IRCON Apprentice Bharti 2026: रेल मंत्रालय के अंदर नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी IRCON International Limited की तरफ से अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें Graduate Apprentice और Technician (Diploma) Apprentice के लिए 26 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जनवरी 2026 को ही शुरू हो चुके थे और यह 10 फरवरी 2026 तक चलेंगे। जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको एक साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग मिलेगी।
IRCON Apprentice Bharti 2026 Post Detail
IRCON की जो ये भर्ती है, वो सिविल, इलेक्ट्रिकल और सिग्नल एंड टेलीकॉम (S&T) विभागों में होगी। इसमें Graduate Apprentice के लिए 17 पद हैं। Diploma Apprentice के लिए 9 पद हैं। जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, असम और पश्चिम बंगाल में चल रही IRCON की परियोजनाओं पर ट्रेनिंग मिलेगी।
IRCON Apprentice Bharti 2026 Education Qualification
IRCON Apprentice भर्ती 2026 (IRCON International Limited Apprenticeship) के लिए अगर हम शैक्षणिक योग्यता की बात करते हैं तो आपको बता दें कि यह पद के अनुसार ही तय होगी। Graduate Apprentice पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित ब्रांच में फुल टाइम इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
Technician (Diploma) Apprentice पद के लिए उम्मीदवार के पास में संबंधित ब्रांच में फुल टाइम डिप्लोमा होना आवश्यक है। इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने 2023, 2024, 2025 या 2026 में अपनी डिग्री या फिर डिप्लोमा पूरा कर लिया था।
IRCON Apprentice Bharti 2026 Age Limit
इस भर्ती में आयु सीमा की बात करते हैं तो न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। ओबीसी वर्ग को 3 साल की छूट मिलेगी।
IRCON Apprentice Bharti 2026 Application Fees
IRCON अप्रेंटिस भर्ती 2026 में अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो किसी भी वर्ग के उम्मीदवार के लिए कोई भी आवेदन शुल्क तय नहीं किया गया है। इसके लिए आवेदन पूरी तरीके से निशुल्क है।
IRCON Apprentice Bharti 2026 Selection Process
IRCON Apprentice भर्ती 2026 (IRCON Apprenticeship Result) के लिए सिलेक्शन प्रोसेस की बात करते हैं तो आपको बता दें कि यह मेरिट आधार पर होगा। इस भर्ती में कोई भी लिखित परीक्षा या फिर इंटरव्यू नहीं होगा। सिलेक्शन एजुकेशन क्वालीफिकेशन में प्राप्त हुए अंकों और परसेंटेज के आधार पर होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए भी बुलाया जाएगा।
IRCON Apprentice Bharti 2026 Stipend
इस भर्ती में स्टाइपेंड की बात करते हैं तो आपको बता दें कि जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको एक साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग मिलेगी। Graduate Apprentice पद के लिए ₹10,000 हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। Technician (Diploma) Apprentice पद के लिए ₹8,500 हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।
IRCON Apprentice Bharti 2026 Apply Process
IRCON Apprentice भर्ती 2026 में अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा और एनरोलमेंट नंबर (IRCON International Limited Apprenticeship Online) आपको मिल जाएगा। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और इसका भी लिंक आपको नीचे हम दे देंगे। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना है जिसमें सभी जरूरी जानकारी भरकर दस्तावेज अपलोड कर देने हैं और फॉर्म को सबमिट कर देना है।
ऑनलाइन आवेदन कर देने के बाद में उम्मीदवार को आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट अपने पास में निकाल कर रख लेना है। उसको साइन करके सभी आवश्यक दस्तावेजों की सेल्फ अटैचेद कॉपी के साथ 17 फरवरी 2026 तक दिए गए एड्रेस पर भिजवा देना है।
Read More: NPCIL Vacancy 2026: 114 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट तक के लोग कर सकते हैं अप्लाई
IRCON Apprentice Bharti 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
IRCON Apprentice Bharti 2026 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 28 जनवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 10 फ़रवरी, 2026
आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें
आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





