PSSSB Excise And Taxation Inspector 2026: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड द्वारा एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर पदों पर भारती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जिसमें 197 पदों पर भर्तियां होंगी। यह भारती उन लोगों के लिए काफी ज्यादा अच्छा मौका हो सकती है जो पंजाब सरकार के एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग में नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं।
इसमें जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको ₹35400 हर महीने बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों और सुविधाओं को भी वह प्राप्त कर पाएंगे। इसके लिए 13 फरवरी 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं जो 6 मार्च 2026 तक चलेंगे।
PSSSB Excise And Taxation Inspector 2026 Post Detail
इस भर्ती में Excise and Taxation Inspector के पद पर भर्ती होगी। जो ग्रुप ‘C’ श्रेणी का पद है। यह पंजाब सरकार के एक्सेस एंड टैक्सेशन विभाग में आता है। 197 पदों पर भर्ती होगी और इसमें से 65 महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। पूरे पंजाब राज्य में यह भर्ती होगी।
इसमें अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग आरक्षण तय किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए 76 पद रखे गए हैं। एससी (मजबी और वाल्मीकि) के लिए 22 पद, एससी (रामदासिया एवं अन्य) के लिए 17 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 20 पद हैं। इसके अलावा जो आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग है उसके लिए 20 पद तय किए गए हैं। दिव्यांग और पूर्व सैनिक रह चुके लोगों के लिए भी कुछ पद निर्धारित किए गए हैं।
PSSSB Excise And Taxation Inspector 2026 Education Qualification
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए और उसके कोर्स का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। जो कोर्स कम से कम 120 घंटे का होना चाहिए। इसके अलावा भारत सरकार के DOEACC का ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट होने चाहिए।
उम्मीदवार के पास में मैट्रिक स्तर पर पंजाबी भाषा होनी चाहिए। लिखित परीक्षा में पंजाबी भाषा का भी टेस्ट लिया जाएगा जिसे 50% मार्क्स आने चाहिए।
PSSSB Excise And Taxation Inspector 2026 Age Limit
इस भर्ती के लिए आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 18 साल और कल ज्यादा से ज्यादा 37 साल रखी गई है। SC, OBC वर्ग के लिए अधिकतम आयु 42 है। राज्य या फिर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु 45 साल रखी गई है। दिव्यांग लोगों के लिए अधिकतम आयु 47 साल है। विधवा या फिर तलाकशुदा महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 40 साल है।
PSSSB Excise And Taxation Inspector 2026 Application Fees
इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फीस की बात करें तो सामान्य, फ्रीडम फाइटर और स्पोर्ट्स वर्ग के लोगों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 तय किया गया है। SC, OBC के लोगों के लिए 250 रुपए फीस तय की गई है। पूर्व सैनिक और उनके परिवार जनों के लिए ₹200 आवेदन शुल्क है। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹500 का आवेदन शुल्क है।
PSSSB Excise And Taxation Inspector 2026 Selection Process
इस भर्ती में सिलेक्शन प्रोसेस लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा भी दो भागों में होगी। पहले में पंजाबी भाषा का टेस्ट होगा जिसमें 50% अंक लाने होंगे। लेकिन इसके अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे। दूसरे लिखित पेपर में विषय आधारित परीक्षा होगी जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। हर एक प्रश्न का एक अंकों का और नेगेटिव मार्किंग भी होगी 0.25 अंक की। दूसरे पेपर के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी। अगर दो उम्मीदवारों के अंक एक होते हैं तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को लिया जा सकता है।
PSSSB Excise And Taxation Inspector 2026 Salary
इस पद के लिए शुरुआती सैलरी ₹35400 हर महीने मिलेगी। साथ ही महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी भत्ते भी प्राप्त होंगे। तो इस हिसाब से अगर देखा जाए तो ग्रॉस सैलरी ₹45,000 से ₹55,000 हर महीने मिलेगी जो पोस्टिंग के शहर पर भी निर्भर करती है। उम्मीदवार को नेशनल पेंशन सिस्टम, मेडिकल की सुविधा और ट्रैवल कंसेशन भी प्राप्त होगा।
PSSSB Excise And Taxation Inspector 2026 Apply Process
इस भर्ती में अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है। इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है और रजिस्ट्रेशन करना है। रजिस्ट्रेशन करने के बाद में आवेदन फॉर्म भरना है। आवेदन फार्म में सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी है और सभी जरूरी मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना है। इसके बाद आवेदन शुल्क भरना है और आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट अपने पास में सुरक्षित रखना है। फॉर्म को भी सबमिट कर देना है।
PSSSB Excise And Taxation Inspector 2026 Important Documents
आवेदक का आधार कार्ड
आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
मोबाइल नंबर
Email I’d
PSSSB Excise And Taxation Inspector 2026 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 13 फ़रवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 06 मार्च, 2026
PSSSB Excise And Taxation Inspector 2026 Notification PDF : यहां से डाउनलोड करें
PSSSB Excise And Taxation Inspector 2026 Apply Link : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





