SSC MTS Exam City Slip 2026: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 2026 में होने वाली SSC MTS एवं हवलदार की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो चुकी है। जिन भी उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था अब वह अपने परीक्षा का शहर, परीक्षा की तिथि और शिफ्ट जान सकते हैं। एडमिट कार्ड से पहले सिटी स्लिप जारी कर दी जाती है जिससे कि उम्मीदवार अपनी समय रहते यात्रा तय कर सके और पूरी तैयारी कर सकें।
SSC MTS Exam City Slip 2026 Details
SSC MTS एवं हवलदार परीक्षा 2026 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जिससे आपको यह पता चल जाएगा कि आपकी परीक्षा किस शहर में है और किस तारीख को है। लेकिन सिटी स्लिप द्वारा यह जानकारी प्राप्त नहीं होती है कि आपका एग्जाम सेंटर कौन सा है। लेकिन शहर की डिटेल पता चल जाती है। एग्जाम से कुछ दिन पहले ही एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए जाते हैं।
SSC MTS Exam City Slip 2026 पर उम्मीदवार से जुड़ी हुई कई तरीके की जानकारियां होती हैं। जिसमें उम्मीदवार का नाम से लेकर रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर रोल नंबर होता है। साथ ही परीक्षा की तिथि और परीक्षा किस शिफ्ट में होगी इसकी भी जानकारी सीट इस स्लिप से मिल जाती है।
SSC MTS Exam City Slip 2026 में उम्मीदवार को परीक्षा का शहर और राज्य का नाम स्पष्ट कर दिया जाता है। जहां पर उम्मीदवार को परीक्षा देने जाना होता है। इसके अलावा सिटी इसलिप में रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा शुरू होने का समय भी बता दिया जाता है। साथ ही कुछ दिशा निर्देश भी दिए जाते हैं।
How To Check SSC MTS Exam City Slip 2026?
SSC MTS Exam City Slip 2026 को चेक करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक हमने नीचे आपको डायरेक्ट दे दिया है। इसके बाद होम पेज पर एडमिट कार्ड या सिटी इंटीमेशन स्लिप से संबंधित कोई ऑप्शन नजर आएगा। वहां पर क्लिक करना है।
इतना करने के बाद में उम्मीदवार SSC MTS & Havaldar परीक्षा से जुड़ा हुआ विकल्प नजर आ जाएगा, जहां पर उसका चुनाव करना है। इस पर क्लिक करने के बाद में लॉगिन पेज खुल कर आ जाएगा वहां पर उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या फिर जन्मतिथि डालनी होगी। लोगिन करने के बाद में आपके सामने आपकी एग्जाम सिटी स्लिप खुलकर आ जाएगी।
Read More: Railway ALP Exam Date 2026 Out: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट की एग्जाम डेट हुई रिलीज़, ऐसे करें चेक
SSC MTS Exam City Slip 2026 Official Website
आधिकारिक वेबसाइट : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





