Railway RRB Group D Bharti 2026: रेलवे ने निकाली 21997 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करने आवेदन?

By
On:

Follow Us

Railway RRB Group D Bharti 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आरआरबी ग्रुप डी के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। RRB CEN 09/2025 के तहत ग्रुप-डी (लेवल-1) पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस तो पहले ही रिलीज कर दिया गया था। लेकिन 30 जनवरी 2026 को आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। इस भर्ती के जरिए 21997 पदों पर नियुक्ति होगी। इसकी आवेदन प्रक्रिया आज यानी की 31 जनवरी 2026 से शुरू हो जाएगी। अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 होगी।

Railway RRB Group D Bharti 2026 Education Qualification

Railway RRB Group D Bharti की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आपको बता दें कि इसके लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना चाहिए।

Railway RRB Group D Bharti 2026 Application Fees

Railway RRB Group D Bharti के लिए एप्लीकेशन फीस की बात करें तो आपको बता दें कि सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹500 की एप्लीकेशन फीस तय की गई है।एससी, एसटी, ईबीसी, ईएसएम, सभी महिला वर्ग, अल्पसंख्यक और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए ₹250 की फीस तय की गई है।

Railway RRB Group D Bharti 2026 Age Limit

Railway RRB Group D Bharti के लिए अगर हम उम्मीदवारों की आयु सीमा की बात करें तो इसमें कम से कम 18 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 33 वर्ष के लोग आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के लोगों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Railway RRB Group D Bharti 2026 Salary Details

रेलवे की यह भर्ती ऑल इंडिया लेवल पर हो रही है। जो भी इसमें सिलेक्ट होगा उसको स्थाई तौर पर नौकरी मिल जाएगी। ग्रुप डी पदों पर सेलेक्ट होने के बाद में उम्मीदवारों की महीने की सैलरी 18000 रुपए होगी।

Railway RRB Group D Bharti 2026 Syllabus

अब अगर Railway RRB Group D Bharti के एग्जाम के सिलेबस की बात करें तो इसमें आपको गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस के अलावा करंट अफेयर्स पढ़ना होगा।

Railway RRB Group D Bharti 2026 Selection Process

Railway RRB Group D Bharti के सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो आपको बता दें कि यह प्रक्रिया कई चरणों में होगी। सबसे पहले तो उम्मीदवार की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद में अगर इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार हो जाते हैं तो उनका फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट होगा। इसके बाद अगर फिजिकल एफिशिएंसी में पास हो जाएंगे तो उनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा। इसी के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी और तभी भर्ती होगी।

Railway RRB Group D Bharti 2026 Exam Pattern

Railway RRB Group D Bharti 2026 के एग्जाम पैटर्न की बात करें तो आपको बता दें कि लिखित परीक्षा जो कंप्यूटर आधारित होगी उसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और यह पेपर 100 अंक का ही होगा। जिसके लिए 90 मिनट का पेपर होगा। इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी और हर एक गलत आंसर के लिए एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे।

Railway RRB Group D Bharti 2026 Physical Eligibility

Railway RRB Group D Bharti के लिए फिजिकल एलिजिबिलिटी की बात करें तो आपको बता दें कि पुरुषों को 35 किलो वजन 100 मीटर तक 2 मिनट में उठाकर ले जाना पड़ेगा। इसी के साथ 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी पड़ेगी। वही जो महिला उम्मीदवार होंगी उनको 20 किलो वजन 100 मीटर तक 2 मिनट में उठा कर ले जाना पड़ेगा। 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी पड़ेगी।

Railway RRB Group D Bharti 2026 Apply Process

Railway RRB Group D Bharti के लिए अगर हम ऑनलाइन तौर पर आवेदन की बात करें तो आपको बता दें कि इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। जिसका लिंक हम आपको नीचे दे रहे हैं अगर आप लिंक पर क्लिक करेंगे तो डायरेक्ट आपके सामने रजिस्ट्रेशन का पेज खुलकर आ जाएगा।

रजिस्ट्रेशन के वक्त उम्मीदवार को अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और बाकी की जरूरी जानकारी दर्ज करनी पड़ेगी। रजिस्ट्रेशन करने के बाद में लॉगिन आईडी और पासवर्ड आपको मिल जाएगा। जिसके जरिए आप आवेदन फार्म भरेंगे।

लॉगिन करने के बाद में आवेदन फॉर्म भरना है और उसमें सभी जानकारी अच्छे से भर देनी है। इसके बाद में उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंट भी इसमें लगा देने हैं। इसके बाद आवेदन फार्म को सबमिट कर देना है। लेकिन इसका एक प्रिंटआउट भी निकलवा लेना है जिससे कि यह भविष्य में आपको दिक्कत ना हो।

Read More: Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026: राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप में छात्रों को मिलेंगे 15,000 रुपए, जानें कैसे करें आवेदन?

Railway RRB Group D Bharti 2026 Important Documents

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
  • आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
  • आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • Email I’d

Railway RRB Group D Bharti 2026 Official Website

आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 31 जनवरी, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 4 मार्च, 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें

आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - aagibaan@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment