KVS NVS Answer Key 2026: केवीएस एनवीएस परीक्षा की आंसर की हुई जारी, OMR शीट और रिस्पॉन्स शीट ऐसे करें चेक

By
On:

Follow Us

KVS NVS Answer Key 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केवीएस और एनवीएस भर्ती परीक्षा की हाल ही में आंसर की रिलीज की कर दी गई है। इसी के साथ-साथ ओएमआर शीट और रिस्पांस शीट भी CBSE, KVS और NVS के आधिकारिक पोर्टल पर से डाउनलोड की जा सकती हैं।

जिन भी लोगों ने KVS और NVS की OMR आधारित एग्जाम दिया था वह अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर आंसर की की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती कुल 15762 शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए निकाली गई थी।

KVS NVS Answer Key 2026 Details

KVS NVS की भर्ती परीक्षा में तकरीबन 9.6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें से 8.5 लाख लोगों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को ऑफलाइन मोड में हुई थी। जिसके जरिए KVS में 9921 और NVS में 5841 पदों पर भर्ती होगी। Answer Key जारी हो जाने के बाद में उम्मीदवार अपने आंसर को मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान भी लगा सकते हैं।

KVS NVS Answer Key 2026 Objection Process

लेकिन अगर कोई भी उम्मीदवार आंसर की मैं किसी भी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति जाहिर करते हैं तो वह निर्धारित समय सीमा के अंदर ही आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। लेकिन इसके लिए उनको वैध प्रमाण के साथ में ऑनलाइन आपत्ति फार्म भरना पड़ेगा। साथ ही निर्धारित आपत्ति शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

CBSE के जरिए सभी आपत्तियों की समीक्षा होगी और बाद में अंतिम आंसर की जारी हो जाएगी। इसके बाद में KVS NVS Merit List और सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी।

How To Download KVS NVS Answer Key 2026?

KVS NVS Answer Key 2026 को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और इसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है। वेबसाइट के होमपेज पर “Recruitment of Various Teaching & Non-Teaching Posts in Kendriya Vidyalaya Sangathan and Navodaya Vidyalaya Samiti” से जुड़े लिंक पर क्लिक करना है।

इसके बाद में आंसर की डाउनलोड से जुड़ा हुआ एक नया पेज आपके सामने खुलकर आ जाएगा। यहां पर उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना पड़ेगा। जानकारी सबमिट करने के बाद आपके सामने आंसर की की रिस्पांस शीट नजर आएगी जिसको आप PDF के तौर पर डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Read More: India Post GDS Bharti 2026 Apply Online: इंडियन पोस्ट ऑफिस में निकली 30,000 भर्ती, आज ही कर लें अप्लाई

KVS NVS Answer Key 2026 Important Dates

Exam Date : 10 और 11 जनवरी 2026

Answer Key Release Date : 31 जनवरी 2026

Objection Raise Date : जल्द जारी की जाएगी

KVS NVS Answer Key 2026 Official Website

आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें

आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - aagibaan@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment