PSSSB Clerk Recruitment 2026: पंजाब में 528 क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, फटाफट कर लें अप्लाई

By
On:

Follow Us

PSSSB Clerk Recruitment 2026: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड की तरफ से क्लर्क के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके जरिए पंजाब सरकार के अलग-अलग विभागों में 528 पदों पर भर्तियां होंगी।

यह पंजाब की सबसे ज्यादा प्रसिद्ध सरकारी नौकरियों में से एक मानी जाती है। जिन भी लोगों का सिलेक्शन होगा उन्हें ₹19,900 से ₹63,200 तक की सैलरी मिलेगी। इसके लिए 13 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं जो 6 मार्च 2026 तक चलेंगे।

PSSSB Clerk Recruitment 2026 Post Detail

इस भर्ती के बारे में अगर हम और जानकारी दें तो आपको बता दें कि इसमें क्लर्क के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह ग्रुप सी श्रेणी का पद है और पंजाब सरकार के अलग-अलग विभागों में इसकी नियुक्ति होगी। इसमें 528 पद हैं और नौकरी पंजाब राज्य में अलग-अलग सरकारी कार्यालय में होगी।

इस वैकेंसी में जनरल वर्ग के लोगों के लिए 224 पद तय किए गए हैं। ओबीसी/बीसी वर्ग के लिए 95 पद, एससी वर्ग के लिए 119 पद, एसटी वर्ग के लिए 24 पद और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 48 पद तय हुए हैं। दिव्यांग वर्ग के लिए 18 पद आरक्षित किए गए हैं।

PSSSB Clerk Recruitment 2026 Education Qualification

इस भर्ती के लिए एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो आपको बता दें कि उम्मीदवार के पास में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कम से कम 120 घंटे का कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवार के पास दसवीं में पंजाबी भाषा का सब्जेक्ट होना चाहिए। जिन भी लोगों ने मैट्रिक में पंजाबी नहीं पढ़ी होगी उनको पंजाबी भाषा क्वालीफाइंग टेस्ट देना पड़ेगा। जिसमें कम से कम 50% अंक लाने होंगे। अगर किसी ने ओपन से ग्रेजुएशन किया है तो वह यूनिवर्सिटी मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।

PSSSB Clerk Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए आयु सीमा कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 37 साल तय की गई है। जनरल वर्ग के लिए 37 साल है। एससी/बीसी के लिए 42 साल है। दिव्यांग वर्ग के लिए 47 साल है। केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए 45 साल है। विधवा या फिर तलाकशुदा महिलाओं के लिए 40 साल की अधिकतम आयु तय की गई है। पूर्व सैनिकों को आयु सीमा में सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

PSSSB Clerk Recruitment 2026 Application Fees

इस भर्ती के लिए अगर हम एप्लीकेशन फीस की बात करें तो जनरल वर्क के लोगों के लिए ₹1000 आवेदन शुल्क तय किया गया है। एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 250 रुपए का शुल्क है। पूर्व सैनिकों के लिए ₹200 और दिव्यांग लोगों के लिए ₹500 का आवेदन शुल्क है।

PSSSB Clerk Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती के लिए अगर हम सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें पहले तो लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा। रिटेन परीक्षा दो भागों में होगी। पहले में पंजाबी भाषा का क्वालीफाइंग टेस्ट होगा। इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।

दूसरी जो परीक्षा होगी उसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, संख्यात्मक क्षमता, अंग्रेजी और कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर के मार्क्स अंतिम मेरिट लिस्ट में जोड़े जाएंगे। 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी। अगर लिखित परीक्षा में कोई भी उम्मीदवार सफल होता है तो उनको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

PSSSB Clerk Recruitment 2026 Salary

इस पद के लिए अगर हम सैलरी की बात करें तो आपको बता दें कि शुरुआती सैलरी ₹19900 हर महीने मिलेगी। यह पे लेवल-2 (₹19,900 – ₹63,200) के अंतर्गत आता है। साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्राप्त होगी। सब कुछ मिलकर इन हैंड सैलेरी तकरीबन ₹30000 से लेकर ₹38000 मिल जाएगी।

PSSSB Clerk Recruitment 2026 Apply Process

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है। इसके बाद में ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करना है। फिर लॉगिन करके आवेदन फार्म में सभी जरूरी जानकारी भरनी है। जरूरी मांगे गए डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर देने हैं। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। फॉर्म को सबमिट कर देना है और एक इसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए अपने पास में निकाल कर रख लेना है।

PSSSB Clerk Recruitment 2026 Important Documents

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
  • आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
  • आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • Email I’d

Read More: Indian Army Religious Teacher Vacancy 2026: इंडियन आर्मी में धार्मिक शिक्षक के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन!

PSSSB Clerk Recruitment 2026 Official Website

आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 13 फरवरी, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 06 मार्च, 2026

PSSSB Clerk Recruitment 2026 Notification PDF : यहां से डाउनलोड करें

PSSSB Clerk Recruitment 2026 Apply Link : यहां पर क्लिक करें

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - aagibaan@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment