BPSSC ASI Operation Bharti 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की तरफ से सहायक अवर निरीक्षक (ऑपरेशन) के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) विभाग के लिए हो रही है। इसमें 462 पदों पर नियुक्ति होगी।
अगर हम ऑनलाइन आवेदन के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि 4 फरवरी 2026 यानी कि आज से इसके आवेदन शुरू हो चुके हैं। जो 4 मार्च 2026 तक चलेंगे। इसमें जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको सरकारी नौकरी के साथ में 6वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन प्राप्त होगा।
BPSSC ASI Operation Bharti 2026 Post Detail
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की तरफ से Assistant Sub-Inspector (Operation) / सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक) के पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती बिहार पुलिस के तकनीकी विंग रेडियो/वायरलेस विभाग के लिए निकाली गई है। 462 पदों पर भर्ती होगी और सेलेक्ट हुए अभ्यर्थियों को बिहार में नौकरी मिलेगी। यह पद उन लोगों के लिए है जिन्होंने पृष्ठभूमि विज्ञान, विशेष तौर पर फिजिक्स विषय से पढ़ाई की हो।
इस भर्ती में 462 पद है और कैटिगरी वाइज इन को बांट दिया गया है। जिसमें 35% पद पर महिलाओं को नौकरी मिलेगी। जनरल वालों के लिए 185 पद निर्धारित किए गए हैं। EWS वालों के लिए 46 पद निर्धारित हुए हैं। अनुसूचित जाति के लिए 74 और अनुसूचित जनजाति के लिए 5 पद हैं। अत्यंत पिछड़े वर्ग के लिए 83 पद और पिछड़े वर्ग के लिए 55 पद है। पिछड़े वर्ग से आने वाली महिलाओं के लिए 14 पद निर्धारित हुए हैं। जो पद स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों के लिए और एक पद ट्रांसजेंडर उम्मीदवार के लिए आरक्षित हुआ है।
BPSSC ASI Operation Bharti 2026 Education Qualification
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ साइंस में पास होना अनिवार्य है। इसमें फिजिक्स सब्जेक्ट होना भी जरूरी है। सामान्य, EWS, BC और EBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50% मार्क्स चाहिए होते हैं। SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 45% मार्क्स चाहिए।
BPSSC ASI Operation Bharti 2026 Age Limit
अगर हम इस भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो आपको बता दें कि पुरुष की उम्र 21 से 37 साल की होनी चाहिए जो जनरल वालों के लिए तय की गई। वही जनरल महिलाओं के लिए 21 से 40 साल की उम्र तय की गई है।
BC और EBC वर्ग के पुरुष और महिलाओं के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष तक की तय हुई है। SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ज्यादा से ज्यादा 42 साल की उम्र निर्धारित की गई है। लेकिन बिहार सरकार के जो कर्मचारी हैं उनको 5 साल की छूट मिलेगी अगर 3 साल की सेवा उनकी पूरी हो चुकी होगी। इसके अलावा पूर्व सैनिकों को 3 वर्ष की छूट भी मिलेगी।
BPSSC ASI Operation Bharti 2026 Physical Standard
अगर हम फिजिकल टेस्ट की बात करें तो आपको बता दें कि जनरल और पिछड़े वर्ग के पुरुषों की कम से कम हाइट 165 सेमी होना अनिवार्य है। EBC, SC और ST वर्ग के लिए 160 सेमी होना जरूरी है। इसके अलावा हर वर्ग की महिलाओं के लिए 155 सेमी होना जरूरी है।
जनरल, BC और EBC वर्ग के पुरुषों की छाती 85 से 86 सेमी होनी चाहिए। SC/ST वर्ग में पुरुषों की छाती 79 से लेकर 84 सेमी होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए कम से कम वजन 48 किलोग्राम का होना चाहिए।
BPSSC ASI Operation Bharti 2026 Application Fees
इस भर्ती के लिए जो आवेदन होंगे उसमें सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़े वर्ग, आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग और अन्य सभी आरक्षित वर्ग के लिए 100 रुपए की एप्लीकेशन फीस तय की गई है।
BPSSC ASI Operation Bharti 2026 Selection Process
बिहार पुलिस ASI ऑपरेशन भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो आपको बता दें कि यह चार चरणों में होगा। पहले में लिखित परीक्षा होगी जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स से 40 प्रश्न और फिजिक्स से 60 प्रश्न पूछे जाते हैं।
अगर हम दूसरे चरण की बात करें तो मुख्य लिखित परीक्षा होगी जिसमें पहला पेपर हिंदी और अंग्रेजी का होगा। जिसको पास करने के बाद में दूसरा पेपर फिजिक्स का होगा जिसके अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
तीसरे चरण के दौरान शारीरिक दक्षता की परीक्षा होनी है। जिसमे दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक कर दिखाना होगा। साथ ही मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन भी होगा। लिखित परीक्षा दोनों में हर एक गलत उत्तर पर 0.2 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
BPSSC ASI Operation Bharti 2026 Salary
Assistant Sub-Inspector (Operation) पद के लिए अगर हम सैलरी की बात करते हैं तो आपको बता दें कि पे लेवल 5 के जरिए इसमें सैलरी मिलेगी। शुरुआती बेसिक सैलरी होगी वह करीब ₹29,200 हो सकती है और यह बढ़कर ₹92,300 भी की जा सकती है।
लेकिन सैलरी के अलावा उम्मीदवार को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा और अन्य राज्य सरकार के भत्ते भी प्राप्त होंगे। जो भी उम्मीदवार सिलेक्टर होंगे उनको नेशनल पेंशन सिस्टम के अंतर्गत शामिल किया जाएगा।
BPSSC ASI Operation Bharti 2026 Apply Process
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अगर हम प्रक्रिया की बात करें तो आपको बता दें की सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है। जहां “Bihar Police” सेक्शन में जाकर ASI Operation Advt 04/2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
इसके बाद में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। आवेदन शुल्क जमा करना पड़ेगा और लॉगिन करके आवेदन फार्म भी भरना पड़ेगा। फॉर्म भर देने के बाद में फोटो और साइन अपलोड करने होंगे। सारी जानकारी अच्छे से चेक करने के बाद सबमिट करना है और आवेदन का एक प्रिंटआउट अपने पास में भविष्य के लिए रख लेना है।
BPSSC ASI Operation Bharti 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
BPSSC ASI Operation Bharti 2026 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 4 फ़रवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 4 मार्च, 2026
आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें
आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





