MPESB ASI & Head Constable Computer Vacancy 2026: एमपी पुलिस में ASI और हेड कांस्टेबल के लिए 89 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

By
On:

Follow Us

MPESB ASI & Head Constable Computer Vacancy 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), जो पहले व्यापम के नाम से प्रसिद्ध थी। अब उन्होंने एमपी पुलिस विभाग में तकनीकी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें Assistant Sub Inspector (Computer) और Head Constable (Computer) के लिए 89 पदों पर नियुक्ति होगी। जिसके लिए 5 फरवरी 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं और 19 फरवरी 2026 तक चलेंगे। यह भारती उन लोगों के लिए काफी अच्छी है जो कंप्यूटर या फिर आईटी सेक्टर में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं।

MPESB ASI & Head Constable Computer Vacancy 2026 Post Detail

इस भर्ती में एमपी पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग में तकनीकी कैडर के पदों पर भर्ती होगी। Assistant Sub Inspector (Computer) के लिए 14 पद और Head Constable (Computer) के 75 पद पर भर्ती होगी। जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनकी पोस्टिंग मध्य प्रदेश के अंदर होगी।

MPESB ASI & Head Constable Computer Vacancy 2026 Education Qualification

इस भर्ती के लिए एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो Assistant Sub Inspector पद के लिए उम्मीदवार के पास में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर या फिर इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है या फिर किसी भी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक / RGPV से Computer या IT में 3 साल का डिप्लोमा हो।

Head Constable पद के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं पास होना जरूरी है। जिसमें Physics, Chemistry और Mathematics सब्जेक्ट होने चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से Computer या IT में 1 साल का डिप्लोमा या फिर 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पुणे अनिवार्य है।

MPESB ASI & Head Constable Computer Vacancy 2026 Age Limit

इस भर्ती में आयु सीमा की बात करते हैं तो आपको बता दें कि 19 फरवरी 2026 के अनुसार आयु सीमा तय हुई है। जिसके अनुसार काम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के पुरुषों की अधिकतम उम्र 33 साल की होनी चाहिए। सामान्य वर्ग की महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकतम उम्र 38 साल की होनी चाहिए। अगर कोई अन्य राज्य से आवेदन करता है तो उसकी अधिकतम उम्र 33 साल की होनी चाहिए।

MPESB ASI & Head Constable Computer Vacancy 2026 Physical Standard

फिजिकल स्टैंडर्ड की अगर हम बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों के लिए कम से कम लंबाई 160 सेमी और महिला उम्मीदवार के लिए 155 सेमी होनी चाहिए। तकनीकी पदों के लिए चेस्ट माप लागू नहीं होगा। मेडिकल टेस्ट में उम्मीदवार की आंखों की रोशनी 6/9 और 6/12 बिना चश्मे के होनी अनिवार्य है। इसके अलावा रंग अंधता, फ्लैट फुट या नॉक नी जैसी समस्या बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।

MPESB ASI & Head Constable Computer Vacancy 2026 Application Fees

इस भर्ती में आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल के उम्मीदवारों के लिए ₹500 की एप्लीकेशन फीस तय की गई है। मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 निर्धारित किया गया है।

MPESB ASI & Head Constable Computer Vacancy 2026 Selection Process

एमपी पुलिस ASI और हेड कांस्टेबल कंप्यूटर भर्ती 2026 के लिए सिलेक्शन प्रोसेस दो चरणों में पूरा होगा। सबसे पहले लिखित और तकनीकी परीक्षा होगी। जिसमें दो पेपर होंगे। पहले पेपर में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, मानसिक योग्यता, विज्ञान और गणित से जुड़े हुए सवाल पूछे जाएंगे। दूसरा पेपर तकनीकी होगा, जिसमें ASI पद के लिए ग्रेजुएशन लेवल और हेड कांस्टेबल पद के लिए डिप्लोमा लेवल के कंप्यूटर विषय से सवाल पूछे जाएंगे।

लिखित परीक्षा में अगर उम्मीदवार सफल हो जाते हैं तो दूसरे चरण में फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट और तकनीकी प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में 800 मीटर की दौड़ होगी। इसके बाद में 100 अंकों की तकनीकी प्रैक्टिकल परीक्षा भी ली जाएगी जिसके अंक फाइनल मेरिट में जुड़ेंगे।

MPESB ASI & Head Constable Computer Vacancy 2026 Salary

इस भर्ती में जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको 7वें वेतन आयोग के आधार पर ही सैलरी मिलेगी। Assistant Sub Inspector पद के लिए सैलरी ₹28,700 से ₹91,300 तक मिल सकती है। Head Constable पद के लिए सैलरी ₹25,300 से ₹80,500 तक मिलेगी। साथ ही महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, मेडिकल सुविधा और एनपीएस पेंशन योजना का लाभ भी प्राप्त होगा।

MPESB ASI & Head Constable Computer Vacancy 2026 Apply Process

MPESB ASI और हेड कांस्टेबल कंप्यूटर भर्ती 2026 आवेदन की बात करें तो इसके लिए सबसे पहले तो उम्मीदवारों को MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसका लिंक हम आपको नीचे दे देंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद में लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना है। आवेदन फार्म में सभी जरूरी डिटेल्स भरनी है और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं। इसके बाद आवेदन शुल्क भरकर फॉर्म सबमिट कर देना है। इसके साथ ही आवेदन का एक प्रिंटआउट अपने पास में भविष्य के लिए संभाल कर रख लेना है।

Read More: PNB Apprentice Vacancy 2026: पीएनबी बैंक ने निकाली 5138 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन का पूरा प्रोसेस

MPESB ASI & Head Constable Computer Vacancy 2026 Important Documents

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
  • आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
  • आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • Email I’d

MPESB ASI & Head Constable Computer Vacancy 2026 Official Website

आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 05 फ़रवरी, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 19 फ़रवरी, 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें

आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - aagibaan@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment