Delhi High Court JJA Bharti 2026: दिल्ली हाईकोर्ट में 152 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरु होंगे आवेदन?

By
On:

Follow Us

Delhi High Court JJA Bharti 2026: दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा Junior Judicial Assistant (JJA) और Restorer पदों के लिए भर्ती निकाली गई है और इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। इस भारती को उन युवाओं के लिए निकल गया है जो दिल्ली में एक सरकारी नौकरी चाहते हैं। इसमें 152 पद पर नियुक्ति होगी। इसके लिए 4 फरवरी 2026 से आवेदन शुरू हो जाएंगे और 23 फरवरी 2026 तक चलेंगे। जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको अच्छी खासी सैलरी और सरकारी सुविधाएं भी प्राप्त होगी।

Delhi High Court JJA Bharti 2026 Post Detail

दिल्ली हाई कोर्ट की इस भर्ती में Junior Judicial Assistant और Restorer पद के लिए भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती Group ‘B’ कैटेगरी के अंतर्गत होने वाली है। जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनकी पोस्टिंग नई दिल्ली में होगी। इसमें 152 पद पर भर्ती की जाएगी। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षण भी रखा गया है।

इस भर्ती के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए पद तय किए गए हैं। जनरल वालों के लिए 44 पद है। OBC-NCL के लोगों के लिए 62 हैं। SC वर्ग के लिए 12 पद, ST वर्ग के लिए 20 पद और EWS वर्ग के लिए 14 पद हैं। कुल मिलाकर 152 भर्तियां होने वाली है।

Delhi High Court JJA Bharti 2026 Education Qualification

अगर हम इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आपको बता दें कि इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या फिर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की अंग्रेजी में काlम से कम टाइपिंग 35wpm होनी चाहिए।

Delhi High Court JJA Bharti 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 32 साल होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1994 से पहले या फिर 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। SC/ST वर्ग के लोगों को आयु में 5 साल के छूट मिलेगी। OBC वर्ग को 3 साल की छूट मिलेगी।

Delhi High Court JJA Bharti 2026 Application Fees

इस भर्ती के लिए जो आवेदन होंगे उसमें सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़े वर्ग और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए 1500 रुपए की फीस है। आरक्षित वर्ग के लिए 1300 रुपए की एप्लीकेशन फीस तय की गई है।

Delhi High Court JJA Bharti 2026 Selection Process

इस भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो आपको बता दें कि यह चार चरणों में होगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। जिसमे अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, रीजनिंग और गणित के सवाल पूछे जाएंगे। इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी जो 0.25 अंक की होगी। फिर मुख्य रिटर्न परीक्षा भी होगी जिसमें निबंध, पत्र लेखन, व्याकरण और अनुवाद से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल हो जाने के बाद में अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट होगा और इसमें क्वालीफाई हो जाने के बाद एक इंटरव्यू होगा। उसी के आधार पर ही भर्ती की जाएगी।

Delhi High Court JJA Bharti 2026 Salary

दिल्ली हाई कोर्ट JJA पद सिलेक्शन हो जाने के बाद में सातवें वेतन आयोग के जरिए Pay Level-6 की सैलरी मिलेगी। इसमें शुरुआती सैलरी 35,400 होगी। साथ ही महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी दिया जाएगा। तो इस हिसाब से महीने की सैलरी 60,000 से लेकर 70,000 रुपए तक मिल जाएगी। लेकिन मेडिकल सुविधा और पेंशन योजना का भी फायदा इसमें मिलेगा।

Delhi High Court JJA Bharti 2026 Apply Process

दिल्ली हाई कोर्ट JJA भर्ती के लिए ऑनलाइन तौर पर आवेदन करना होगा। इसके लिए दिल्ली हाईकोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसका लिंक हमने आपको नीचे दे दिया है। वेबसाइट पर जाने के बाद में ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना है।

इतना करने के बाद में लॉगिन डिटेल्स आपके पास होगी और आपके लॉगिन करने के बाद आवेदन फार्म खोलना है। आवेदन फार्म में सभी जानकारी अच्छे से भरनी है और दस्तावेज भी अपलोड कर देने हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट कर देना है। आवेदन फार्म का एक प्रिंट निकाल कर अपने पास भविष्य के लिए रखें।

Read More: HPSC HCS Bharti 2026: हरियाणा सिविल सर्विस में निकली 102 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन?

Delhi High Court JJA Bharti 2026 Important Documents

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
  • आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
  • आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • Email I’d

Delhi High Court JJA Bharti 2026 Official Website

आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 04 फ़रवरी, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 23 फ़रवरी, 2026

करेक्शन की आखिरी तारीख : 27 फ़रवरी, 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें

आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - aagibaan@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment