Cochin Shipyard Limited ET Vacancy 2026: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव ट्रेनिंग के लिए निकली 64 भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

By
On:

Follow Us

Cochin Shipyard Limited ET Vacancy 2026: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) की तरफ से Executive Trainee के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अप्लाई करने की प्रक्रिया 28 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है और 20 फरवरी 2026 तक चलेगी। यह वैकेंसी स्थाई पदों के लिए है और जो भी उम्मीदवार सिलेक्ट होगा उसको 1 साल की ट्रेनिंग के बाद में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नियुक्त कर दिया जाएगा।

Cochin Shipyard Limited ET Vacancy 2026 Post Detail

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की तरफ से Executive Trainee के लिए 64 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, नेवल आर्किटेक्चर, सिविल, सेफ्टी, फाइनेंस और ह्यूमन रिसोर्स के लिए भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन तौर पर आवेदन करना होगा। जो भी उम्मीदवार सिलेक्ट होंगे उनकी पोस्टिंग कोच्चि, मुंबई, कोलकाता, अंडमान एवं निकोबार या भारत/विदेश के किसी भी CSL प्रोजेक्ट में हो सकती है।

Cochin Shipyard Limited ET Vacancy 2026 Education Qualification

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निकाली गई भारती के लिए अगर हम शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इसके लिए एजुकेशन क्वालीफिकेशन पद के हिसाब से निर्धारित की गई है। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, नेवल आर्किटेक्चर, सिविल और सेफ्टी पदों के लिए संबंधित ब्रांच में इंजीनियरिंग डिग्री होना चाहिए। 65% अंक आने चाहिए। फाइनेंस पद के लिए ICAI या ICMAI से पास होना अनिवार्य रखा गया है। वहीं ह्यूमन रिसोर्स के लिए MBA (HR), सोशल वर्क या पर्सनल मैनेजमेंट में 2 साल की मास्टर डिग्री चाहिए होगी।

Cochin Shipyard Limited ET Vacancy 2026 Age Limit

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड Executive Trainee भर्ती के लिए अगर हम आयु सीमा की बात करें तो अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष की होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 21 फरवरी 1999 या फिर उसके बाद का होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट मिल सकती है। जिसमे OBC वर्ग को 3 साल की और SC/ST वाले वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी।

Cochin Shipyard Limited ET Vacancy 2026 Salary

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में Executive Trainee पद पर जो भी उम्मीदवार सिलेक्ट होगा उसको 1 साल की ट्रेनिंग मिलेगी। इस दौरान ₹50000 हर महीने स्टाइपेंड के तौर पर मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद में उम्मीदवार को Assistant Manager (E-1 Grade) के पद पर नियुक्त कर लिया जाएगा, जिसमे ₹40,000 से ₹1,40,000 तक की सैलरी मिलेगी। अन्य भक्तों को मिलाकर साल का CTC तकरीबन ₹14.92 लाख तक का होगा।

Cochin Shipyard Limited ET Vacancy 2026 Application Fees

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सर्कल बेस ऑफिसर की भर्ती के लिए जो आवेदन होंगे उसमें सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़े वर्ग और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए 1000 रुपए की फीस है। आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन पूरी तरीके से निशुल्क है तो आप ऑनलाइन तौर पर आवेदन कर सकते हैं।

Cochin Shipyard Limited ET Vacancy 2026 Selection Process

Cochin Shipyard Limited Executive Trainee भर्ती के लिए अगर हम सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो इसके लिए दो चरण होंगे। पहले तो ऑनलाइन लिखित एग्जाम लिया जाएगा। जिसमें जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश, रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी और संबंधित विषय से सवाल पूछे जाएंगे। अगर उम्मीदवार इस लिखित परीक्षा में पास होंगे तो उनको दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें ग्रुप डिस्कशन, राइटिंग स्किल और पर्सनल इंटरव्यू होगा। फिर मेरिट लिस्ट दोनों चरणों के अंकों के आधार पर बनेगी और तभी भर्ती होगी।

Cochin Shipyard Limited ET Vacancy 2026 Apply Process

Cochin Shipyard Limited Executive Trainee के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक हमने आपको डायरेक्ट नीचे दे दिया है। वेबसाइट पर जाकर कैरियर क्षेत्र पर जाना है और ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना है।

आवेदन फार्म आपके सामने खुलकर आ जाएगा जिसमें सभी अच्छे से जानकारी भर देनी है। इसके बाद में आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर देना है। भविष्य के लिए आवेदन फार्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल कर रख लेना है।

Read More: SSC MTS Exam City Slip 2026: एसएससी एमटीएस एग्जाम की सिटी स्लिप हुई जारी, यहां से कर सकते हैं चेक

Cochin Shipyard Limited ET Vacancy 2026 Important Dates

आवेदन शुरू होने की तिथि : 28 जनवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 20 फरवरी 2026

Cochin Shipyard Limited ET Vacancy 2026 Official Website

आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें

आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - aagibaan@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment