NCL Assistant Foreman Recruitment Apply Process: NCL में 270 असिस्टेंट फोरमैन पदों पर जारी हुई भर्ती, फटाफट कर लें अप्लाई

By
On:

Follow Us

NCL Assistant Foreman Recruitment Apply Process: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने असिस्टेंट फोरमैन ग्रेड-C के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती को Coal India Limited के साथ काम करने वाली मिनीरत्न कंपनी की तरफ से निकाला गया है। जिसके जरिए 270 पदों पर नियुक्ति होगी। जिन युवाओं ने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हुआ है उनके लिए यह बहुत ही शानदार सरकारी नौकरी का मौका है। लोगों का सिलेक्शन होगा उनको मध्य प्रदेश के सिंगरौली और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में खदानों और प्रतिष्ठानों में नौकरी मिलेगी। इसके लिए 11 फरवरी 2026 में ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं और यह 5 मार्च 2026 तक चलेंगे।

NCL Assistant Foreman Recruitment 2026 Post Detail

इस भर्ती में Assistant Foreman (Trainee) Grade-C पर 270 भर्तियां होंगी। जो Electrical, Mechanical और Electronics & Telecommunication में हैं। पदों की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में आप देख सकते हैं। जिसकी पीडीऍफ़ हमने नीचे आपको दे दी है।

NCL Assistant Foreman Recruitment 2026 Education Qualification

इस भर्ती के लिए एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने अनिवार्य है। इलेक्ट्रिक पद के लिए 3 साल का डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मांगा गया है। मैकेनिकल पद के लिए 3 साल का मैकेनिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा मांगा गया है। इलेक्ट्रॉनिक टेलीकम्युनिकेशन के लिए 3 साल का इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा मांगा गया है।

NCL Assistant Foreman Recruitment 2026 Work Experience

इस भर्ती के लिए अगर आपके पास में कोई भी वर्क एक्सपीरियंस नहीं है और आप पूरी तरीके से प्रेशर है तो भी अप्लाई कर सकते हैं। डिप्लोमा या फिर डिग्री के आधार पर ही आवेदन किया जा सकता है।

NCL Assistant Foreman Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में आयु सीमा की बात करें तो कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्राप्त होगी।

NCL Assistant Foreman Recruitment 2026 Application Fees

इस भर्ती के लिए अगर हम आवेदन शुल्क की बात करें तो आपको बता दें कि सामान्य, OBC, EWS के लिए ₹1000 आवेदनशिका तय किया गया है। इस पर 18% जीएसटी लगेगा और पूरा आवेदन शुल्क ₹1180 होगा। अन्य आरक्षित वर्गों के लिए आवेदन पूरी तरीके से निशुल्क है।

NCL Assistant Foreman Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती के लिए इलेक्शन प्रोसेस दो चरणों में होगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी जो 100 अंकों की होगी। जिसके लिए 90 मिनट मिलेंगे। पहले सेक्शन में 70 प्रश्न पूछे जाएंगे जो तकनीकी विषय से होंगे। दूसरे सेक्शन में 30 प्रश्न पूछे जाएंगे जो सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, मानसिक योग्यता और गणितीय क्षमता से होंगे। इसमें कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। अगर आप इस पेपर को क्वालीफाइंग करना चाहते हैं तो उसके लिए कम से कम 50 अंक लाने होंगे। लेकिन यह है और सामान्य वर्ग और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए है। SC, ST, OBC-NCL, PwBD और ESM वर्ग के लिए 40 अंक लाने होंगे। अभी उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे उनको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

NCL Assistant Foreman Recruitment 2026 Salary

जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको T&S Grade-C में नियुक्त किया जाएगा। शुरू में तो उनको बेसिक सैलरी ₹47,330.25 हर महीने मिलेगी। साथ ही महंगाई भत्ता, अटेंडेंस बोनस, विशेष भत्ता, HRA, ट्रांसपोर्ट सब्सिडी, मेडिकल सुविधा सहित अन्य भत्ते NCWA XI भी मिलेंगे। इलेक्ट्रॉनिक और टेलीकम्युनिकेशन के लिए जो ये ट्रेनिंग है वो 1 साल की होगी। मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल के लिए 2 साल की होगी।

NCL Assistant Foreman Recruitment 2026 Apply Process

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है। इसके बाद करियर सेक्शन पर क्लिक करके वैकेंसी लिंक पर जाना है।

Assistant Foreman Notification 2026 के सामने अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना है। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फार्म में सारी जानकारी अच्छे से भर देनी है। मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर देने हैं। अगर आवेदन शुल्क लागू होता है तो उसका भुगतान करना है। उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए अपने पास में संभाल कर रखना है।

NCL Assistant Foreman Recruitment 2026 Important Documents

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
  • आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
  • आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • Email I’d

Read More: SEBI Young Professional Bharti 2026: सेबी में 91 पदों पर निकली भर्ती, ₹70,000 मिलेगा स्टाइपेंड!

NCL Assistant Foreman Recruitment 2026 Official Website

आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 11 फ़रवरी, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 05 मार्च, 2026

NCL Assistant Foreman Recruitment 2026 Notification PDF : यहां से डाउनलोड करें

NCL Assistant Foreman Recruitment 2026 Apply Link : यहां पर क्लिक करें

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - aagibaan@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment