BPSC Auditor Bharti 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से ऑडिटर पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह वैकेंसी बिहार पंचायत लेखा सेवा के अंतर्गत पंचायती राज विभाग, बिहार के लिए है। इस भर्ती में 102 पदों पर नियुक्ति होगी। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएगी। जो भी इच्छुक उम्मीदवार है वह 26 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन होगी।
BPSC Auditor Bharti 2026 Post Detail
बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से ऑडिटर पदों भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती का विज्ञापन संख्या 09/2026 जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इसमें सिलेक्ट होंगे, उनकी पोस्टिंग बिहार राज्य के विभिन्न जिलों में होगी। यह भर्ती कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, स्टैटिस्टिक्स और गणित से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका है।
BPSC Auditor Bharti 2026 Education Qualification
BPSC ऑडिटर भर्ती के लिए अगर हम शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, स्टैटिस्टिक्स या गणित विषय में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा MBA (Finance), CA, ICWA या CS डिग्री वाले उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
BPSC Auditor Bharti 2026 Age Limit
BPSC भर्ती के लिए अगर हम आयु सीमा की बात करते हैं तो पुरुष की कम से कम 21 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 37 वर्ष की होनी चाहिए। सामान्य वर्ग की महिला, ओबीसी और ईबीसी वर्ग के लिए 40 वर्ष तथा SC/ST वर्ग के के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
BPSC Auditor Bharti 2026 Application Fees
BPSC भर्ती के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अगर आवेदक का आधार कार्ड उपलब्ध नहीं होता है तो उसको ₹200 अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क भी देना पड़ेगा।
BPSC Auditor Bharti 2026 Selection Process
BPSC ऑडिटर भर्ती के लिए अगर हम सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो यह तीन चरणों में होगा। सबसे पहले इसकी परीक्षा होगी जो सिर्फ स्क्रीनिंग के लिए ली जाएगी। इसके बाद में मुख्य लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में जो भी उम्मीदवार सफल होंगे उनका इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर ही होगी।
BPSC Auditor Bharti 2026 Exam Pattern
BPSC की परीक्षा के लिए अगर हम एग्जाम पैटर्न की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें जनरल स्टडीज के लिए 150 अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। जो पहली परीक्षा में होंगे। इसके बाद में जो मुख्य लिखित परीक्षा होगी उसमें जनरल हिंदी, जनरल स्टडीज पेपर-1, जनरल स्टडीज पेपर-2 और एक वैकल्पिक विषय होगा। जनरल हिंदी सिर्फ क्वालीफाइंग होगा और इसमें कम से कम 30 अंक लाना अनिवार्य होगा।
BPSC Auditor Bharti 2026 Apply Process
BPSC ऑडिटर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक हमने आपको नीचे दे दिया है। नए उम्मीदवारों को पहले तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फार्म में सभी जरूरी जानकारी भरनी है। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद में फॉर्म सबमिट कर देना है और आवेदन का प्रिंटआउट भी भविष्य के लिए सुरक्षित रखना है।
BPSC Auditor Bharti 2026 Salary Details
विभाग द्वारा निकाली गयी विभिन्न पदों की भर्ती के लिए सैलरी निम्नानुसार है :
Auditor Level 5 Salary – 5200-20200 रुपये तक प्रति माह होगा। जिसमें ₹2800 ग्रेड पे शामिल होंगे। साथ ही महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, और बाकी की सरकारी सुविधाएं भी प्राप्त होगी।
BPSC Auditor Bharti 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
Read More: RPSC Sub Inspector Exam Date 2026: राजस्थान सब इंस्पेक्टर की इस दिन होगी परीक्षा, जानें डेट
BPSC Auditor Bharti 2026 Official Website
आवेदन की प्रारंभ तिथि: 5 फ़रवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 26 फ़रवरी 2026
आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें
आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





