CSIR NML MTS Bharti 2026: CSIR द्वारा 10वीं पास के लिए शानदार मौका, आज ही कर दें आवेदन

By
On:

Follow Us

CSIR NML MTS Bharti 2026: CSIR राष्ट्रीय धातु कर्म प्रयोगशाला के लिए मल्टीटास्किंग स्टाफ के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए दसवीं पास महिलाएं और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए 5 जनवरी से लेकर 6 फरवरी तक आवेदन हो रहे हैं। तो चलिए इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानते हैं।

CSIR NML MTS Bharti 2026 Post Detail

CSIR राष्ट्रीय धातु कर्म प्रयोगशाला भर्ती 2026 की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें एमटीएस के लिए 22 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। महिलाएं और पुरुष दोनों ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का माध्यम पूरी तरीके से ऑनलाइन है और आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन किया जा सकता है।

CSIR NML MTS Bharti 2026 Education Qualification

CSIR राष्ट्रीय धातु कर्म प्रयोगशाला भर्ती की अगर हम शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आपको बता दें कि एमटीएस सामान्य पद के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास होना। इसके अलावा जो भी अन्य पद हैं उनके लिए उम्मीदवार का संबंध ट्रेड में आईटीआई होना भी जरूरी है।

जैसे एमटीएस जनरल के लिए 14 वैकेंसी है और उसके लिए 10वीं पास होना जरूरी है। एमटीएस इलेक्ट्रीशियन के लिए 2 पद हैं, जिसके लिए इलेक्ट्रीशियन में आईटीआई चाहिए। एमटीएस कारपेंटर के लिए 1 पद है उसमें भी कारपेंटर में आईटीआई चाहिए। एमटीएस फिटर में 1 पद है और फिटर में आईटीआई चाहिए। एमटीएस प्लंबर में भी 1 पद है और इसमें भी प्लंबर में आईटीआई चाहिए। एक और रेफ्रिजरेशन के लिए भी 1 पद है और उसमें भी आईटीआई चाहिए। COPA के लिए भी 2 पद है और उसमें भी आईटीआई चाहिए।

CSIR NML MTS Bharti 2026 Age Limit

अब बात कर लेते हैं CSIR राष्ट्रीय धातु कम प्रयोगशाला भर्ती के लिए आयु सीमा क्या होनी चाहिए तो इसके लिए कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष की आयु होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिल सकती है।

CSIR NML MTS Bharti 2026 Application Fees

CSIR राष्ट्रीय धातु कर्म प्रयोगशाला भर्ती के लिए जो फॉर्म भरा जाएगा उसके लिए सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़े वर्ग के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ₹500 तय किए गए हैं। अन्य वर्गों के लिए आवेदन पूरी तरीके से निशुल्क है।

CSIR NML MTS Bharti 2026 Selection Process

CSIR राष्ट्रीय धातु कर्म प्रयोगशाला भर्ती के लिए अगर हम सिलेक्शन प्रोसेस की बात करते हैं तो इसमें उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिसमें कंप्यूटर आधारित एग्जाम दिया जाएगा और दस्तावेज सत्यापन के अलावा मेडिकल के आधार पर ही भर्ती होगी।

CSIR NML MTS Bharti 2026 Exam Pattern

CSIR राष्ट्रीय धातु कर्म प्रयोगशाला भर्ती के लिए अगर हम एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यह कंप्यूटर आधारित एग्जाम होगा जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के क्वेश्चन होंगे। 450 अंकों का पेपर होगा और इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके लिए 2 घंटे मिलेंगे और नेगेटिव मार्किंग एक अंक की है।

Read More: Yantra India Limited Vacancy 2026: यंत्र इंडिया लिमिटेड की बंपर भर्ती के लिए आज ही कर दें आवेदन, कहीं हो न जाए देर!

CSIR NML MTS Bharti 2026 Apply Process

  1. CSIR राष्ट्रीय धातु कर्म प्रयोगशाला के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना है और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  3. फार्म में सभी जानकारी सही से भरनी है और दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  4. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा कर देना है और सबमिट पर क्लिक करके प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

CSIR NML MTS Bharti 2026 Important Documents

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
  • आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
  • आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • Email I’d

CSIR NML MTS Bharti 2026 Official Website

आवेदन की प्रारंभ तिथि: 5 जनवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 6 फ़रवरी 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें

आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - aagibaan@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment