NLC Paramedical Recruitment Apply Process: नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी NLC India Limited ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती को तमिलनाडु के नेवेली में NLC इंडिया हॉस्पिटल के लिए किया जा रहा है। जिसके जरिए 21 पदों पर नियुक्ति होगी।
इन पदों में Pharmacist, Ophthalmic Technician, Theatre Assistant, Dental Mechanic और Audiologist & Speech Therapist शामिल हैं। जो भी लोग इस वैकेंसी में आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए 9 फरवरी 2026 को आवेदन शुरू हो चुके हैं और 10 मार्च 2026 तक चलेंगे।
NLC Paramedical Recruitment 2026 Post Detail
एनएलसी इंडिया लिमिटेड की तरफ से 21 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें Pharmacist Gr.B (W-5) के लिए 15 पद निकाले गए हैं। Ophthalmic Technician के लिए 2 पद निकाले गए हैं। Theatre Assistant के लिए 2 पद निकाले गए हैं। Audiologist & Speech Therapist के लिए 1 पद है। Dental Mechanic के लिए भी 1 पद है।
NLC Paramedical Recruitment 2026 Education Qualification
इस भर्ती के लिए एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो उम्मीदवार के पास में संबंधित क्षेत्र में फुल टाइम की डिग्री या फिर डिप्लोमा मांगा गया है। Pharmacist Gr.B पद के लिए B.Pharm की डिग्री और Pharmacy Council of India/State Pharmacy Council में होना अनिवार्य है।
Ophthalmic Technician के लिए B.Optom की डिग्री ज़रूरी है। Theatre Assistant के लिए B.Sc in Operation Theatre & Anesthesia Technology या Operation Theatre Technology में डिग्री होना ज़रूरी है। Audiologist & Speech Therapist के लिए ASLP (Audiology and Speech-Language Pathology) में बैचलर डिग्री मांगी गई है।
Dental Mechanic के लिए कम से कम 2 साल का Dental Lab Technology/Dental Mechanics में डिप्लोमा मांगा गया है। लेकिन ध्यान रहे कि सभी उम्मीदवारों को तमिल भाषा आनी चाहिए।
NLC Paramedical Recruitment 2026 Age Limit
इस वैकेंसी के लिए आयु सीमा की बात करें तो सामान्य और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए 30 साल तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। ओबीसी वर्ग के 33 साल तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। एससी वर्ग के 35 साल तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। विकलांग उम्मीदवारों को 10 साल तक की आयु सीमा में छूट मिलेगी।
NLC Paramedical Recruitment 2026 Application Fees
सामान्य, EWS और OBC वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए रखा गया है। के साथ में उनका 236 रुपए प्रोसेसिंग फी देनी पड़ेगी और कुल मिलाकर 486 रुपए देने होंगे। बाकी के आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क नहीं देना है बस 236 रुपए की प्रोसेसिंग फीस देनी पड़ेगी।
NLC Paramedical Recruitment 2026 Selection Process
इस भर्ती में सिलेक्शन पूरी तरीके से मेरिट के आधार पर होगा। पहले 100 मार्क्स की लिखित परीक्षा होगी। जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे और 2 घंटे का यह पेपर होगा। विषय के आधार पर ही प्रश्न आएंगे। यह परीक्षा सिर्फ अंग्रेजी भाषा में ही होगी। सामान्य और आर्थिक तौर पर कमजोर उम्मीदवारों को 50% अंक लाने होंगे और बाकी के आरक्षित लोगों को 40% अंक लाने पड़ेंगे। लेकिन अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे उनको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
NLC Paramedical Recruitment 2026 Salary
जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको बहुत ही आकर्षक सैलरी भी दी जाएगी। सभी पदों के अनुसार नोटिफिकेशन में सैलरी पूरी तरीके से लिखी गई है तो हमने आपको नोटिफिकेशन की पीडीएफ दे दी है जहां से आप यह चेक कर सकते हैं।
NLC Paramedical Recruitment 2026 Apply Process
इस भर्ती के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो NLCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर सबसे पहले आपको जाना होगा और इसका लिंक हम आपको नीचे दे देंगे। यहां पर सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना है और फिर लॉगिन करना है। लॉगिन करने के बाद में आवेदन फॉर्म भरना है जिसमें आपको सारी अपनी डिटेल भरनी होगी। मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने हैं। इसके बाद फीस का भुगतान करना है और एक प्रिंटआउट आवेदन का सुरक्षित अपने पास रखना है।
NLC Paramedical Recruitment 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
NLC Paramedical Recruitment 2026 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 09 फ़रवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 10 मार्च, 2026
NLC Paramedical Recruitment 2026 Notification PDF : यहां से डाउनलोड करें
NLC Paramedical Recruitment 2026 Apply Link : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





