Akanksha Chamola: आकांक्षा चमोला टीवी की एक जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल है। उन्हें ‘स्वरागिनी’ से लेकर ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ जैसे टीवी शोज में भी देखा जा चुका है। लेकिन अब हाल ही में वह मशहूर रियलिटी शो लॉकअप के सीजन 2 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही है। जहां पर वह अपनी निजी जिंदगी और अपने कंट्रोवर्शियल बयानों को लेकर पूरे नेशनल मीडिया में छाई हुई है।

आकांक्षा चमोला की उम्र (Akanksha Chamola Age)
अब बात करते हैं कि आकांक्षा चमोला की उम्र कितनी है तो आपको बता दें कि उनका जन्म 18 जनवरी 1991 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। इस हिसाब से वह अभी 35 साल की है। वैसे तो उनकी परवरिश मुंबई में ही हुई है लेकिन उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है।

आकांक्षा चमोला की हाइट (Akanksha Chamola Height)
अगर हम आकांक्षा चमोला की हाइट और वेट की बात करें तो आपको बता दें कि उनका ड्रेसिंग सेंस काफी ज्यादा शानदार है। वह अपने ग्लैमरस लुक्स और बेहतरीन फिटनेस के लिए काफी पसंद की जाती है। उनकी हाइट तकरीबन 5 फीट 5 इंच बताई जाती है। इसके अलावा उनका वजन 55 किलो के आसपास ही रहता है।

आकांक्षा चमोला का परिवार (Akanksha Chamola Family)
अभी हम बात करेंगे कि आकांक्षा चमोला के परिवार में कौन-कौन है तो आपको बताते चलें कि वह मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाली है और एक गढ़वाली पहाड़ी परिवार से आती है। लेकिन लंबे समय से मुंबई में ही उनका परिवार सेटल है।
आकांक्षा चमोला के पिता का नाम राजेंद्र पी चमोला है। (Akanksha Chamola Father) वह अपनी बेटी के सबसे बड़े सपोर्टर रहे हैं और हाल ही में एक्ट्रेस के गौरव खन्ना की तलाक की खबर पर उनके पिता ने बेटी का सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट पर कमेंट भी किया था। जो काफी वायरल हुआ था और अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि वह सच में आकांक्षा के पिता ही थे या नहीं।
इसके अलावा उनके परिवार में आकांक्षा की मां है और वह एक होम मेकर है। (Akanksha Chamola Mother) अभी के वक्त आकांक्षा चमोला मुंबई के अंधेरी स्थित अपने माता-पिता के घर पर ही रह रही थी और अब फिलहाल लॉकअप सीजन 2 में है।

आकांक्षा चमोला की पढ़ाई (Akanksha Chamola Education)
अब हम बात करेंगे कि आकांक्षा चमोला की पढ़ाई कितनी हुई है तो आपको बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री में आने से पहले अपना पूरा फोकस अपनी पढ़ाई पर रखा था। वह सिर्फ लुक्स और एक्टिंग में ही आगे नहीं रही है बल्कि उनके पास में एक अच्छी खासी एजुकेशन क्वालिफिकेशन है।
जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि आकांक्षा चमोला का जन्म मुंबई में ही हुआ है और वह मुंबई के एक बड़े प्राइवेट स्कूल से पड़ी है। स्कूल के दौरान वह पढ़ाई के साथ-साथ ड्रामा और डांस जैसी एक्टिविटीज में भी पार्टिसिपेट करती थी। स्कूल की पढ़ाई के बाद उन्होंने कॉमर्स ली और कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद मास्टर ऑफ कॉमर्स की भी उन्होंने डिग्री ली।

आकांक्षा चमोला का संघर्ष (Akanksha Chamola Struggle)
अब बात करते हैं आकांक्षा चमोला के स्ट्रगल की तो आपको बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर या फिर बैकग्राउंड के अपनी एक खास जगह बनाई है और यह उनके लिए इतना आसान नहीं था।
- आकांक्षा चमोला ने अच्छी खासी पढ़ाई करने के बाद एक्टिंग की रुख किया था। जब वह साल 2015 के आसपास ऑडिशन देने के लिए आई थी तो शुरुआती वक्त में उन्हें काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। बिना किसी कनेक्शन के उन्होंने छोटे-छोटे ऑडिशन के लिए लाइन लगाई थी। इसके बाद रिजेक्शन भी मिला। लेकिन फिर साल 2015 में उन्हें ‘भाग्यलक्ष्मी’ शो में छोटा सा किरदार मिला और यहीं से उनके सफर की शुरुआत हो गई थी।
- इसके बाद ‘स्वरागिनी’ और ‘भूतू’ जैसे शोज में उन्होंने 2016 से 2017 तक काम किया था। लेकिन साल 2016 में जब उन्होंने गौरव खन्ना के साथ में शादी कर ली थी तो शादी के बाद आकांक्षा चमोला के करियर पर ब्रेक सा लग गया। उन्हें खुद की पहचान मिलने के बजाय सिर्फ गौरव खन्ना की पत्नी के तौर पर लोग जानने लगे।
- फिर सालों तक आकांक्षा चमोला टीवी इंडस्ट्री से डर रही और उन्होंने खुद को साबित करने के लिए साल 2023 में एक बार फिर से कम बैक किया। लेकिन फिर भी उन्हें बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम या फिर लीड रोल नहीं मिले और इसके बावजूद वह लगातार काम लेने के लिए इंडस्ट्री में संघर्ष करती रही।

आकांक्षा चमोला का करियर (Akanksha Chamola Career)
अब बात कर लेते हैं कि आकांक्षा चमोला ने अपने करियर में कितना काम किया है। दरअसल उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही एक्टिंग में आने का फैसला लिया था। लेकिन उन्होंने अपने करियर में बहुत ज्यादा टीवी शोज में काम नहीं किया। लेकिन जितने भी प्रोजेक्ट किए हैं उसमें अपनी गहरी छाप छोड़ी है। हम आपके यहां पर साल के हिसाब से उनके करियर का पूरा ग्राफ दे रहे हैं।
- आकांक्षा चमोला ने साल 2015 में अपने करियर की शुरुआत की थी और स्टार प्लस के शो ‘भाग्य लक्ष्मी’ में नजर आई थी। इसमें उनका छोटा सा किरदार था जो दिव्या नाम का था। इसके बाद साल 2015 से लेकर 2016 तक वह कलर्स टीवी के मशहूर शो ‘स्वरागिनी’ में नजर आई। जिसमें उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया और यहीं से उन्हें घर-घर में पहचान मिली।
- इसके बाद आकांक्षा चमोला ने साल 2016 से लेकर 2018 तक ज़ी टीवी के मशहूर शो ‘भूतू’ में आनंदिता सुबोध बोस का मुख्य किरदार निभाया था। जो काफी पसंद भी किया गया था। इसके बाद साल 2022 में वह ओटीटी प्लेटफॉर्म की शॉर्ट फिल्म ‘कैन यू सी मी’ में नजर आई थी।
- इसके बाद आकांक्षा चमोला को साल 2025 में एकता कपूर के टीवी शो ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में कमबैक करते हुए देखा गया था। सीरियल में उन्होंने मानवी का किरदार निभाया। (Akanksha Chamola TV Shows) फिर इसी साल अमेजॉन मिनी टीवी की रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज ‘रिवाइंड वाला लव’ में नजर आई थी और इसमें काफी माडर्न किरदार भी था उनका।
- इसके बाद आकांक्षा चमोला को साल 2026 में ‘दिल, धोखा और डिजायर’ जैसी एक सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा सीरीज में देखा गया। इसके अलावा वह मिनी वेब सीरीज ‘खामोश मौत’ में भी नजर आई थी। (Akanksha Chamola Web Series) लेकिन अब उन्होंने जून 2026 में लॉकअप सीजन 2 में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है और यहां पर लगातार वह चर्चा का विषय बनी हुई है।

आकांक्षा चमोला की लव लाइफ (Akanksha Chamola Love Life)
अगर हम आकांक्षा चमोला की लव लाइफ की बात करें तो आपको बता दें कि आज तक उनकी जिंदगी में एक ही सबसे बड़ा नाम खुलकर सामने आया है। तो आपको बताते चलें की आकांक्षा चमोला की पहली और आखरी मोहब्बत गौरव खन्ना को ही बताया जाता है।
दरअसल, आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की पहली मुलाकात 2014 या 2015 के आसपास एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। गौरव खन्ना ने जब आकांक्षा चमोला को पहली बार देखा था तो पहली नजर में ही उन्हें प्यार हो गया था।
लेकिन यहां पर सबसे ज्यादा दिलचस्प बात यह है की आकांक्षा चमोला तब टीवी इंडस्ट्री में नई-नई आई थी और गौरव को पहचानती तक नहीं थी। (Akanksha Chamola Husband) यहां तक कि गौरव खन्ना पहले ही कई सारे टीवी शोज कर चुके थे और इसीलिए एक्टर ने उनके साथ में मजाक भी किया। गौरव ने आकांक्षा के सामने खुद को न्यू कमर बताया और धीरे-धीरे इस मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती हो गई। यही दोस्ती प्यार में तब्दील हुई। कुछ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 24 नवंबर 2016 को दोनों ने शादी कर ली। (Akanksha Chamola Love Story)

आकांक्षा चमोला से जुड़े विवाद (Akanksha Chamola Controversies)
आकांक्षा चमोला अपने बेबाक अंदाज की वजह से काफी पसंद की जाती है। लेकिन आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त से वह काफी विवादों में बनी हुई है। तो चलिए जानते हैं कि उनके नाम कौन-कौन से विवाद हैं।
- फरवरी 2026 के दौरान आकांक्षा चमोला का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दरअसल, यह है उनकी वेब सीरीज दिल धोखा और डिजायर के प्रमोशन इवेंट के दौरान का था। जिसमें वह कुंवर अमर और अली हसन के साथ स्टेज पर काफी क्लोज और इंटिमेट डांस करती नजर आई। इस वीडियो को देखने के बाद में काफी लोग एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे और आकांक्षा को चीटर भी कहने लगे। इसके बाद आकांक्षा ने इसे सिर्फ अपना काम बताया और एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वह तब स्टेज पर पूरी तरह कंफर्टेबल नहीं थी और उनके को-एक्टर्स कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हो गए थे।
- अब बात करते हैं आकांक्षा चमोला के दूसरे विवाद की। गौरव खन्ना काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गए थे और इसके बाद आकांक्षा जब भी कोई बोल्ड फोटोशूट या फिर कोई वीडियो शेयर करती थी तो लोग उन पर अटेंशन सीकर और पति के फेमस होने का फायदा उठाने वाली होने का आरोप उन पर लगाते थे। (Akanksha Chamola Photoshoots) काफी सारे लोग उन पर गंदे कमेंट्स करने लग गए थे। लेकिन हर बार वह सिर्फ यही कहती है कि वह एक एक्ट्रेस के तौर पर अपना काम कर रही है।
- अब बात करते हैं आकांक्षा के तीसरे विवाद की तो आपको बता दें कि जून 2026 में लॉकअप के सीजन 2 के प्रीमियर वाले दिन जैसे ही आकांक्षा शो में गई वैसे ही उन्होंने गौरव खन्ना के साथ तलाक को लेकर अनाउंसमेंट कर दी थी। (Akanksha Chamola Divorce) साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि वह दोनों एक साल से अलग रह रहे हैं। इसके बाद उनकी काफी ट्रोलिंग हुई थी और काफी सारे लोगों ने उन्हें घर तोड़ने वाली का टैग दे दिया था।
- अब बात करते हैं आकांक्षा चमोला के चौथे और आखिरी विवाद की तो आपको बता दें कि लॉकअप सीजन 2 के दौरान श्रेया कालरा से आकांक्षा की लड़ाई हो गई थी। इसके बाद श्रेया ने शो की रणनीति के हिसाब से सूफी मोतीवाला के सामने आकांक्षा का पर्सनल राज खोल दिया कि वह एक बाइसेक्सुअल है। लेकिन अभी तक आकांक्षा चमोला ने इस पर कोई भी सफाई नहीं दी है। लेकिन उनको लेकर यह खबर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है।

आकांक्षा चमोला का इंस्टाग्राम (Akanksha Chamola Instagram)
अब हम बात करते हैं आकांक्षा चमोला के सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग की। तो आपको बताते चलें कि टीवी स्क्रीन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। उनके एक मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। हाल ही में जुलाई 2026 की शुरुआत में उनके एक मिलियन फॉलोअर्स हुए।
आकांक्षा चमोला अपने इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव नजर आती है और अक्सर अपने फोटोशूट्स को शेयर करती हुई भी देखी जाती है। साथ ही वह दुबई और सिंगापुर जैसी खूबसूरत जगह पर जब ट्रैवल करती है तो वहां की वीडियोज को भी शेयर करती हैं।
इस वक्त लॉकअप सीजन 2 में आकांक्षा चमोला को देखा जा रहा है और इसकी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग (Akanksha Chamola Fan Following) की रीच और भी ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। उनके इंस्टाग्राम पर लगातार उनकी शो के अंदर वाली क्लिप को शेयर किया जा रहा है जिसकी वजह से वह रोजाना चर्चा का विषय बनी हुई है।

आकांक्षा चमोला की फीस (Akanksha Chamola Fees)
आकांक्षा चमोला कि अगर हम फीस की बात करें तो आपको बता दें कि वह किसी भी टीवी शो या फिर वेब सीरीज में काम करने के लिए हर एक एपिसोड का तकरीबन 40000 से 50000 रुपए चार्ज लेती हैं। (Akanksha Chamola Fees) इस समय वह रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में नजर आ रही है और खबरों के अनुसार हर हफ्ते उन्हें तकरीबन 1.5 से 2 लाख रुपए मिल रहे हैं।

आकांक्षा चमोला की संपत्ति (Akanksha Chamola Net Worth)
अब हम बात करते हैं की आकांक्षा चमोला की कितनी संपत्ति है और वह कहां-कहां से कमाई करती हैं। तो आपको बता दें कि आज के वक्त में वह भले ही टीवी शोज में नजर नहीं आती है लेकिन इसके बावजूद वह एक आलीशान जिंदगी जीती हैं।
अगर हम आकांक्षा चमोला की कुल संपत्ति (Akanksha Chamola Net Worth) की बात करें तो साल 2026 की लेटेस्ट खबरों की माने तो वह तकरीबन 4 से 5 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। वह मुंबई जैसे शहर में एक अच्छा लाइफस्टाइल जीती है।
लेकिन एक्टिंग के अलावा भी वह कई सारे सोर्स से पैसा कमाती हैं। जिसमें ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, मॉडलिंग और रैंप वॉक शामिल है। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह 1 से 2 लाख तक का चार्ज ले लेती है। इंस्टाग्राम पर उनके एक मिलियन फॉलोअर्स है और वह ब्रांड से स्पॉन्सर्ड पोस्ट और रील शेयर करने के लिए भी अच्छी खासी रकम लेती है। इसके अलावा रैंप वॉक और मॉडलिंग से भी वह विज्ञापनों के लिए मॉडलिंग करके अच्छी खासी कमाई कर लेती है।