Indian Army Havildar Recruitment: इंडियन आर्मी में शानदार भर्ती, ₹81,100 तक की मिलेगी सैलरी!

By
On:

Follow Us

Indian Army Havildar Recruitment: इंडियन आर्मी की तरफ से हवलदार की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। जो एजुकेशन कॉर्प्स (AEC) के तहत IT/Cyber, Information Operation और Linguist कैटेगरी में होगी।

यह भर्ती युवाओं के लिए बहुत ही शानदार हो सकती है। जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको ₹25,500 से लेकर ₹81,000 तक की सैलरी प्राप्त होगी। इस भर्ती के लिए 13 फरवरी 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं और यह 1 अप्रैल 2026 तक चलेंगे।

Indian Army Havildar Recruitment 2026 Post Detail

इस भर्ती के जरिए हवलदार पदों पर नियुक्ति होगी इसके लिए पांच श्रेणियां बनाई गई है। जो कुछ इस प्रकार है :

  • Havildar (IT/Cyber)
  • Havildar (Information Operation)
  • Havildar (Linguist – Chinese)
  • Havildar (Linguist – Russian)
  • Havildar (Linguist – Arabic)

Indian Army Havildar Recruitment 2026 Education Qualification

इंडियन आर्मी की हवलदार भर्ती के लिए अगर हम एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो उम्मीदवार के पास में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। जिसमें कम से कम 50% अंक होने चाहिए। बाकी आप पदों के हिसाब से अलग-अलग एजुकेशन क्वालीफिकेशन नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं। IT/Cyber के लिए BSc/MSc/BTech IT, Cyber Security, Computer Science, AI/ML, Data Science यह संबंधित विषय में डिग्री चाहिए।

Indian Army Havildar Recruitment 2026 Age Limit

इंडियन आर्मी की इस भर्ती के लिए अगर हम इंडियन आर्मी की इस भर्ती के लिए अगर हम आयु सीमा की बात करते हैं तो उम्मीदवार की उम्र 20 से 25 साल के बीच में होनी अनिवार्य है। इसका मतलब यह है कि उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 2002 से लेकर 1 जुलाई 2007 के बीच में हुआ होना चाहिए। इस भर्ती के लिए सिर्फ अविवाहित पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं।

Indian Army Havildar Recruitment 2026 Physical Standards

इंडियन आर्मी की इस भर्ती में जिन भी उम्मीदवारों का परीक्षा से सिलेक्शन होगा उनका शारीरिक मानकों पर भी खरा उतरना होगा। अलग-अलग क्षेत्र की माने तो कम से कम ऊंचाई 155 से 165 सेंटीमीटर रखी गई है। सीना कम से कम 77 सेमी का होना चाहिए और वजन क्षेत्र के अनुसार निश्चित होगा।

Indian Army Havildar Recruitment 2026 Application Fees

इस भर्ती के लिए हर एक वर्ग के उम्मीदवार को ₹250 का आवेदन शुल्क देना पड़ेगा।

Indian Army Havildar Recruitment 2026 Selection Process

अगर हम इस भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस की बात करते हैं तो इसके चार चरण होंगे। पहले तो Online Common Entrance Examination (CEE) होगा। जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। दो पेपर होंगे पहले तो रीजनिंग, जनरल नॉलेज और गणित जैसे प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पेपर 50 प्रश्नों का होगा। संबंधित पदों के अनुसार दूसरा पेपर होगा।

इसके बाद दूसरे चरण में शारीरिक तौर पर परीक्षा होगी और मेडिकल जांच होगी। जिसमें 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगवाई जाएगी। जो 6 मिनट 20 सेकंड में पूरी करनी पड़ेगी। कम से कम 6 पुल-अप करने पड़ेंगे।

तीसरे चरण में Aptitude Test और Personal Interview के लिए बुलाया जाएगा। जो AEC Training College & Centre, पचमढ़ी (मध्य प्रदेश) में होगा। इसके बाद सभी चरणों में हुए इंटरव्यू और परीक्षा के अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और तभी भर्ती होगी।

Indian Army Havildar Recruitment 2026 Salary

जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको पे लेवल 4 के जरिए ₹25,500 से ₹81,100 तक की बेसिक सैलरी प्राप्त होगी। साथ ही महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, मिलिट्री सर्विस पे ₹5,200 हर महीने, फ्री मेडिकल, राशन, रहना और CSD कैंटीन की सुविधा भी मिलेगी।

Read More: Indian Army Agniveer Recruitment: इंडियन आर्मी अग्निवीर में 25,000 पदों पर निकली 10वीं पास के लिए भर्ती, फटाफट कर लें आवेदन!

Indian Army Havildar Recruitment 2026 Apply Process

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है। वहां जाकर JCO/OR Enrollment सेक्शन में रजिस्ट्रेशन करना है। इसके बाद अपनी श्रेणी का चयन करना है। आवेदन फार्म खोलकर उसमें सभी जरूरी डिटेल्स भरनी है। मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है। इसके बाद में ₹250 का आवेदन शुल्क भरना है। आवेदन फार्म को अपलोड करना है। इसके बाद आवेदन फार्म को डाउनलोड करके सुरक्षित अपने पास में रख लेना है।

Indian Army Havildar Recruitment 2026 Important Documents

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
  • आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
  • आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • Email I’d

Indian Army Havildar Recruitment 2026 Official Website

आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 13 फ़रवरी, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 01 अप्रैल, 2026

Indian Army Havildar Recruitment 2026 Notification PDF : यहां से डाउनलोड करें

Indian Army Havildar Recruitment 2026 Apply Link : यहां पर क्लिक करें

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - aagibaan@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment