जिस स्टेज ने कभी किया था रिजेक्ट, उसी मंच पर Ayushmann Khurrana ने बिखेरा जलवा

Ayushmann Khurrana Indian Idol: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म पति पत्नी और वो दो को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म रिलीज के बाद अब आयुष्मान इसके प्रमोशन में जुटे हैं। इसी सिलसिले में वह टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आईडल में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी लाइव सिंगिंग से हर किसी का दिल जीत लिया।

लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उस बात की हुई, जब आयुष्मान ने बताया कि यही वो स्टेज है जहां उन्हें कभी रिजेक्ट कर दिया गया था। अब सालों बाद उसी मंच पर उन्होंने बतौर स्टार परफॉर्म किया और खूब तालियां बटोरीं।

आयुष्मान खुराना ने गाया ‘दिल वाले चोर’

इंडियन आइडल के मंच पर आयुष्मान खुराना ने अपनी फिल्म का गाना ‘दिल वाले चोर’ लाइव परफॉर्म किया। उनकी आवाज सुनकर वहां मौजूद जज श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी भी काफी इंप्रेस नजर आए। सोशल मीडिया पर भी उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।आयुष्मान ने इस खास पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा, जिसने फैंस का दिल छू लिया।

‘यही वो स्टेज है जिसने मुझे रिजेक्ट किया था’

आयुष्मान खुराना ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने ‘दिल वाले चोर’ का एक्सटेंडेड वर्जन इंडियन आइडल के मंच पर परफॉर्म किया। साथ ही उन्होंने बताया कि यही वो स्टेज है जहां उनके स्ट्रगलिंग दिनों में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था।

एक्टर ने फैंस को फिल्म और गाने को प्यार देने के लिए शुक्रिया भी कहा। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उनकी मेहनत और सफर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

रोडीज जीतने के बाद बदली थी किस्मत

बहुत कम लोग जानते हैं कि आयुष्मान खुराना ने अपने करियर की शुरुआत टीवी रियलिटी शो एमटीवी रोडीज से की थी। उन्होंने रोडीज का दूसरा सीजन जीता था। इसके बाद उन्होंने रेडियो, एंकरिंग और टीवी में काम किया। फिर साल 2012 में फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड डेब्यू किया और पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। इसके बाद उन्होंने लगातार कई हिट फिल्में दीं और आज वह इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में गिने जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को मिला मिक्स रिस्पॉन्स

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है।रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अब तक दुनियाभर में करीब 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि भारत में इसका नेट कलेक्शन लगभग 27 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

Read More: बॉडी शेमिंग कमेंट पर भड़कीं Sara Tendulkar, पैपराजी को लगाई जमकर फटकार

अब सूरज बड़जात्या की फिल्म में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना जल्द ही निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म ये प्रेम मोल लिया में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ लीड रोल में दिखाई देंगी। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर अभी से फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

नमस्ते, मैं मनीष स्वामी हूँ, AagiBaan.in का संस्थापक और मुख्य संपादक। डिजिटल मीडिया के उभरते परिदृश्य में 2 वर्षों के गहन अनुभव के साथ, मेरा प्राथमिक उद्देश्य दैनिक खबरों और महत्वपूर्ण अपडेट्स को पारदर्शी और सुलभ बनाना है। AagiBaan.in पर हम केवल न्युज हेडलाइंस पर काम नहीं करते, बल्कि जॉब नोटिफिकेशन, मनोरंजन, टेक्निकल, बिजनस और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी को एक ही छत के नीचे, बेहद सरल और सटीक भाषा में प्रस्तुत किया जाता है। डिजिटल मीडिया में मेरी विशेषज्ञता और पैनी नज़र यह सुनिश्चित करती है कि हमारे पाठकों को मिलने वाली हर सूचना प्रमाणित और समयबद्ध हो।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment


DMCA.com Protection Status