RPSC Sub Inspector Exam Date 2026: राजस्थान सब इंस्पेक्टर की इस दिन होगी परीक्षा, जानें डेट

By
On:

Follow Us

RPSC Sub Inspector Exam Date 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2026 की डेट की घोषणा कर दी है। आयोग की तरफ से 30 जनवरी 2026 को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा 5 अप्रैल और 6 अप्रैल 2026 को दो चरणों में होगी।

RPSC Sub Inspector Exam Date 2026 Post Detail

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा यह भर्ती कुल 1015 पदों पर निकाली गई थी। जिसके लिए अब एग्जाम होने जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन तौर पर आवेदन हुए थे जो 10 अगस्त 2025 से लेकर 8 सितंबर 2025 तक हुए थे। इसके लिए 7,78,441 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और यह परीक्षा ओएमआर शीट के जरिए ऑफलाइन मोड में होगी।

RPSC Sub Inspector Exam Date 2026 Latest News

RPSC Sub Inspector के एग्जाम की डेट का काफी लंबे समय से उम्मीदवार इंतजार कर रहे थे। लेकिन आयोग की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि इसका एग्जाम 5 और 6 अप्रैल 2026 को होगा। परीक्षा दो चरणों में होगी जिसमें पहले दिन और दूसरे दिन दोनों पेपर होंगे।

RPSC Sub Inspector Exam Timing 2026

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की टाइमिंग की बात करें तो सामान्य हिंदी के लिए सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 1:00 तक की परीक्षा होगी। इसके बाद में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का पेपर 3:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक होगा। बाकी की अन्य जानकारी उम्मीदवार नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।

RPSC Sub Inspector Correction Window 2026

आरपीएससी की तरफ से उम्मीदवारों को आवेदन फार्म में संशोधन का अवसर भी मिला है। 31 जनवरी से लेकर 6 फरवरी 2026 तक उम्मीदवार नाम, फोटो, पिता का नाम, जन्म तिथि और लिंग को छोड़कर अन्य जानकारियों में ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं जिसके लिए ₹500 का शुल्क लगेगा।

RPSC Sub Inspector Syllabus & Exam Pattern 2026

सब इंस्पेक्टर के लिखित में दो पेपर होंगे। पहला पेपर तो सामान्य हिंदी का होगा जो 200 अंकों का होगा। इसके बाद दूसरा पेपर सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का होगा जो 200 अंकों का ही होगा। हर पेपर के लिए 2 घंटे का वक्त मिलेगा। लेकिन इसमें एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग भी होगी। हर पेपर में काम से कम 36% और कुल मिलाकर 40% अंक लाना अनिवार्य होता है। SC/ST के उम्मीदवारों को अंकों में 5% तक की छूट दी जाएगी।

RPSC Sub Inspector Selection Process 2026

लिखित परीक्षा हो जाने के बाद में तकरीबन 20 गुना लिखित परीक्षा हो जाने के बाद में तकरीबन 20 गुना उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। इसमें फिजिकल टेस्ट होता है जो सॉन्ग को का होता है और इसमें 50% या उससे ज्यादा अंक लाने होते हैं। इसमें जो भी उम्मीदवार सिलेक्टर होंगे उनका इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद ही अंतिम मेरिट लिस्ट के आधार पर ही भर्ती होगी।

Read More: Indian Army JAG Entry 2026: इंडियन आर्मी में लॉ ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, मिलेगी JAG में एंट्री

How to Check RPSC Sub Inspector Exam Date 2026?

अगर सब इंस्पेक्टर के लिखित एग्जाम की डेट चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक अपने आप को नीचे दे दिया है। होमपेज पर “News & Events” सेक्शन में जाकर RPSC Sub Inspector Exam Date 2026 लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद में परीक्षा तिथि से संबंधित नोटिफिकेशन खुल कर आ जाएगा और यहां पर पूरी जानकारी आपको मिल जाएगी।

RPSC Sub Inspector Exam Date 2026 Official Website

आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 10 अगस्त, 2025

आवेदन की अंतिम तिथि : 8 सितंबर, 2025

आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें

आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - aagibaan@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment