HPSC PGT Computer Science Bharti 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) कंप्यूटर साइंस के पदों के लिए 1672 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जो Rest of Haryana (ROH) कैडर और मेवात कैडर में बांट दिए गए हैं। यह वैकेंसी उन लोगों के लिए काफी अच्छी हो सकती है जो कंप्यूटर साइंस या फिर आईटी बैकग्राउंड से आते हैं। साथ ही हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 9 मार्च 2026 (HPSC PGT Computer Science Vacancy 2026 Date) तक चलेगी।
HPSC PGT Computer Science Bharti 2026 Post Detail
इस भर्ती में Post Graduate Teacher (PGT) – Computer Science के पदों (HPSC PGT Computer Science Vacancy 2026 Result) पर नियुक्तियां होगी। वैसे तो टोटल 1672 पद है लेकिन उनमें से 1594 पद Rest of Haryana कैडर के लिए हैं। इसके अलावा 78 पद मेवात कैडर के लिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनकी नियुक्ति हरियाणा राज्य के सरकारी स्कूलों में होगी।
इस वैकेंसी में अलग-अलग वर्गों के लिए पदों को बांट दिया गया है। जैसे सामान्य वर्ग के लिए ज्यादा पद रखे गए हैं। महिलाओं से लेकर पूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन निर्धारित की गई है।
HPSC PGT Computer Science Bharti 2026 Education Qualification
HPSC PGT कंप्यूटर साइंस भर्ती 2026 के लिए अगर हम शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से M.Sc. Computer Science (रेगुलर 2 वर्षीय कोर्स) या MCA (रेगुलर 3 वर्षीय कोर्स) होना अनिवार्य है। साथ ही B.E. या B.Tech कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या आईटी में भी होना चाहिए।
उम्मीदवार के पास में संबद्ध डिग्री में कम से कम 55% अंक आने चाहिए। इसके अलावा मैट्रिक या 10+2, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में हिंदी या संस्कृत विषय भी पढ़ा होना चाहिए। साथ में हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा या फिर STET में पास होना चाहिए।
HPSC PGT Computer Science Bharti 2026 Academic Record
इस भर्ती में “Consistent Good Academic Record” की शर्त भी लागू हो जाएगी। जिसके जरिए उम्मीदवार को 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में से किसी भी तीन एग्जाम्स में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। लेकिन डिग्री में 55% अंक अनिवार्य है।
HPSC PGT Computer Science Bharti 2026 Age Limit
अगर हम इस भर्ती की आयु सीमा की बात करें तो कम से कम 18 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 42 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है। हरियाणा के SC और BC वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी। जिन महिलाओं का अभी विवाह नहीं हुआ है और विधवा के अलावा तलाकशुदा महिलाओं को भी आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को नियम के अनुसार ही अतिरिक्त छूट मिलेगी।
HPSC PGT Computer Science Bharti 2026 Application Fees
इस भर्ती की एप्लीकेशन फीस की बात करें तो आपको बता दें कि सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है। हरियाणा की सभी महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क ₹250 है। हरियाणा के SC, BC, EWS और पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अभी आवेदन शुल्क ₹250 है। हरियाणा के दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरीके से निशुल्क है।
HPSC PGT Computer Science Bharti 2026 Selection Process
HPSC PGT कंप्यूटर साइंस भर्ती 2026 के सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो यह तीन चरणों में होगा। सबसे पहले स्क्रीनिंग टेस्ट होगा जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन (HPSC PGT Computer Science Vacancy 2026 Syllabus) पूछे जाएंगे। यह एग्जाम सिर्फ शॉर्ट लिस्टिंग के लिए होगा और इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।
इसके बाद में Subject Knowledge Test (SKT) होगा होगा और यह डिस्क्रिप्टिव टाइप का होगा। यह एग्जाम 150 अंकों का होगा और फाइनल में इसका वेटेज 87.5% होगा। इस एग्जाम में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
उसके बाद आखिरी चरण में इंटरव्यू या फिर वाइवा वॉइस होगा। जिसका वेटेज 12.5% तक का होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट दूसरे चरण के टेस्ट और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर ही कनक मिलेंगे।
HPSC PGT Computer Science Bharti 2026 Salary
इस भर्ती में जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा अगर उनकी सैलरी की बात करें तो आपको बता दें कि उनको Pay Matrix Level-8 के आधार पर बेसिक सैलरी ₹47,600 तक मिल सकती है और यह शुरू होकर ₹1,51,100 तक भी जा सकती है। लेकिन सैलरी के अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल अलाउंस और NPS पेंशन योजना का लाभ भी दिया जाएगा।
HPSC PGT Computer Science Bharti 2026 Apply Process
HPSC PGT कंप्यूटर साइंस भर्ती 2026 के आवेदन प्रक्रिया की बात करें तो आपको इसके लिए सबसे पहले तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है। वहां पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करके मोबाइल नंबर और आधार नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
इसके बाद में आपके लॉगिन करना है और आवेदन फार्म में सभी जरूरी जानकारी अच्छे से भर देनी है। कैडर का चयन करना है और मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड कर देना है। इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर देना है और आवेदन का एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए अपने पास में रख लेना है।
HPSC PGT Computer Science Bharti 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
HPSC PGT Computer Science Bharti 2026 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 8 फ़रवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 24 फ़रवरी, 2026
HPSC PGT Computer Science Vacancy 2026 Notification : यहां से डाउनलोड करें
HPSC PGT Computer Science Vacancy 2026 Apply Link: यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





