NIT Calicut Apprentice Bharti 2026: 50 पदों पर हो रही भर्ती, 11 हजार से 15 हजार तक मिलेगा स्टाइपेंड

By
On:

Follow Us

NIT Calicut Apprentice Bharti 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कालीकट द्वारा Centre for Continuing Education and Skill Development (CCESD) के जरिए Apprentice Trainee पदों भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें डिग्री, डिप्लोमा और ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 50 पदों पर भर्ती जारी की गई है। जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको 1 साल की ट्रेनिंग मिलेगी और हर महीने 11000 से लेकर 15000 के बीच में स्टाइपेंड दिया जाएगा। 9 फरवरी 2026 तक आवेदन ऑनलाइन हो रहे हैं।

NIT Calicut Apprentice Bharti 2026 Post Detail

NIT कालीकट की इस भर्ती में Apprentice Trainee के पदों पर नियुक्ति होगी। यह भर्ती Graduate Apprentice, Diploma Apprentice और ITI Trade Apprentice के लिए है। जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको केरल के कोझिकोड (कालीकट) में स्थित NIT कालीकट में एक साल के लिए ट्रेनिंग मिलेगी।

इस भर्ती में कुल 50 पदों पर नियुक्ति होगी। Graduate Apprentice के लिए 7 पद, Diploma Apprentice के लिए 24 पद और ITI Trade Apprentice के लिए 19 पद तय किए गए हैं। इन पदों में लाइब्रेरी साइंस, होटल मैनेजमेंट, नर्सिंग, फार्मेसी, लैब टेक्नीशियन, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन जैसे कई ट्रेड भी शामिल किए गए हैं।

NIT Calicut Apprentice Bharti 2026 Education Qualification

NIT की इस भर्ती की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आपको बता दें कि उम्मीदवार के पास में संबंधित विषय में डिग्री, डिप्लोमा या ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। Graduate Apprentice के लिए लाइब्रेरी साइंस, होटल मैनेजमेंट, नर्सिंग, फार्मेसी या लैब टेक्नीशियन में डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही कम से कम 60% अंक होना भी जरूरी है। Diploma Apprentice के लिए कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, केमिकल, नर्सिंग या फार्मेसी में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। ITI Apprentice के लिए संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है। लेकिन इस बात का खास ख्याल रखें कि सिर्फ वही उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अपनी योग्यता वर्ष 2022 या फिर उसके बाद में पूरी की हुई है।

NIT Calicut Apprentice Bharti 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए आयु सीमा Apprentice के अलग अलग प्रकार के अनुसार तय की गई है। Graduate Apprentice के लिए जनरल वर्ग में 28 वर्ष तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। OBC वर्ग के 31 वर्ष, SC/ST के 33 वर्ष तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। Diploma Apprentice के लिए जनरल वर्ग के अधिकतम 30 वर्ष तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। OBC के लिए 33 वर्ष और SC/ST के 35 वर्ष तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। ITI Trade Apprentice के लिए जनरल के अधिकतम 26 वर्ष तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। OBC के 29 वर्ष और SC/ST के 31 वर्ष तक के लोग आवेदन कर सकते हैं।

NIT Calicut Apprentice Bharti 2026 Application Fees

इस भर्ती के लिए हर वर्ग के लोग निशुल्क तौर पर आवेदन कर सकते हैं उनको किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क देने की जरूरत नहीं है।

 

Read More: Delhi High Court JJA Bharti 2026: दिल्ली हाईकोर्ट में 152 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरु होंगे आवेदन?

NIT Calicut Apprentice Bharti 2026 Selection Process

इस भर्ती में सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो आपको बता दें कि सबसे पहले तो उम्मीदवारों के आवेदन और शैक्षणिक अंकों की जांच की जाएगी। आवेदन के आधार पर ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर उन उम्मीदवारों का डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा। जरूरत पड़ी तो लिखित परीक्षा या फिर इंटरव्यू भी हो सकता है। सिलेक्शन प्रोसेस पूरी तरीके से योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर ही होगा। सिलेक्शन प्रोसेस से जुड़ी हुई जानकारी उम्मीदवारों को ईमेल आईडी या फिर फोन नंबर पर मिल जाएगी।

NIT Calicut Apprentice Bharti 2026 Stipend

NIT कालीकट में Apprentice तौर पर सिलेक्शन होने पर उम्मीदवारों को हर महीने फिक्स स्टाइपेंड दिया जाएगा। Graduate Apprentice को 15,000 रुपये हर महीने मिलेंगे। Diploma Apprentice को 12,500 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। ITI Trade Apprentice को 11,000 रुपये हर महीने स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। ट्रेनिंग के दौरान कोई अन्य भत्ता नहीं मिलेगा।

NIT Calicut Apprentice Bharti 2026 Apply Process

NIT Calicut Apprentice भर्ती के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन तौर पर अप्लाई करना पड़ेगा। इसके लिए सबसे पहले तो आपको गूगल फॉर्म लिंक पर जाना होगा जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है। आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करना है।

इसके बाद गूगल फॉर्म के जरिए आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा जिसमें अपनी पूरी जानकारी अच्छे से भर देनी है। इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड कर देने हैं। अच्छे से चेक कर लेना है और फिर फॉर्म को सबमिट कर देना है। आवेदन करने के बाद में ईमेल आईडी या फिर एसएमएस के जरिए आपको अपडेट मिलेगी।

NIT Calicut Apprentice Bharti 2026 Important Documents

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
  • आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
  • आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • Email I’d

NIT Calicut Apprentice Bharti 2026 Official Website

आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 25 जनवरी, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 09 फ़रवरी, 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें

आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - aagibaan@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment