RBI Office Attendant Bharti 2026: हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ऑफिस अटेंडेंट के 572 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए ऑनलाइन तौर पर आवेदन करना होगा और इसकी योग्यता सिर्फ दसवीं पास है। पुरुष और महिलाएं दोनों ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके आवेदन 15 जनवरी से 4 फरवरी तक भरे जाएंगे। जिसकी परीक्षा 28 फरवरी से लेकर 1 मार्च 2026 के बीच होगी।
RBI Office Attendant Bharti 2026 Post Detail
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अलग-अलग पदों पर 572 भर्तियां निकाली गई है। जिस्म अलग-अलग जोन के हिसाब से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें अहमदाबाद के लिए 29, बेंगलुरु के लिए 16, भोपाल के लिए 4, भुवनेश्वर के लिए 36, चंडीगढ़ के लिए 2, चेन्नई के लिए 9, गुवाहाटी के लिए 52, हैदराबाद के लिए 36, जयपुर के लिए 42, कानपुर और लखनऊ के लिए 125, कोलकाता के लिए 90, मुंबई के लिए 33, नई दिल्ली के लिए 61 और पटना के लिए 37 भर्तियां निकाली गई हैं।
RBI Office Attendant Bharti 2026 Education Qualification
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया में ऑफिस अटेंडेंट की वैकेंसी के लिए अगर हम शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आपको बता दें कि किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। अगर किसी के भी पास इससे ज्यादा शैक्षणिक योग्यता होती है तो वह आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होंगे।
RBI Office Attendant Bharti 2026 Age Limit
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा ऑफिस अटेंडेंट के रिक्त पदों के लिए विद्यार्थियों के लिए न्युनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इसमें आरक्षित वर्गों के विद्यार्थियों को सरकार द्वारा तय सीमा तक अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छुट देय होगी।
RBI Office Attendant Bharti 2026 Application Fees
इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए 531 रुपए की फीस लगेगी। बाकी अन्य वर्गों के लिए 59 रुपए का आवेदन शुल्क तय किया गया है जो ऑनलाइन तौर पर भरा जाएगा।
RBI Office Attendant Bharti 2026 Selection Process
अगर हम और रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया में ऑफिस अटेंडेंट की भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो इसके लिए लिखित परीक्षा होगी। जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे उनका डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा और इसके बाद में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
RBI Office Attendant Bharti 2026 Apply Process
- रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया में ऑफिस अटेंडेंट की वैकेंसी के लिए ऑनलाइन टॉपर अप्लाई करना होगा और इसके लिए आपको सबसे पहले नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके पूरी जानकारी निकालनी होगी।
- इसके बाद में आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और इसका लिंक भी हमने आपको नीचे दे दिया है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपको आवेदन फॉर्म भरना है जहां पर आपको सारी सही जानकारी देनी है। साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट के अलावा पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर भी अपलोड करने हैं।
- इसके बाद में अपनी कैटेगरी के अनुसार ही आपको आवेदन शुल्क भरना है और नीचे सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- लेकिन ध्यान रहे कि आपको अपना आवेदन फार्म भविष्य के लिए प्रिंट आउट करवा कर रख लेना है।
RBI Office Attendant Bharti 2026 Salary Details
विभाग द्वारा निकाली गयी विभिन्न पदों की भर्ती के लिए सैलरी निम्नानुसार है :
RBI Office Attendant – 24,250 रुपये तक प्रति माह और बाकि का भत्ता दिया जाएगा।
RBI Office Attendant Bharti 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की 10वीं की मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
Read More: Rajasthan ECHS Vacancy 2026: राजस्थान एक्स आर्मी हॉस्पिटल में निकली बंपर भर्ती, फटाफट कर दें आवेदन
RBI Office Attendant Bharti 2026 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 15 जनवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 4 फ़रवरी, 2026
आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें
आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





