PNB Apprentice Vacancy 2026: पीएनबी बैंक ने निकाली 5138 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन का पूरा प्रोसेस

By
On:

Follow Us

PNB Apprentice Vacancy 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की तरफ से Apprentice Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस भर्ती में 5138 अप्रेंटिस पदों ग्रेजुएट उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जो भी लोग बैंकिंग सेक्टर में करियर शुरू करना चाहते हैं उनके लिए यह काफी अच्छा मौका है।

PNB अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन आज यानी की 8 फरवरी 2026 (PNB Apprentice Vacancy 2026 Date)
से शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी तय की गई है। जो भी लोग इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वह ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

PNB Apprentice Vacancy 2026 Post Detail

ये अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank Careers For Freshers) की तरफ से निकाली गई है। इसमें 5138 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति होगी। जिन भी लोगों का सिलेक्शन होगा पूरे देश भर में उनकी अलग-अलग जगह पर नियुक्ति की जाएगी। लेकिन यह कोई परमानेंट नौकरी नहीं है बल्कि एक साल की अप्रेंटिसशिप है। जिसमें लोगों को बैंकिंग से जुड़ा हुआ काम सिखाया जाएगा।

PNB ने इन 5138 पदों को तकरीबन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया है। सबसे ज्यादा सीट उत्तर प्रदेश में 814 तय की गई है। पश्चिम बंगाल में 532, पंजाब में 462, दिल्ली में 417, राजस्थान में 363, और हरियाणा में 348 सीटें तय हुई है। इसके अलावा बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात, असम, तमिलनाडु में भी कुछ पद है। इसीलिए उम्मीदवार इस राज्य के लिए आवेदन करें, जहां की स्थानीय भाषा उनको आती हो।

PNB Apprentice Vacancy 2026 Education Qualification

PNB Apprentice Vacancy 2026 के लिए एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उम्मीदवार के पास में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन का रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 या फिर उससे पहले ही आ चुका हो। साथ ही उम्मीदवार को जिस भी राज्य या फिर केंद्र शासित प्रदेश से आवेदन करना होगा वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने से लेकर लिखने और बोलने की समझ होनी चाहिए।

PNB Apprentice Vacancy 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की कम से कम उम्र 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लोगों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को 5 साल की छूट मिलेगी। वही ओबीसी के लोगों को 3 साल की। इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की आयु सीमा में छूट मिलेगी। विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को भी अधिकतम आयु सीमा में छूट मिल सकती है।

PNB Apprentice Vacancy 2026 Application Fees

PNB Apprentice Vacancy 2026 के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो UR, OBC और EWS पुरुष उम्मीदवारों के लिए ₹944 का आवेदन शुल्क तय किया गया है। महिला उम्मीदवार के लिए ₹708 का आवेदन शुल्क तय हुआ है। SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए ₹236 शुल्क तय किया गया है।

PNB Apprentice Vacancy 2026 Selection Process

इस भर्ती में सिलेक्शन प्रोसेस की बात करते हैं तो यह तीन चरणों में होगा। सबसे पहले तो ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। यह एग्जाम 60 मिनट का होगा जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव और रीजनिंग एप्टीट्यूड तथा कंप्यूटर नॉलेज (PNB Apprentice Vacancy 2026 Syllabus) के प्रश्न पूछे जाते हैं। गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

दूसरे चरण में लोकल लैंग्वेज का टेस्ट होगा। जिन भी लोगों ने दसवीं या फिर 12वीं में स्थानीय भाषा पड़ी हुई है उनको इस टेस्ट से छूट मिल जाएगी। अंतिम चरण में उम्मीदवारों का मेडिकल एग्जामिनेशन भी होगा।

PNB Apprentice Vacancy 2026 Stipend

PNB अप्रेंटिस भर्ती 2026 में स्टाइपेंड की बात करें तो आपको बता दें कि जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा। मेट्रो ब्रांच में जिन भी उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी उनको हर महीने ₹15000 दिए जाएंगे। ग्रामीण, सेमी-अर्बन और अर्बन ब्रांच में नियुक्ति होने वाले उम्मीदवारों को ₹12300 हर महीने दिए जाएंगे। ये अप्रेंटिसशिप सिर्फ 1 साल की होगी। जिसमें उम्मीदवारों को बैंकिंग कार्य, कस्टमर सर्विस और बेसिक बैंकिंग ऑपरेशंस के लिए ट्रेनिंग मिलेगी। अप्रेंटिसशिप पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को National Apprenticeship Certificate (NAC) भी दिया जाएगा। जो भी लोग आगे बैंकिंग और सरकारी नौकरियों में काम करना चाहते हैं उनके लिए यह सर्टिफिकेट काफी अच्छा होगा।

PNB Apprentice Vacancy 2026 Apply Online

PNB अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको NAPS या NATS पोर्टल (Punjab National Bank Recruitment Apply Online) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना है और इसका लिंक हम आपको नीचे दे देंगे। फॉर्म को भरते वक्त सभी जानकारी अच्छे से भरनी है। सारे दस्तावेज अपलोड करने हैं और आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर देना है। फॉर्म सबमिट करते वक्त उसका एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए संभाल कर रख लेना है।

Read More: IRCON Apprentice Bharti 2026: IRCON इंटरनेशनल लिमिटेड में निकली 26 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के होगा सिलेक्शन

PNB Apprentice Vacancy 2026 Important Documents

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
  • आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
  • आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • Email I’d

PNB Apprentice Vacancy 2026 Official Website

आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 8 फ़रवरी, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 24 फ़रवरी, 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें

आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - aagibaan@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment