SBI Bank CBO Bharti 2026: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से सर्कल बेस ऑफिसर के लिए 2273 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन आज यानी की 29 जनवरी से शुरू हो चुके हैं और 18 फरवरी 2026 तक चलेंगे।
SBI Bank CBO Bharti 2026 Post Detail
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से सर्कल बेस ऑफिसर के लिए जो 2273 पदों पर भर्ती निकाली गई है उसका नोटिफिकेशन रिलीज कर दिया गया है। आवेदन आज यानी की 29 जनवरी से शुरू हो चुके हैं और 18 फरवरी 2026 तक आवेदन किया जा सकेंगे। इसके लिए महिलाएं और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षा भी आयोजित होगी जो मार्च 2026 में होगी।
SBI Bank CBO Bharti 2026 Education Qualification
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सर्कल बेस ऑफिसर के लिए जो भर्ती निकली है अगर उसकी शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होना अनिवार्य है। इसी के साथ में 2 साल का अनुभव होना चाहिए किसी भी बैंक में ऑफिसर के तौर पर काम करने का।
SBI Bank CBO Bharti 2026 Age Limit
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में सर्कल बेस ऑफिसर के लिए अगर हम आयु सीमा की बात करें तो आपको बता दे कि कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल के लोग इसमें आवेदन कर सकते हैं। हालांकि जो आरक्षित वर्ग है उनको आयु सीमा में छूट मिलेगी।
SBI Bank CBO Bharti 2026 Application Fees
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सर्कल बेस ऑफिसर की भर्ती के लिए जो आवेदन होंगे उसमें सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़े वर्ग और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए 750 रुपए की फीस है। आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन पूरी तरीके से निशुल्क है तो आप ऑनलाइन तौर पर आवेदन कर सकते हैं।
SBI Bank CBO Bharti 2026 Selection Process
अब बात कर लेते हैं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में सर्कल बेस ऑफिसर के लिए जो सिलेक्शन प्रोसेस है वह कैसे होगा। इसके लिए सबसे पहले तो आवेदकों की लिखित परीक्षा होगी। अगर इस परीक्षा में पास हो जाएंगे तो इंटरव्यू लैंग्वेज टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर भर्ती की जाएगी।
SBI Bank CBO Bharti 2026 Apply Process
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सर्कल बेस ऑफिसर की जो भर्ती निकली है उसके लिए ऑनलाइन तौर पर आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद में आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा।
आवेदन फार्म में अपनी जानकारी सही से भरनी है और मांगे गए डाक्यूमेंट्स सबमिट कर देने हैं। इसके बाद में आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और फिर सबमिट पर क्लिक करना है। लेकिन इससे पहले आपको आवेदन का एक प्रिंटआउट निकाल लेना है जो भविष्य में काम आ सकता है।
SBI Bank CBO Bharti 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
SBI Bank CBO Bharti 2026 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 29 जनवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 18 फ़रवरी, 2026
आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें
आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





