NABARD Bharti 2026 Apply Online: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) की तरफ से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 17 जनवरी 2026 से लेकर 3 फरवरी 2026 तक इसके लिए आवेदन किया जा सकते हैं।
NABARD Bharti 2026 Details
आज हम आपको जिस भर्ती के बारे में बताने वाले हैं वह नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) की तरफ से निकाली गई है। जिसके लिए आप ऑनलाइन 17 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसका प्री एग्जाम 21 फरवरी को और मुख्य एग्जाम 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। पूरे देश से महिलाएं और पुरुष दोनों ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
NABARD Bharti 2026 Age Criteria
NABARD में निकली हुई भर्ती कि अगर हम आयु सीमा की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें कम से कम 21 साल और अधिकतम 35 साल के लोग आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी। हालांकि सभी वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में सरकार द्वारा नियम अनुसार छूट भी दी जाएगी।
NABARD Bharti 2026 Application Fees
अगर हम NABARD की भर्ती की आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए 550 रुपए की फीस तय की गई है। बाकी के वर्गों के लिए ₹100 की फीस तय की गई है और इसका भुगतान ऑनलाइन ही करना पड़ेगा।
NABARD Bharti 2026 Education Qualification
NABARD की भर्ती में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आपको बता दें कि डेवलपमेंट अस्सिटेंट के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। साथ ही डेवलपमेंट अस्सिटेंट हिंदी के लिए हिंदी या अंग्रेजी सब्जेक्ट में स्नातक पास होना अनिवार्य है।
NABARD Bharti 2026 Selection Process
NABARD भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो आपको बता दें कि जो भी लोग इसमें आवेदन करेंगे पहले तो उनकी लिखित परीक्षा ली जाएगी। लिखित परीक्षा में भी पहले प्री एग्जाम होगा और फिर मुख्य एग्जाम होगा। इसके बाद में डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा और फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी इस आधार पर भर्ती होगी।
NABARD Bharti 2026 Apply Process
- NABARD की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले तो आपको जारी किया हुआ नोटिफिकेशन अच्छे से देखना है।
- इसके बाद में आपको IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है।
- तब वहां पर आपको आवेदन फार्म में सभी जानकारी अच्छे से भर देनी है और आवश्यक डॉक्यूमेंट के अलावा पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड कर देने हैं।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है और केटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क भर देना है।
- आवेदन फार्म के प्रिंटआउट को निकाल लेना है जिससे कि भविष्य में आपको कोई समस्या ना हो।
NABARD Bharti 2026 Official Website
नोटिफिकेशन लिंक : यहां से डाउनलोड करें
आवेदन लिंक : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





