SEBI Young Professional Bharti 2026: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने Young Professional Program 2026 के जरिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमें 91 पदों पर भर्ती होगी। खुशखबरी की बात तो है कि जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको हर महीने 70,000 रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा। साथ ही वह मुंबई के सेबी के हेड ऑफिस में काम करेंगे।
SEBI Young Professional Bharti 2026 Post Detail
सेबी की इस भर्ती में Young Professional के पदों पर भर्ती होगी। दरअसल यह कांट्रैक्ट बेसिस पर काम है। जिसमें 91 पदों को अलग-अलग डोमेन में बांट दिया जाएगा। जैसे Securities Market Operations के लिए 40 पद हैं। Information Technology के लिए 29 पद हैं। Law के लिए 13 पद हैं। Rajbhasha के लिए 5 पद हैं। Research के लिए 4 पद हैं। इस हिसाब से 91 पद हैं।
SEBI Young Professional Bharti 2026 Education Qualification
अगर हम एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो इस भर्ती के लिए अलग-अलग डोमेन के हिसाब से ही शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। Securities Market Operations के लिए मैनेजमेंट में ग्रेजुएट या फिर पोस्ट ग्रेजुएशन में 60% अंकों के साथ पास होनी चाहिए। CA/CS/CMA/CFA वाले लोग भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
Information Technology के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार के पास में BE/B.Tech (Electronics/CS/IT) में 60% अंक या MCA/MSc (IT/CS)/MBA (Systems/Analytics)/M.Tech की डिग्री मांगी गई है।
Law के लिए उम्मीदवार के पास LLB की डिग्री कम से कम 60% अंकों के साथ मांगी गई है। Research के लिए Management (Finance)/Economics/Commerce/Statistics/Econometrics में पोस्ट ग्रेजुएशन 60% अंकों के साथ जरूरी है। Rajbhasha पद के लिए हिंदी या हिंदी ट्रांसलेशन में मास्टर डिग्री और ग्रेजुएशन में अंग्रेजी विषय होना ज़रूरी है।
SEBI Young Professional Bharti 2026 Work Experience
SMO, IT, Law, Research और Rajbhasha सभी डोमेन में कम से कम 1 साल का वर्क एक्सपीरियंस मांगा गया है। लेकिम कुछ विशेष योग्यताओं जैसे CFA Level-3 या PhD धारकों को एक्सपीरियंस में छूट मिल सकती है।
SEBI Young Professional Bharti 2026 Age Limit
इस भर्ती के लिए आयु सीमा के बात करें तो अधिकतम 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 8 फरवरी 2026 तक 30 साल से ज्यादा आयु नहीं होनी चाहिए।
SEBI Young Professional Bharti 2026 Application Fees
SEBI Young Professional भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार के लिए कोई भी आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं हुआ है। इसके लिए आवेदन पूरी तरीके से निशुल्क है।
SEBI Young Professional Bharti 2026 Selection Process
इस भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो इसमें कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होगी लेकिन इसके तीन चरण होंगे। सबसे पहले जो भी आवेदन होंगे उनकी स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद जिन भी आवेदन को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा उनको वर्चुअल मोड में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जिनका भी यह इंटरव्यू के लिए होता है उनको फाइनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद ही आपके इंटरव्यू के आधार पर आपका चयन किया जाएगा।
SEBI Young Professional Bharti 2026 Stipend
जिन भी लोगों का सिलेक्शन होगा उनको ₹70000 हर महीने स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा सेबी की तरफ से कुछ ज़रूरी सुविधाएं भी दी जा सकती हैं। जो भी उम्मीदवार मुंबई से बाहर के हैं उनको और रहने की सुविधा भी दे सकते हैं। साल में 18 दिनों की छुट्टी भी मिलेगी। आने जाने का किराया ग्रेड ए के अधिकारी के बराबर ही मिलेगा। लेकिन DA या HRA जैसे अन्य भत्ते नहीं मिलेंगे।
SEBI Young Professional Bharti 2026 Apply Process
SEBI Young Professional भर्ती 2026 में आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सेबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक हम नीचे आपको दे देंगे। यहां करियर क्षेत्र में जाकर संबंधित भारती के लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद में रजिस्ट्रेशन करना है और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना है।
फार्म में अपनी सारी सही से डिटेल भर देनी है और मांगे गए जरूरी दस्तावेज भी अपलोड कर देने हैं। फॉर्म को अच्छे से जांच लेना है और फॉर्म को सबमिट कर देना है। साथ ही आवेदन का एक सुरक्षित प्रिंटआउट भविष्य के लिए अपने पास रखना है।
Read More: PNB Apprentice Vacancy 2026: पीएनबी बैंक ने निकाली 5138 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन का पूरा प्रोसेस
SEBI Young Professional Bharti 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
SEBI Young Professional Bharti 2026 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 08 फ़रवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 01 मार्च, 2026
SEBI Young Professional Bharti 2026 Notification PDF : यहां से डाउनलोड करें
SEBI Young Professional Bharti 2026 Apply Link : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





