HPRCA Hamirpur Teacher Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश में जो भी लोग टीचर बनने की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर की तरफ से इंग्लिश टीचर और गणित के टीचर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती को Sub Scheme for the Engagements as Professional English and Mathematics Teacher के तहत निकाला गया है। इसीलिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह 21 जनवरी 2026 से लेकर 21 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये भर्ती पूरी तरीके से Engagement Basis पर की जाएगी और इसकी अवधि 5 साल की तय हुई है। जिन भी लोगों का सिलेक्शन होगा उनको हर महीने तय किया हुआ मानदेय दिया जाएगा और उनकी नियुक्ति हिमाचल प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में होगी।
HPRCA Hamirpur Teacher Vacancy 2026 Post Detail
इस भर्ती का आयोजन हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर की तरफ से हो रहा है और इसमें 624 पद पर नियुक्ति होगी। यह पद इंग्लिश और गणित के विषय में बराबर बांट दिए गए हैं। इंग्लिश टीचर के लिए 312 पदों पर नियुक्ति होगी जिसका पोस्टकोड 26002 है। वही गणित के टीचर के लिए भी 312 पदों पर भर्ती होगी जिनका पोस्ट कोड 26003 है। सभी पद स्कूल शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार के अंतर्गत आते हैं।
HPRCA Hamirpur Teacher Vacancy 2026 Education Qualification
इस भर्ती के लिए अगर हम शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आपको बता दें कि इंग्लिश टीचर के पद के लिए उम्मीदवार के पास में M.A. English की डिग्री कम से कम 50% अंकों के साथ में होनी अनिवार्य है। साथ ही B.Ed. होना ज़रूरी है जिसमें इंग्लिश सब्जेक्ट होना भी अनिवार्य है। ग्रेजुएशन में 50% अंक और इंग्लिश में कम से कम 55% अंक होने चाहिए। SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन और B.Ed. में 45% तथा इंग्लिश में 50% अंकों की छूट मिलेगी।
गणित के टीचर के लिए उम्मीदवार के पास में M.A./M.Sc. Mathematics कम से कम 50% अंकों के साथ पास होनी चाहिए। साथ में B.Ed. में गणित विषय होना भी अनिवार्य है। ग्रेजुएशन में 50% और गणित विषय में 55% अंक होना जरूरी है। आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए ग्रेजुएशन और B.Ed. में 45% तथा गणित में 50% अंकों की छूट मिलेगी।
HPRCA Hamirpur Teacher Vacancy 2026 Age Limit
इस भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो इसमें कम से कम 25 साल की उम्र होनी चाहिए और अधिकतम 45 साल की उम्र होनी चाहिए। इस भर्ती में किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट नहीं मिलेगी।
HPRCA Hamirpur Teacher Vacancy 2026 Application Fees
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात की जाए तो जनरल, SC, ST, OBC और EWS सभी उम्मीदवारों को ₹800 का आवेदन शुल्क देना पड़ेगा। जिसमें ₹100 परीक्षा शुल्क और ₹700 प्रोसेसिंग शुल्क लगेगा। अगर उम्मीदवार आवेदन में किसी भी तरीके का सुधार करना चाहेंगे तो उसके लिए ₹100 अलग से शुल्क देना पड़ेगा।
HPRCA Hamirpur Teacher Vacancy 2026 Salary
इस भर्ती में सैलानी की बात करें तो उम्मीदवारों को हर महीने ₹30,000 की फिक्स सैलरी मिलेगी। यह सैलरी एक शैक्षणिक वर्ष में 10 महीना के लिए मिलेगी। नियुक्ति 5 साल तक की है। साथ ही उम्मीदवारों को साल में 12 कैजुअल लीव, HIMCARE या आयुष्मान भारत जैसी मेडिकल योजनाओं का लाभ भी प्राप्त होगा। सरकारी कार्य से जुड़े टूर पर TA/DA भी राज्य सरकार के नियमों के अनुसार ही मिलेगा। लेकिन पेंशन, HRA या नियमितीकरण जैसे लाभ इसमें नहीं मिलेंगे।
HPRCA Hamirpur Teacher Vacancy 2026 Selection Process
इस भर्ती में सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो सबसे पहले Computer Based Test (CBT) आयोजित होगा। यह एक्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप होगा जिसमें 120 प्रश्न पूछे जाते हैं। यह एग्जाम 90 मिनट का होता है। परीक्षा में संबंधित विषय से सवाल पूछे जाते हैं और उसके अलावा हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, सामान्य अभिरुचि, रीजनिंग, सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी के सवाल भी आते हैं। जनरल वाले लोगों को 45% और SC, ST, OBC उम्मीदवारों को 40% अंक इस एग्जाम में प्राप्त करने होते हैं। इसके बाद इस एग्जाम में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है।
HPRCA Hamirpur Teacher Vacancy 2026 Apply Process
इस भर्ती के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद में आपको वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होती है और फोटो अपलोड करनी होती है।
इसके बाद इंग्लिश या फिर गणित टीचर के पद के लिए चयन करके आवेदन फॉर्म भरना होता है। परीक्षा केंद्र के लिए जिला का चयन भी करना होता है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होता है। फॉर्म सबमिट कर देने के बाद में उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल कर जरूर रखें।
HPRCA Hamirpur Teacher Vacancy 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
Read More: NIMHANS Group B & C Bharti 2026: ग्रुप B और C पदों पर निकली 52 भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन?
HPRCA Hamirpur Teacher Vacancy 2026 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 31 जनवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 21 फ़रवरी, 2026
आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें
आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





