NTPC Executive Trainee Recruitment Apply Process: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनिंग के लिए भर्ती निकाली गई है जिसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसमें 515 पदों पर नियुक्ति होगी। यह उन लोगों के लिए काफी अच्छा मौका है जो इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। ऑनलाइन आवेदन 11 फरवरी को शुरू हो चुके हैं जो 25 फरवरी तक चलेंगे।
NTPC Executive Trainee Recruitment 2026 Post Detail
NTPC द्वारा Engineering Executive Trainee 2025 के बैच के लिए 515 पदों पर भर्ती होगी। यह भर्ती भारत के अलग-अलग विभागों के लिए होगी।
भर्तियां कुछ इस प्रकार हैं :
- Electrical – 165 पद
- Mechanical – 210 पद
- Electronics / Instrumentation – 125 पद
- Computer Science / IT – 15 पद
NTPC Executive Trainee Recruitment 2026 Education Qualification
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो उसके पास में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई / बीटेक या AMIE (31.05.2013 तक नामांकित) की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लोगों के कम से कम 65% अंक जरूरी है और आरक्षित वर्ग के लिए 55% अंक माने गए हैं। लेकिन सबसे जरूरी है कि उम्मीदवार के पास में GATE 2025 की परीक्षा क्वालीफाई होनी चाहिए।
NTPC Executive Trainee Recruitment 2026 Work Experience
इस भर्ती के लिए किसी भी तरीके का कोई भी वर्क एक्सपीरियंस नहीं चाहिए। फ्रेशर लोग जिन्होंने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की हुई है वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
NTPC Executive Trainee Recruitment 2026 Age Limit
इस भर्ती के लिए अगर हम आयु सीमा की बात करें तो अधिकतम आयु सीमा 27 साल की तय की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
NTPC Executive Trainee Recruitment 2026 Application Fees
इस भर्ती के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लोगों को ₹500 का आवेदन शुल्क भरना होगा। SC, ST, PwBD, पूर्व सैनिक और सभी महिलाओं के लिए यह आवेदन पूरी तरीके से निशुल्क है।
NTPC Executive Trainee Recruitment 2026 Selection Process
इस भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो इसमें कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होगी। Gate 2025 स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवार को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों का डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा। अगर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सब कुछ सही रहता है तो अंतिम चरण में उम्मीदवार का मेडिकल प्रशिक्षण लिया जाएगा। उसी के बाद नियुक्ति होगी।
NTPC Executive Trainee Recruitment 2026 Salary
NTPC में जिंदगी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको E1 ग्रेड में भर्ती मिलेगी। शुरुआत में ₹40000 हर महीने सैलरी मिलेगी। यह बेसिक सैलरी है। पे स्केल ₹40,000 से ₹1,40,000 तक रहेगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मेडिकल सुविधा, ट्रैवल अलाउंस, प्रोविडेंट फंड, ग्रेच्युटी, पेंशन योजना और अन्य PSU सुविधाएं भी मिलेंगी।
जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको पहले एक साल तक तो ट्रेनिंग मिलेगी। ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद में उनका देशभर में किसी भी प्रोजेक्ट या फिर पावर स्टेशन पर नियुक्त किया जाएगा। 3 साल का सेवा बॉन्ड साइन करना पड़ेगा। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए बॉन्ड राशि ₹5,00,000 का है। SC, ST और PwBD वर्ग के लिए ₹2,50,000 का है।
NTPC Executive Trainee Recruitment 2026 Apply Process
इस भर्ती के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक अपने नीचे आपको दे दिया है। इसके लिए सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना है। जिसमें ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और GATE 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है। इसके बाद लॉगिन करना है और आवेदन फार्म को ध्यान पूर्वक भरना है।
आवेदन फार्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना है। अगर लागू होता है तो आपको आवेदन शुल्क भरना है। आवेदन शुल्क भरने के बाद में फॉर्म को सबमिट कर देना है और इसका एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए अपने पास में संभाल कर रख लेना है।
NTPC Executive Trainee Recruitment 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
NTPC Executive Trainee Recruitment 2026 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 11 फ़रवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 25 फ़रवरी, 2026
NTPC Executive Trainee Recruitment 2026 Notification PDF : यहां से डाउनलोड करें
NTPC Executive Trainee Recruitment 2026 Apply Link : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।






Sure