HSSC Group C Phase II Vacancy 2026: हरियाणा में 3000+ ग्रुप C पदों पर जारी हुई भर्ती, CET पास लोग कर सकते हैं आवेदन

By
On:

Follow Us

HSSC Group C Phase II Vacancy 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से ग्रुप C भर्ती 2026 के फेज-II के लिए आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इस भर्ती को विज्ञापन संख्या 02/2026 और 03/2026 के तहत जारी किया गया है। जिसके जरिए हरियाणा सरकार के अलग-अलग विभागों से लेकर बोर्ड और कॉर्पोरेशन में 3000 से ज्यादा के पदों पर नियुक्ति होगी।

जिसमें फॉरेस्टर, ड्राफ्ट्समैन, मैकेनिक, स्टेनो-टाइपिस्ट, जूनियर और सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के अलावा कई और तकनीकी और गैर तकनीकी पद भी शामिल है। जिन भी लोगों ने हरियाणा CET ग्रुप C परीक्षा पास की हुई है उनके लिए यह सरकारी नौकरी पाने का बहुत ही बेहतरीन मौका हो सकता है। इसके लिए 2 फरवरी 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं जो 15 फरवरी 2026 तक (HSSC Group C Phase II Vacancy 2026 Date) चलेंगे।

HSSC Group C Phase II Vacancy 2026 Post Detail

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC Group C Phase II Vacancy 2026 Official) की तरफ से इस भर्ती को CET ग्रुप C परीक्षा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें चयन मेरिट आधारित होगा और CET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा। जिसमें सामान्य से लेकर तकनीकी और स्टेनोग्राफी से जुड़े हुए पद शामिल हैं। सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को हरियाणा में सरकारी नौकरी मिलेगी और सातवें वेतन आयोग के तहत आकर्षित सैलरी भी दी जाएगी।

HSSC Group C Phase II Vacancy 2026 Advertisement Wise

HSSC Group C भर्ती 2026 दो अलग-अलग विज्ञापनों के जरिए हो रही है। विज्ञापन संख्या 02/2026 सामान्य और तकनीकी पदों के लिए जारी किया गया है। विज्ञापन संख्या 03/2026 स्टेनोग्राफी पदों के लिए जारी हुआ है।

विज्ञापन संख्या 02/2026 में फॉरेस्टर, ड्राफ्ट्समैन (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल), असिस्टेंट ड्राफ्ट्समैन, नेटवर्क असिस्टेंट, ऑटो डीजल मैकेनिक, ऑपरेटर, टेक्निकल सुपरवाइजर, फिटर, गैस रूम ऑपरेटर, असिस्टेंट आर्कियोलॉजिस्ट, असिस्टेंट आर्काइविस्ट, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर जैसे पद पर नियुक्ति होगी।

विज्ञापन संख्या 03/2026 में स्टेनो-टाइपिस्ट (हिंदी/अंग्रेजी), एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, जूनियर स्केल और सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर (हिंदी, अंग्रेजी या दोनों भाषाओं में) के पदों पर नियुक्ति होगी।

HSSC Group C Phase II Vacancy 2026 Education Qualification

अगर हम इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करते हैं तो आपको बता दें कि अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। फॉरेस्टर के पद के लिए 10 + 2 पास होना अनिवार्य है और मैट्रिक में विज्ञान का विषय होना चाहिए।

ड्राफ्ट्समैन और असिस्टेंट ड्राफ्ट्समैन के पदों के लिए आवेदनकर्ता के पास में दसवीं या फिर 12वीं पास होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या फिर सर्टिफिकेट भी होना अनिवार्य है।

मैकेनिक, फिटर, इलेक्ट्रिशियन और अन्य तकनीकी पदों में मैट्रिक के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या फिर इंजीनियरिंग का डिप्लोमा भी होना चाहिए। स्टेनो टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर पदों के लिए टेन प्लस टू या फिर ग्रेजुएशन के साथ में हिंदी या फिर अंग्रेजी शॉर्टहैंड आनी चाहिए। बाकी सभी पदों के लिए मैट्रिक या फिर उच्च शिक्षा स्तर पर हिंदी या फिर संस्कृत विषय अनिवार्य है।

HSSC Group C Phase II Vacancy 2026 Age Limit

अगर हम इस भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करते हैं तो कम से कम उम्मीदवार 18 साल का होना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा 42 साल का होना चाहिए। SC और BC वर्ग लोगों को आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। दिव्यांग लोगों को 10 साल की छूट मिलेगी। पूर्व सैनिकों को हरियाणा सरकार द्वारा नियम अनुसार आयु में छूट मिल सकती है।

HSSC Group C Phase II Vacancy 2026 Application Fees

हरियाणा सरकार द्वारा जो यह भर्ती निकाली गई है उसके लिए सामान्य से लेकर पिछड़े और आरक्षित वर्ग से आने वाले सभी लोगों के लिए एप्लीकेशन फीस पूरी तरीके से निशुल्क है।

HSSC Group C Phase II Vacancy 2026 Selection Process

HSSC Group C भर्ती 2026 में अगर हम सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो इसमें दो चरण होंगे। सबसे पहले तो CET Group C स्कोर के आधार पर उम्मीदवार को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। सामान्य और तकनीकी पदों के लिए लिखित परीक्षा होगी जिसमें 97.5% वेटेज परीक्षा होगी। 2.5% वेटेज सामाजिक आर्थिक मापदंड भी होगा। परीक्षा में विषय से जुड़े हुए प्रश्न, जनरल नॉलेज से लेकर हरियाणा की जनरल नॉलेज और कंप्यूटर से जुड़े हुए सवाल भी पूछे जाएंगे। अगर हम स्टेनोग्राफर की बात करें तो पहले तो शॉर्टहैंड स्किल का टेस्ट लिया जाएगा। अगर यह पास कर लेते हैं तो इसके बाद में लिखित परीक्षा होगी।

HSSC Group C Phase II Vacancy 2026 Salary

इस भर्ती में सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों को FPL-2 से FPL-6 तक सैलरी मिलेगी।FPL-2 पदों पर बेसिक सैलरी ₹19,900 निर्धारित की गई है और इसमें भक्तों के साथ में कुल सैलरी ₹32,000 रुपए की मिलेगी। FPL-4 पदों पर बेसिक सैलरी ₹25,500, FPL-5 पदों पर ₹29,200 और FPL-6 पदों पर ₹35,400 मिलेगी। भत्तों को मिलाकर महीने की सैलरी ₹55,000 तक हो सकती है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, मेडिकल सुविधा और NPS कल आप प्राप्त होगा।

HSSC Group C Phase II Vacancy 2026 Apply Process

HSSC Group C भर्ती 2026 के लिए आवेदन के प्रक्रिया की बात करें तो आपको बता दें कि इसके लिए पूरी तरीके से ऑनलाइन तौर पर अप्लाई करना है। सबसे पहले तो आधिकारिक वेबसाइट (HSSC Group C Phase II Vacancy 2026 Online) पर जाना है जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है। फिर CET रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन कर लेना है। इसके बाद में एप्लीकेशन फॉर्म भरना है और अपनी योग्यता के अनुसार ही पड़ा का चुनाव करना है। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है और आवेदन फार्म को सबमिट कर देना है लेकिन उससे पहले आवेदन का एक प्रिंटआउट अपने पास में भविष्य के लिए रख लेना है।

Read More: BPSSC ASI Operation Bharti 2026: बिहार पुलिस में 462 ASI ऑपरेशन पदों पर जारी हुई भर्ती, ऐसे करें आवेदन

HSSC Group C Phase II Vacancy 2026 Important Documents

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
  • आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
  • आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • Email I’d

HSSC Group C Phase II Vacancy 2026 Official Website

आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 2 फ़रवरी, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 15 फ़रवरी, 2026

HSSC Group C Phase II Vacancy 2026 Notification Link: यहां से डाउनलोड करें, यहां से डाउनलोड करें

HSSC Group C Phase II Vacancy 2026 Apply Link : यहां पर क्लिक करें

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - aagibaan@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment