Rajasthan 4th Grade Cut Off 2025 Released: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष श्री आलोक राज द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पदों के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम की कट ऑफ जारी कर दी गई हैं। अध्यक्ष द्वारा जारी कट ऑफ अभ्यर्थी इस लेख में देख सकते हैं।
Fourth Grade Vacancy 2025 : Exam Form
फोर्थ ग्रेड के रिक्त पदों के लिए कुल 53,749 पदों पर भर्ती घोषित की गई थीं। जिनमें से 48,199 रिक्तियां गैर-टीएसपी क्षेत्रों में और 5550 रिक्तियां टीएसपी क्षेत्रों में हैं।
बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 19 सितंबर से 21 सितंबर, 2025 तक आयोजित करवाई गई थी। पूरे राजस्थान राज्य सहित अन्य राज्यों से भी लाखों विद्यार्थी इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड मे करवाया गया था। इस परीक्षा को राजस्थान के 38 जिलों में अनेक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था।
Fourth Grade Vacancy Result
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (Fourth Grade) 2025 भर्ती के लिए लगभग 24 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए और लगभग 21 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसकी कट ऑफ बोर्ड अध्यक्ष द्वारा आज जारी की गई है। बोर्ड की वेबसाइट की व्यस्तता को रोकने के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची कल दिनांक 16 जनवरी, 2026 को जारी की जाएगी। कल अभ्यर्थी बोर्ड द्वारा जारी की जा रही सफल अभ्यर्थियों की पीडीएफ में अपना रोल नंबर देखकर परिणाम के बारे में आश्वस्त हो सकेंगे।
Chaturth Shreni Karamchari Selection Process
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं। जो अभ्यर्थी इन सभी चरणों में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें पद के लिए चुना जाएगा।
Rajasthan Fourth Grade Result Pdf
4th Grade Cut Off देखने के लिए परीक्षार्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
- Forth Grade Cut Off लिंक खोजकर पीडीएफ Download कर लें।
- पीडीएफ में केटेगरी वाइज जारी नंबर से परीक्षार्थी परिमाण का आंकलन कर सकते हैं।
Forth Grade CutOff : Important Links
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट : यहां पर क्लिक करें।
SSO I’d का लिंक : यहां पर क्लिक करें।
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





