NIMHANS Group B & C Bharti 2026: ग्रुप B और C पदों पर निकली 52 भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन?

By
On:

Follow Us

NIMHANS Group B & C Bharti 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS), बेंगलुरु द्वारा Group B और Group C के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। दरअसल यह संस्थान भारत के अधीन राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। इस भर्ती में 52 पदों पर नियुक्ति होनी है।

इस भर्ती में जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, EEG टेक्नीशियन, लाइब्रेरी असिस्टेंट, मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन, फोटोग्राफर के अलावा और भी कई तकनीकी और गैर तकनीकी पदों में नियुक्ति होगी। जो भी उम्मीदवार केंद्र सरकार के अंतर्गत मेडिकल या फिर एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्टर में नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए यह बहुत ही शानदार मौका हो सकता है। इसके लिए 3 फरवरी 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं और यह 4 मार्च 2026 तक चलेंगे।

NIMHANS Group B & C Bharti 2026 Post Detail

NIMHANS की इस भर्ती में सिलेक्शन प्रोसेस पूरी तरीके से मेरिट आधारित होगा। इसमें Group B और Group C अलग-अलग पद भी शामिल है। जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको 7वें वेतन आयोग के जरिए सैलरी प्राप्त होगी। साथ ही भत्ता और केंद्र सरकार के अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होगी।

इस भर्ती में कुल 52 पदों को अलग-अलग कैटेगरी में बांट दिया गया है। जिसमें Junior Secretarial Assistant (Group C) के लिए 22 पद हैं। Stenographer Grade-II (Group C) के लिए 9 पद हैं। Assistant Instructor (Panchakarma) के लिए 4 पद हैं। EEG Technician (Group B) के लिए 3 पद हैं। Library Assistant (Group B) के लिए 3 पद हैं। Medical Records Technician के लिए 3 पद हैं। Photographer के लिए 2 पद हैं। Hospital Assistant (Panchakarma) के लिए 2 पद हैं। Barber के लिए 2 पद हैं। Senior Scientific Assistant (Human Genetics – Group B) के लिए 1 पद है। Artist के लिए 1 पद है।

NIMHANS Group B & C Bharti 2026 Education Qualification

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। Junior Secretarial Assistant के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और 6 महीने का कंप्यूटर कोर्स के अलावा टाइपिंग स्किल होनी जरूरी है। Stenographer Grade-II के लिए ग्रेजुएशन के साथ हिंदी या अंग्रेजी शॉर्टहैंड आना ज़रूरी है।

EEG Technician के लिए क्लिनिकल न्यूरो फिजियोलॉजी में डिप्लोमा या B.Sc के साथ में अनुभव होना चाहिए। Library Assistant के लिए लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। Medical Records Technician के लिए बैचलर डिग्री और मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन की ट्रेनिंग होनी चाहिए। Senior Scientific Assistant के लिए लाइफ साइंस में मास्टर की डिग्री और 2 साल का रिसर्च का अनुभव होना चाहिए।

Artist के लिए मैट्रिक पास और आर्ट्स में डिप्लोमा के साथ एक्सपीरियंस होना चाहिए। Photographer के लिए दसवीं पास के साथ-साथ फोटोग्राफी या फिर सिनेमैटोग्राफी में डिप्लोमा होना चाहिए। Assistant Instructor / Hospital Assistant / Barber के लिए 10वीं पास और संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए।

NIMHANS Group B & C Bharti 2026 Age Limit

इस भर्ती में आयु सीमा की बात करें तो आपको बता दें कि अलग-अलग पदों के अनुसार अलग-अलग आयु सीमा तय की गई है। Senior Scientific Assistant के लिए अधिकतम उम्र 35 साल की होनी चाहिए। EEG Technician / Library Assistant के लिए अधिकतम उम्र 30 साल की होनी चाहिए। अन्य Group C पद के लिए अधिकतम उम्र 27 साल की होनी चाहिए। OBC वर्ग के लोगों को 3 साल की आयु सीमा में छूट मिलेगी। SC/ST के लोगों को 5 साल की छूट मिलेगी। दिव्यांग लोगों को 10 साल की छूट मिलेगी।

NIMHANS Group B & C Bharti 2026 Application Fees

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो आपको बता दें कि Group B के लिए UR/OBC/EWS के लिए 1180 रुपए का आवेदन शुल्क तय किया गया है। SC/ST के 885 रुपए का आवेदन शुल्क है। Group C के लिए UR/OBC/EWS के लिए 885 रुपए का आवेदन शुल्क तय किया गया है। SC/ST के लिए आवेदन शुल्क 590 रुपए का तय किया गया है। दिव्यांग लोगों के लिए आवेदन पूरी तरीके से निशुल्क है। इस आवेदन शुल्क पर 18% का जीएसटी भी लगेगा।

NIMHANS Group B & C Bharti 2026 Selection Process

NIMHANS भर्ती 2026 के सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो आपको बता दें कि पहले चरण में इसके लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित होगी। जो 100 अंकों की होगी और इसके लिए 90 मिनट दिए जाएंगे। इसमें नेगेटिव मार्किंग हर एक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की होगी।

इसके बाद दूसरे चरण में स्किल टेस्ट लिया जाएगा। स्टेनोग्राफर और JSA जैसे पदों के लिए यह सिर्फ क्वालीफाइंग होगा, लेकिन अनिवार्य भी होगा। लिखित एग्जाम में जनरल मेंटल एबिलिटी से लेकर रीजनिंग, इंग्लिश, करंट अफेयर्स और संबंधित विषय से सवाल पूछे जाएंगे।

NIMHANS Group B & C Bharti 2026 Salary

जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको सातवें वेतन आयोग के अनुसार ही सैलरी प्राप्त होगी। Pay Level-6 (Group B) में बेसिक सैलरी ₹35,400 होगी। लेकिन कुल सैलरी ₹55,000–₹60,000 होगी। Pay Level-5 की बेसिक ₹29,200, Pay Level-4 की बेसिक ₹25,500, Pay Level-2 के लिए बेसिक ₹19,900 और Pay Level-1 के लिए बेसिक ₹18,000 होंगे। साथ ही DA, HRA, TA, मेडिकल सुविधा, LTC और NPS का लाभ भी प्राप्त होगा।

NIMHANS Group B & C Bharti 2026 Apply Process

NIMHANS भर्ती 2026 आवेदन की प्रक्रिया की बात करें तो आपको बता दें की सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है। वहां जाकर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना है। फिर ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर लेना है। आवेदन फॉर्म भरना है और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है। इसके बाद आवेदन शुल्क भरना है और सबमिट कर देना है। भविष्य के लिए आवेदन का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लेना है।

Read More: Rajasthan CM Work From Home Yojana: राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में निकली 3675 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

NIMHANS Group B & C Bharti 2026 Official Website

आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 3 फरवरी, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 4 मार्च, 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें

आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - aagibaan@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment