉप्युलर हो गई थी।

जहां एक तरफ वह शो की स्क्रीन पर खूब मुस्कुराते हुए काम कर रही थी तो वही उनकी निजी जिंदगी में काफी बवाल मचा हुआ था। उनके पहले पति राजा चौधरी उनके साथ घरेलू हिंसा करते थे। इसीलिए एक्ट्रेस ने बताया था कि सेट पर आने से पहले वह कई बार अपने चेहरे के जख्मों को मेकअप से छुपाया करती थी। लेकिन बाद में उन्होंने समाज की परवाह किए बिना साल 2007 में राजा चौधरी को तलाक दे दिया था।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी का करियर (Shweta Tiwari Career)

अब हम बात करेंगे श्वेता तिवारी के करियर की तो आपको बता दें कि उन्होंने दूरदर्शन के एक छोटे से रोल से बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों तक का सफर तय किया है। यहां हम आपको साल के हिसाब से उनके सभी प्रोजेक्ट्स के बारे में बताने वाले हैं।

  • श्वेता तिवारी ने साल 1999 में दूरदर्शन के शो ‘कलीरें’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके तुरंत बाद साल 2000 में वह जी टीवी के शो ‘आने वाला पल’ में भी नजर आई थी। इसी दौरान स्टार प्लस के शो ‘काहीन किसी रोज’ में भी उनको छोटा सा किरदार निभाते देखा गया था।
  • इसके बाद श्वेता तिवारी ने साल 2001 में एकता कपूर के आईकॉनिक शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा शर्मा का किरदार निभाया। यह शो 8 साल तक चला था और हर घर में श्वेता काफी पसंद की जाने लगी थी। इसी बीच अभिनेत्री ने साल 2004 में ‘आरा का डाबरा’ और रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘मदहोशी’ से बॉलीवुड में भी कदम रख लिया था। 2006 में डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 2’ में भी वह नजर आई थी।
  • इसके बाद साल 2008 में वह कलर्स टीवी के शो ‘जाने क्या बात हुई’ में नजर आए। साल 2010 में उन्हें ‘बिग बॉस सीजन 4’ में देखा गया और इसकी वह पहली महिला विनर बनी। तभी उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘बेनी और बबलू’ और ‘बिन बुलाए बाराती’ जैसी फिल्मों में काम किया। 2011 में उन्होंने ‘कॉमेडी सर्कस का नया दौर’ जीता था और फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में एक स्पेशल डांस नंबर भी किया था। इसी वक्त में उन्होंने कई सारी भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया।
  • साल 2011 से लेकर साल 2013 तक श्वेता तिवारी ने सोनी टीवी के शो ‘परवरिश’ में एक कड़क मां का रोल निभाया। 2013 में उन्होंने डांस शो ‘झलक दिखलाजा 6’ में हिस्सा लिया। 2015 में वह ‘बेगूसराय’ सीरियल में भी नजर आई थी जिसमें वह विलेन के रोल में नजर आई।
  • इसके बाद साल 2019 में श्वेता ने सोनी टीवी के शो ‘मेरे डैड की दुल्हन’ से एक बार फिर से कम बैक किया। साल 2019 में ही उन्होंने वेब सीरीज ‘हम तुम एंड देम’ से अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर लिया था। साल 2021 में रोहित शेट्टी के ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में भी वह फाइनलिस्ट बनी थी। इसके बाद में साल 2022 में उन्होंने ज़ी टीवी के शो ‘मैं हूं अपराजिता’ में तीन बेटियों की सिंगल मदर का किरदार निभाया था।
  • श्वेता तिवारी ने 2023 में पंजाबी फिल्म ‘मित्रा दा ना चलदा’ में भी काम किया। 2024 में वह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का भी हिस्सा बन गई थी। वह अमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आई थी। इसके तुरंत बाद वह ‘सिंघम अगेन’ में भी नजर आई। 2026 में वह एक और बड़ी फिल्म ‘व्वान- फोर्स ऑफ़ द फारेस्ट’ में सुशीला के लीड किरदार में दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर रही है।
Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी की लव लाइफ (Shweta Tiwari Love Life)

अब बात करते हैं श्वेता तिवारी की लव लाइफ की तो आपको बता दें कि उनकी निजी जिंदगी फिल्मों की ड्रामे से भी काफी ज्यादा फिल्मी रही है। जिसमें ड्रामा और दर्द खूब रहा। आज हम आपको उनकी जिंदगी में आने वाले लोगों के बारे में बताने वाले हैं। कुछ ऐसे भी लोग रहे जिनके साथ में उनका सिर्फ नाम जुड़ा और कोई भी पुष्टि नहीं हुई।

  1. राजा चौधरी से श्वेता तिवारी ने पहली शादी की थी। जब वह सिर्फ 18 साल की थी। तब दोनों की मुलाकात हुई। अभिनेत्री ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर राजा चौधरी से 1998 में लव मैरिज कर ली थी और 2000 में बेटी पलक को जन्म दिया था। लेकिन यह शादी श्वेता के लिए एक बुरा सपना बन गई थी और राजा को शराब की लत लग गई थी। शराब पीने के बाद श्वेता को वह बहुत ही बुरी तरीके से मारते थे। श्वेता ने तकरीबन 9 साल तक यह सब झेला और आखिरकार साल 2007 में राजा चौधरी को तलाक दे दिया था।
  2. जब श्वेता तिवारी ‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल में काम कर रही थी तो उनके को एक्टर सिजेन खान जो अनुराग का किरदार निभा रहे थे उनके साथ उनके ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री का भी पसंद की गई। मीडिया में यह भी खबरें आने लगी कि यह दोनों का अफेयर चल रहा है। सिजेन ने एक पुराने इंटरव्यू में यह दावा किया था कि वह दोनों एक वक्त पर रिलेशनशिप में थे। लेकिन श्वेता ने इस बात पर भड़कते हुए यह साफ मना कर दिया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा था कि वह सिजेन से नफरत करती है और उनका नाम फालतू में सिजेन के साथ में जोड़ा जा रहा है जबकि उनके बीच में दोस्ती तक नहीं थी।
  3. अभिनव कोहली के साथ में श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी से अलग होने के बाद मुलाकात की। 2009 में सीरियल ‘जाने क्या बात हुई’ पर दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों ने 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया और जुलाई 2013 में दोनों ने शादी की। 2016 में दोनों का एक बेटा हुआ जिसका नाम रेयांश कोहली है। लेकिन 2019 में श्वेता ने अभिनव के खिलाफ पुलिस में शिकायत करवाई की अभिनव उनके साथ में मारपीट करते हैं। उनकी बेटी पलक के साथ भी गंदा बर्ताव करते हैं और इसके बाद में दोनों का तलाक हो गया था।
Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी से जुड़े विवाद (Shweta Tiwari Controversies)

श्वेता तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी सफल रही है और आपको बता दे की निजी जिंदगी को लेकर कई बार विवादों में आ चुकी है। यार हम आपको उनसे जुड़े हुए कुछ बड़े विवादों के बारे में बताने वाले हैं।

जब भोपाल में दिया था भगवान को लेकर विवादित बयान

बताते चलें कि श्वेता तिवारी साल 2022 में भोपाल में अपनी एक वेब सीरीज ‘शो स्टॉपर’ के प्रमोशन के लिए गई थी। जहां पर उन्होंने मंच पर मजाक मजाक में कहा था कि “मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं।” दरअसल उस सीरीज में महाभारत के भगवान कृष्ण का किरदार निभा चुके सौरभ राज जैन एक ब्रा फ़िटर का रोल निभा रहे थे जिसकी वजह से श्वेता ने ऐसी बात कही थी।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

लेकिन श्वेता तिवारी के इस बयान की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा बवाल देखने के लिए मिला था और लोगों ने उन पर उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप भी लगाया था। इसके बाद भोपाल में श्वेता तिवारी के खिलाफ FIR भी दर्ज करवा दी थी। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि श्वेता को पब्लिक में जाकर हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी थी और सफाई भी देनी पड़ी थी।

दोनों पतियों पर लगाए थे घरेलू हिंसा के आरोप

श्वेता तिवारी ने अपने पहले पति राजा चौधरी पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवा दिया था। जिसके लिए वह कई बार आधी रात को पुलिस स्टेशन भी गई थी और तलाक के बाद भी राजा ने श्वेता के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी थी। इसके बाद में कोर्ट ने राजा के श्वेता से मिलने पर पूरी तरीके से रिस्ट्रिक्शन लगा दिए थे।

इसके बाद में साल 2019 के दौरान श्वेता तिवारी ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के खिलाफ भी घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और बेटी पलक तिवारी पर गंदे कमेंट करने के भी आरोप लगा दिए थे। यहां तक की अभिनेत्री ने शिकायत भी दर्ज करवा दी थी और इसके बाद में अभिनव कोहली को कुछ वक्त तक जेल में भी रहना पड़ा था।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी का इंस्टाग्राम (Shweta Tiwari Instagram)

अब हम श्वेता तिवारी के इंस्टाग्राम की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है। जहां पर वह अक्सर अपने फैन्स के साथ में अपनी मॉडर्न और ट्रेडिशनल सर्दियों में तस्वीरों को शेयर करती हुई नजर आती है।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी की फीस (Shweta Tiwari Fees)

अब बात करते हैं श्वेता तिवारी की फीस की तो आपको बता दें कि पिछले दो दशक के अंदर वह टीवी इंडस्ट्री पर बहुत ही अलग पहचान बन चुके हैं। अभी के वक्त में वह सबसे महंगी अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। सिर्फ 12 साल की उम्र में ₹500 की नौकरी से अपने सफ़र की शुरुआत करने वाली श्वेता तिवारी आज करोड़ों की मालकिन है।

श्वेता तिवारी एक सीरियल या फिर वेब सीरीज में काम करने के लिए एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख से 2.5 लाख तक का चार्ज ले लेती है। वहीं दूसरी तरफ फिल्मों के लिए उनकी फीस उनके रोल के हिसाब से तय होती है जो लाखों में होती है। रियलिटी शोज के लिए भी उनकी फीस काफी ज्यादा होती है। खबरों की माने तो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के दौरान उन्होंने हर हफ्ते के 4 से 5 लाख रुपए चार्ज किए थे।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी की संपत्ति (Shweta Tiwari Net Worth)

अगर हम श्वेता तिवारी की नेटवर्थ की बात करें तो आपको बता दें कि 2026 की लेटेस्ट मीडिया खबरों की माने तो वह तकरीबन 85 से 90 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। उन्होंने इस पूरी संपत्ति को खुद के बलबूते पर कमाया है।

एक्टिंग के अलावा श्वेता तिवारी कई और जरिए से भी कमाई करती है। (Shweta Tiwari Income Source) जिसमें ब्रांड एंडोर्समेंट से लेकर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और इवेंट्स में गेस्ट अपीयरेंस भी शामिल है। एक सिंगल विज्ञापन या फिर एंडोर्समेंट के लिए वह 8 से 10 लाख की फीस ले लेती है। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर उनके 5.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है और स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए भी वह लाखों का चार्ज करती है। श्वेता तिवारी देश और विदेश में कई सारी शादियां या फिर फंक्शंस को अटेंड करती है जिसके कुछ घंटे की मौजूदगी के लिए वह भारी फीस लेती है।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी की लग्जरी चीज़ें (Shweta Tiwari Luxury Assets)

श्वेता तिवारी के पास में मुंबई के कांदिवली वेस्ट इलाके में एक पॉश हाई राइज बिल्डिंग में बहुत ही आलीशान 4 बीएचके अपार्टमेंट है। जहां पर वह दोनों बच्चों और अपनी मां के साथ में रहती हैं। उनके इस घर की करोड़ों की कीमत बताई जाती है और इसका इंटीरियर भी बेहद खूबसूरत है।

इसके अलावा श्वेता तिवारी को गाड़ियों का भी काफी शौक है और उनके पास में 1.2 करोड़ की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, ऑडी A4 और हुंडई सैंटरो जैसी गाड़ियां मौजूद है। (Shweta Tiwari Car Collection) जो उनके रॉयल लाइफस्टाइल को भी काफी ज्यादा दर्शाती हैं।

नमस्ते, मैं मनीष स्वामी हूँ, AagiBaan.in का संस्थापक और मुख्य संपादक। डिजिटल मीडिया के उभरते परिदृश्य में 2 वर्षों के गहन अनुभव के साथ, मेरा प्राथमिक उद्देश्य दैनिक खबरों और महत्वपूर्ण अपडेट्स को पारदर्शी और सुलभ बनाना है। AagiBaan.in पर हम केवल न्युज हेडलाइंस पर काम नहीं करते, बल्कि जॉब नोटिफिकेशन, मनोरंजन, टेक्निकल, बिजनस और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी को एक ही छत के नीचे, बेहद सरल और सटीक भाषा में प्रस्तुत किया जाता है। डिजिटल मीडिया में मेरी विशेषज्ञता और पैनी नज़र यह सुनिश्चित करती है कि हमारे पाठकों को मिलने वाली हर सूचना प्रमाणित और समयबद्ध हो।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment


DMCA.com Protection Status

Table of Contents

Index