Indian Post GDS Vacancy 2026 Apply Online: भारतीय पोस्ट ऑफिस की तरफ से जीडीएस के लिए भर्ती निकाली गई है। के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है और पूरे देश में 28,636 भर्तियां निकाली गई है। इस भर्ती में कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होगी। लोगों का सिलेक्शन दसवीं कक्षा के अंकों के आधार पर होगा।
इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी 2026 को ही शुरू हो गए थे जो 14 फरवरी 2026 तक चलेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म 2 फरवरी 2026 से शुरू हुए हैं और 16 फरवरी 2026 तक चलेंगे। जिन लोगों ने दसवीं पास की हुई है उन लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस में एक सरकारी नौकरी प्राप्त करना काफी अच्छा मौका हो सकता है।
Indian Post GDS Vacancy 2026 Post Detail
इस भर्ती में जीडीएस के लिए तीन तरीके के पद शामिल है। जिसमें Branch Postmaster, Assistant Branch Postmaster, Dak Sevak शामिल हैं। पूरे देश भर में 28,636 भर्तियां होंगी। जो पूरे देश के अलग-अलग डाक विभागों में होगी। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आवेदक को अपनी स्थानीय भाषा आनी चाहिए।
Indian Post GDS Vacancy 2026 Education Qualification
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा की मार्कशीट होनी अनिवार्य है। आवेदक के पास में दसवीं कक्षा में गणित और अंग्रेजी विषय भी होना जरूरी है। उम्मीदवार को कंप्यूटर या फिर स्मार्टफोन का ज्ञान है तो काफी अच्छा होगा। साथ ही साइकिल या मोटरसाइकिल चलाना आना चाहिए।
Indian Post GDS Vacancy 2026 Age Limit
अगर हम इस भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष की आयु सीमा तय हुई है। आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार ही आयु सीमा में छूट मिलेगी। जो आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
Indian Post GDS Vacancy 2026 Application Fees
अगर हम इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फीस की बात करें तो जनरल, ओबीसी और आर्थिक तौर पर कमजोर पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है। महिला, SC, ST, PwD और ट्रांसवुमन उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरीके से निशुल्क है।
Indian Post GDS Vacancy 2026 Selection Process
इस भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो इसमें कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होगी। आपका सिलेक्शन पूरी तरीके से दसवीं कक्षा में प्राप्त हुए अंकों के आधार पर ही किया जाएगा। सिस्टम द्वारा मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। अगर दो उम्मीदवारों के अंक बिल्कुल सेम होते हैं तो अधिक आयु वाली उम्मीदवार को चुना जाएगा। शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है।
Indian Post GDS Vacancy 2026 Salary
इस भर्ती के लिए अगर हम सैलरी की बात करें तो जिन भी लोगों का सिलेक्शन होगा उनको Time Related Continuity Allowance के आधार पर सैलरी मिलती है। जैसे Branch Postmaster के लिए ₹12,000 से ₹29,380 तक की सैलरी मिल सकती है। ABPM/Dak Sevak के लिए ₹10,000 से ₹24,470 तक की सैलरी मिल जाएगी। महंगाई भत्ता भी प्राप्त होता है।
Indian Post GDS Vacancy 2026 Apply Process
इस भर्ती में अगर हम आवेदन की बात करें तो इसमें दो चरण होंगे। दरअसल सबसे पहले 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन रखा गया है। जो आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन होगा जिसका लिंक हम नीचे आपको दे देंगे। 2 फरवरी से लेकर 26 फरवरी 2026 तक आवेदन फार्म भरे जाएंगे। रजिस्ट्रेशन करने के बाद में जो लॉगिन डिटेल्स मिलती है उनसे लॉगिन करके आप आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। वहां पर सभी डिटेल्स अच्छे से भरकर और सभी डॉक्यूमेंट सबमिट करके अपलोड कर देने हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और उसके बाद आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट अपने पास में भविष्य के लिए निकल कर रख लेना है।
Indian Post GDS Vacancy 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
Indian Post GDS Vacancy 2026 Official Website
रजिस्ट्रेशन की प्रारंभ तिथि : 31 जनवरी, 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि : 14 फ़रवरी, 2026
Indian Post GDS Vacancy 2026 Notification PDF : यहां से डाउनलोड करें
Indian Post GDS Vacancy 2026 Vacancy Details : यहां से डाउनलोड करें
Indian Post GDS Vacancy 2026 Apply Link : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





