NPCIL Vacancy 2026: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा NPCIL Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। यह भर्ती Tarapur Maharashtra Site (TAPP) के होगी। जिसमें 114 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। नोटिफिकेशन संख्या TMS/HRM/01/2026 के अनुसार यह भर्ती Scientific Assistant, Stipendiary Trainee (Category-I और Category-II), X-Ray Technician और Assistant Grade-1 जैसे पदों के लिए होगी।
इस भर्ती में 10वीं पास, 12वीं पास, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवार (Nuclear Power Corporation Of India Limited) आवेदन कर सकते हैं। NPCIL भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत आने वाला एक प्रतिष्ठित PSU माना जाता है। यहां पर नौकरी मिलने पर सुरक्षित करियर के साथ-साथ अच्छी खासी सैलरी और केंद्र सरकार की सुविधाएं भी प्राप्त होती हैं। इसके लिए आवेदन 15 जनवरी 2026 को शुरू हुए थे और आखिरी तारीख 9 फरवरी 2026 की है।
NPCIL Vacancy 2026 Post Detail
NPCIL द्वारा यह भर्ती महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित Tarapur Atomic Power Station (TAPS) के लिए हो रही है। जिसमें 114 पदों पर अलग-अलग तकनीकी और नॉन तकनीकी कैटेगरी में भर्ती होगी। इसमें Scientific Assistant/B (Civil) के लिए 2 पद हैं। Stipendiary Trainee Category-I के अंदर मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन और हेल्थ फिजिक्स के लिए 12 पद निर्धारित किए गए हैं।
इसके अलावा Stipendiary Trainee Category-II में प्लांट ऑपरेटर और मेंटेनर ट्रेड के लिए सबसे ज्यादा 83 पद निर्धारित किए गए हैं। X-Ray Technician के लिए 2 पद रखे गए हैं और इसके अलावा Assistant Grade-1 (HR, F&A, C&MM) के लिए 15 पद निर्धारित हुए हैं।
NPCIL Vacancy 2026 Education Qualification
NPCIL भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आपको बता दें कि अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग एजुकेशन क्वालीफिकेशन तय की गई है। Scientific Assistant/B (Civil) पद के लिए उम्मीदवार के पास में सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा और कम से कम 3 साल का डिप्लोमा और 60% अंक के साथ में पास होना चाहिए।
Stipendiary Trainee Category-I के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ब्रांच में डिप्लोमा होना चाहिए जिसमें 60% अंक हों या फिर B.Sc (Physics / Chemistry / Maths) होनी चाहिए जिसमें 60% अंक अनिवार्य है। Stipendiary Trainee Category-II (Plant Operator) पद के लिए 12वीं Science – PCM से होनी चाहिए जिसमें न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए।
Stipendiary Trainee Category-II (Maintainer) के लिए 10वीं पास और साइंस के अलावा गणित में 50% अंक होने चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में 2 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है। X-Ray Technician पद के लिए 12वीं साइंस में 60% अंक होने चाहिए। साथ ही एक साल का मेडिकल रेडियोग्राफी/X-Ray कोर्स और 2 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। Assistant Grade-1 पद के लिए उम्मीदवार के पास में किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए जिसमें 50% अंक होना अनिवार्य है।
NPCIL Vacancy 2026 Age Limit
इस भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा तय हुई है। Stipendiary Trainee Category-I के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल होनी चाहिए। Stipendiary Trainee Category-II के लिए आयु सीमा 18 से 24 साल होनी चाहिए। Scientific Assistant/B के लिए आयु सीमा 18 से 30 साल होनी चाहिए। X-Ray Technician के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल होनी चाहिए। Assistant Grade-1 के लिए आयु सीमा 21 से 28 साल होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग को सरकार के नियम के अनुसार ही आयु सीमा में छूट मिलेगी। दिव्यांग लोगों को 10 साल की छूट मिलेगी।
NPCIL Vacancy 2026 Application Fees
NPCIL भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो आपको बता दें कि General, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को Group B पदों के लिए ₹150 का आवेदन शुल्क देना होगा। Group C पदों के लिए ₹100 का आवेदन शुल्क देना पड़ेगा। SC, ST, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरीके से निशुल्क है।
NPCIL Vacancy 2026 Selection Process
NPCIL भर्ती 2026 में सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो पदों के अनुसार अलग-अलग चयन प्रक्रिया होगी। Scientific Assistant/B और Stipendiary Trainee Category-I के लिए पहले Computer Based Test लिया जाएगा। इसमें तकनीकी सब्जेक्ट से प्रश्न पूछे जाते हैं। उसके बाद में शॉर्ट लिस्ट हुए उम्मीदवारों का इंटरव्यू होता है।
Technician, Stipendiary Trainee Category-II, X-Ray Technician और Assistant Grade-1 के लिए सिलेक्शन प्रोसेस में तीन चरण होंगे। पहले प्रीलिम्स टेस्ट फिर एडवांस्ड टेस्ट और लास्ट में स्किल टेस्ट (ट्रेड टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट / कंप्यूटर टेस्ट) होगा।
NPCIL Vacancy 2026 Salary
NPCIL में जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत सैलरी मिलेगी। Scientific Assistant/B पद पर Level-6 में बेसिक सैलरी ₹35,400 होगी। सब कुछ जोड़कर महीने की सैलरी ₹55,932 होगी।
Technician/B पद पर Level-3 के लिए बेसिक सैलरी ₹21,700 और सब कुछ जोड़कर ₹34,286 हर महीने होगी।Assistant Grade-1 और X-Ray Technician पद पर Level-4 के लिए बेसिक सैलरी ₹25,500 होगी। सबकुछ जोड़कर ₹40,290 हर महीने मिलेगा।
Stipendiary Trainee के लिए ट्रेनिंग के समय स्टाइपेंड मिलेगा। Category-I को पहले साल में ₹24,000 और उसके बाद ₹26,000 मिलेगा। Category-II को पहले साल में ₹20,000 और दूसरे साल में ₹22,000 स्टाइपेंड मिलेगा। साथ ही DA, HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, साइट अलाउंस और बाकि की सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
NPCIL Vacancy 2026 Apply Process
NPCIL भर्ती 2026 के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक हमने नीचे दे दिया है जिसके बाद आप डायरेक्ट वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। अगर आप नए उम्मीदवार हैं तो करियर पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करने के बाद में आवेदन फॉर्म भरना है।
आवेदन फार्म में अपनी सही जानकारी अच्छे से भर देनी है और जरूरी मांगे गए दस्तावेजों को भी अपलोड कर देना है। फॉर्म भरते वक्त फोटो और हस्ताक्षर को भी अपलोड करना है। इसके बाद आवेदन शुल्क भर देना है। लेकिन आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट अपने पास में भविष्य के लिए रख लेना है।
NPCIL Vacancy 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
NPCIL Vacancy 2026 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 15 जनवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 09 फ़रवरी, 2026
आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें
आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





