Rajasthan Forest Guard Bharti 2026: राजस्थान वनपाल और वनरक्षक भर्ती के लिए आज ही कर दें अप्लाई

By
On:

Follow Us

Rajasthan Forest Guard Bharti 2026: राजस्थान में कुछ दिन पहले वनपाल वनरक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। राजस्थान वनपाल के लिए 269 और वनरक्षक के लिए 483 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए ऑनलाइन तौर पर आवेदन 6 जनवरी 2026 को शुरू हुए थे और 4 फरवरी 2026 को अंतिम तिथि है।

Rajasthan Forest Guard Bharti 2026 Post Detail

राजस्थान में वनपाल वनरक्षक के लिए भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी हुआ है। बताते चलें कि वनपाल के लिए गैर अनुसूचित जाति के लिए 213 पद है और अनुसूचित जाति के लिए 46 पद है। इसमें टोटल 269 पद रखे गए हैं। इसके अलावा वनरक्षक के लिए 483 पद निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए पुरुष और महिलाएं दोनों ही आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Forest Guard Bharti 2026 Education Qualification

राजस्थान वनपाल और वनरक्षक भर्ती के लिए अगर हम शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। साथ में CET पास होना भी जरूरी है। इसमें देवनागरी लिपि में हिंदी में काम करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना जरूरी है।

अगर आप राजस्थान वनरक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं तो इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से दसवीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। CET पास के साथ-साथ देवनागरी लिपि में हिंदी में काम करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना भी जरूरी है।

Rajasthan Forest Guard Bharti 2026 Age Limit

राजस्थान वनपाल वनरक्षक भर्ती के लिए आयु सीमा की बात की जाए तो वनपाल के लिए कम से कम 18 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 40 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है। वनरक्षक के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष की आयु सीमा रखी गई है। लेकिन सभी वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में भी छूट मिलेगी।

Rajasthan Forest Guard Bharti 2026 Application Fees

इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए सामान्य वर्ग तथा ओ.बी.सी.वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग, तथा पी.डब्ल्य.डी. के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ₹400 की फीस रखी गई है। बाकी जानकारी आप जारी किए हुए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

Rajasthan Forest Guard Bharti 2026 Apply Process

राजस्थान वनपाल और वनरक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है। वेबसाइट पर जाने के बाद में आवेदन फार्म आपके सामने खुल जाएगा जिसमें सही जानकारी भरनी है। सारे डॉक्यूमेंट अटैच कर देने हैं और फिर अपनी कैटेगरी को चुनकर आवेदन शुल्क भर देना है। आवेदन फार्म को सबमिट कर देना है और आवेदन का सुरक्षित प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास में रख लेना है।

Rajasthan Forest Guard Bharti 2026 Selection Process

अगर हम राजस्थान वनरक्षक और वनपाल भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो इसमें अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। जो भी उम्मीदवार इसमें पास होंगे उनको दो गुना के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और इसके बाद में फाइनल मेरिट लिस्ट आएगी।

Read More: Rajasthan Female Supervisor Bharti 2026: राजस्थान में महिला सुपरवाइजर की भर्ती के लिए करें आवेदन, कहीं हो ना जाए देर!

Rajasthan Forest Guard Bharti 2026 Important Documents

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
  • आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
  • आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • Email I’d

Rajasthan Forest Guard Bharti 2026 Official Website

आवेदन की प्रारम्भ तिथि: 6 जनवरी, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 4 फ़रवरी, 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन: यहां से डाउनलोड करें

आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक: यहां पर क्लिक करें

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - aagibaan@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment