RBI Assistant Recruitment 2026: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से 650 असिस्टेंट पदों पर निकली भर्ती, फटाफट कर लें अप्लाई

By
On:

Follow Us

RBI Assistant Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा असिस्टेंट भर्ती के पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके तहत 650 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 16 फरवरी 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं और 8 मार्च तक चलेंगे।

RBI Assistant Recruitment 2026 Post Detail

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से 650 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके जरिए असिस्टेंट के पदों पर भर्ती होगी। 16 फरवरी से आवेदन शुरू हो चुके हैं। इसका प्री एग्जाम 11 अप्रैल को होगा और मेन एग्जाम 6 जून 2026 को होगा। इस भर्ती के लिए भारत की महिलाओं से लेकर पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं।

RBI Assistant Recruitment 2026 Education Qualification

अगर हम रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के असिस्टेंट भर्ती के एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करते हैं तो उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम किसी भी विषय में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग आनी चाहिए।

RBI Assistant Recruitment 2026 Age Limit

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से जो असिस्टेंट के लिए भर्ती जारी की गई है उसके लिए आयु सीमा 20 साल से लेकर 28 साल तक की रखी गई है। इसका मतलब है कि उम्मीदवार का जन्म 2 फरवरी 1998 से पहले नहीं होना चाहिए या फिर 1 फरवरी 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों को आयु में छूट प्राप्त होगी।

RBI Assistant Recruitment 2026 Application Fees

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की इस भर्ती के लिए अगर हम एप्लीकेशन फीस की बात करते हैं तो सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹450 तय किया गया है। अन्य आरक्षित वर्गों के लिए ₹50 का आवेदन शुल्क तय हुआ है।

RBI Assistant Recruitment 2026 Selection Process

अगर हम रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की इस भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में बात करें तो इसके लिए तीन चरण तय किए गए हैं। सबसे पहले प्री एग्जाम होगा जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और यह एग्जाम 100 अंकों का होगा। इसमें इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी पूछी जाएगी।

इसके बाद में मुख्य एग्जाम होगा जिसमें 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और एग्जाम भी 200 अंकों का होगा। इसके लिए 135 मिनट दिए जाएंगे। इस एग्जाम में रीजनिंग, इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस और कंप्यूटर से प्रश्न आएंगे। तीसरे चरण में ऑफिस की स्थानीय भाषा आनी चाहिए उसका टेस्ट होगा और इस एग्जाम में भी गलत उत्तर देने पर 1/4 अंकित की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

Read More: Indian Army Havildar Recruitment: इंडियन आर्मी में शानदार भर्ती, ₹81,100 तक की मिलेगी सैलरी!

RBI Assistant Recruitment 2026 Apply Process

अगर आप रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है। अगर आप पहली बार आवेदन करने जा रहे हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।

रजिस्ट्रेशन करने के बाद में आप आवेदन फॉर्म भर पाएंगे। आवेदन फार्म में सही जानकारी भरनी है जिसमें हर एक डिटेल अच्छे से भरने के बाद में मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को भी अपलोड करना है। इसके बाद अपने फार्म को एक बार अच्छे से चेक करना है और आवेदन शुल्क भर देना है। आवेदन फार्म को सबमिट करना है और एक प्रिंटआउट उसका अपने पास भविष्य के लिए रखना है।

RBI Assistant Recruitment 2026 Important Documents

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
  • आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
  • आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • Email I’d

RBI Assistant Recruitment 2026 Official Website

आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 16 फरवरी, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 08 मार्च, 2026

RBI Assistant Recruitment 2026 Notification PDF : यहां से डाउनलोड करें

RBI Assistant Recruitment 2026 Apply Link : यहां पर क्लिक करें

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - aagibaan@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment