Rajasthan LDC Bharti 2026: राजस्थान एलडीसी भर्ती का नोटिफिकेशन कुछ वक्त पहले रिलीज किया गया था। बताते चलें कि इसके लिए 10644 पद पर नोटिफिकेशन जारी हुआ था। जिसके लिए आवेदन 15 जनवरी 2026 को शुरू हुए थे और 13 फरवरी 2026 तक चलेंगे।
Rajasthan LDC Bharti 2026 Post Detail
राजस्थान एलडीसी के लिए 10644 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन 15 जनवरी 2026 को शुरू हुए थे और लास्ट तारीख इसकी 13 फरवरी 2026 की है। लेकिन एलडीसी भर्ती के लिए परीक्षा 5 जुलाई और 6 जुलाई 2026 को होगी। इस भर्ती में महिलाएं और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन तरीके से होगा।
Rajasthan LDC Bharti 2026 Education Qualification
राजस्थान एलडीसी भर्ती के लिए अगर हम शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आपको बता दें कि उम्मीदवारों का 12वीं पास होना। इसके अलावा उम्मीदवार के पास में RSCIT या फिर डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ ही CET 12TH लेवल परीक्षा 2024 में भी पास होना जरूरी है।
Rajasthan LDC Bharti 2026 Age Limit
राजस्थान एलडीसी भर्ती के लिए अगर हम आयु सीमा की बात करें तो इसमें कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के लोग आवेदन कर सकते हैं। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार की जाएगी। हालांकि सभी वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में भी छूट मिलेगी।
Rajasthan LDC Bharti 2026 Application Fees
इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए सामान्य वर्ग तथा राजस्थान के बाहर के लोगो के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है। जबकि राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक तौर पर कमजोर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग, तथा पी.डब्ल्य.डी. के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ₹400 की फीस रखी गई है। बाकी जानकारी आप जारी किए हुए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
Rajasthan LDC Bharti 2026 Apply Process
राजस्थान एलडीसी भर्ती के लिए ऑनलाइन तौर पर फॉर्म भरना होगा और इससे पहले आपको नोटिफिकेशन देखना पड़ेगा। नोटिफिकेशन चेक करने के बाद में आपको नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करना है और वहां पर फॉर्म भरना है। फार्म में मांगी गई सारी जानकारी सही से भरनी है और मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट जैसे पासपोर्ट साइज की फोटो और सिग्नेचर भी अपलोड करने हैं। आवेदन सबमिट करने के बाद में आवेदन का एक प्रिंटआउट अपने पास में भविष्य के लिए रख लेना है।
Rajasthan LDC Bharti 2026 Selection Process
राजस्थान एलडीसी भर्ती के लिए अगर हम सिलेक्शन प्रोसेस की बात करते हैं तो इसके लिए पहले तो उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद में डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा और उसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी तभी भर्ती होगी।
Read More: Rajasthan Forest Guard Bharti 2026: राजस्थान वनपाल और वनरक्षक भर्ती के लिए आज ही कर दें अप्लाई
Rajasthan LDC Bharti 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
Rajasthan LDC Bharti 2026 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि: 15 जनवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 13 फ़रवरी, 2026
आधिकारिक नोटिफिकेशन: यहां से डाउनलोड करें
आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक: यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





