RRC WR Apprentice Bharti 2026: भारतीय रेलवे की तरफ से रोजाना किसी न किसी तरीके से भर्ती निकाली जाती है। लेकिन हाल ही में रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की तरफ से वेस्टर्न रेलवे भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके जरिए 5349 नियुक्तियां होंगी। इसके लिए 21 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे जो 23 मार्च 2026 तक चलेंगे। इस भर्ती में पुरुष और महिलाएं दोनों ही आवेदन कर सकते हैं।
RRC WR Apprentice Bharti 2026 Post Detail
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जो भारती भारतीय रेलवे द्वारा निकाली गई है उसमें 5349 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 21 फरवरी को शुरू हो जाएंगे और 23 मार्च 2026 तक चलेंगे। बाकी की पदों से जुड़ी हुई जानकारी आप जारी किए गए नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं। तो चलिए इस भर्ती के बारे में पूरी जानकारी लेते हैं।
RRC WR Apprentice Bharti 2026 Education Qualification
भारतीय रेलवे की तरफ से जो अप्रेंटिस की भर्ती निकाली गई है उसके लिए अगर हम एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास होना चाहिए जो 50% के साथ होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
RRC WR Apprentice Bharti 2026 Age Limit
भारतीय रेलवे की तरफ से जो भर्ती निकाली गई है अगर हम उसकी आयु सीमा की बात करें तो इसमें कम से कम 15 वर्ष का उम्मीदवार आवेदन कर सकता है और अधिकतम उम्र 24 साल की रखी गई है। हालांकि आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
RRC WR Apprentice Bharti 2026 Application Fees
अगर हम इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क के ₹100 है। इसके अलावा अन्य आरक्षित वर्गों के लिए किसी भी तरीके का कोई भी आवेदन शुल्क तय नहीं किया गया है।
RRC WR Apprentice Bharti 2026 Selection Process
अगर हम इसके सिलेक्शन प्रोसेस की बात करते हैं तो आपको बता दें की मेरिट लिस्ट 10वीं और आईटीआई सर्टिफिकेट में प्राप्त हुए अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। अगर किसी भी उम्मीदवार के समान अंक होते हैं तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को लिया जा सकता है। कोई भी परीक्षा या फिर इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। जिन भी उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा उनको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के लिए बुलाया जाएगा। इसी के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।
RRC WR Apprentice Bharti 2026 Apply Process
वेस्टर्न रेलवे भर्ती के लिए अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है। लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमें पूछी गई सभी जानकारी अच्छे से भर देनी है। मांगी गई जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर देने हैं और अगर लागू होता है तो आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना है। इसके बाद आवेदन फार्म को सबमिट कर देना है और एक इसका प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के लिए अपने पास रख लेना है।
Read More: PSSSB Clerk Recruitment 2026: पंजाब में 528 क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, फटाफट कर लें अप्लाई
RRC WR Apprentice Bharti 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
RRC WR Apprentice Bharti 2026 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 20 फरवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 23 मार्च, 2026
RRC WR Apprentice Bharti 2026 Notification PDF : यहां से डाउनलोड करें
RRC WR Apprentice Bharti 2026 Apply Link : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





