Indian Army Religious Teacher Vacancy 2026: इंडियन आर्मी में धार्मिक शिक्षक के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन!

By
On:

Follow Us

Indian Army Religious Teacher Vacancy 2026: इंडियन आर्मी की तरफ से धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशंड ऑफिसर के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह उन पुरुष उम्मीदवारों के लिए काफी अच्छा मौका है जिन्होंने धार्मिक विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हुई है। इस भर्ती में बेसिक सैलरी ₹29200 हर महीने मिलेगी। जो ₹92,300 तक पहुंच सकती है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं जो 1 अप्रैल 2026 तक चलेंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन तौर पर कर सकते हैं।

Indian Army Religious Teacher Vacancy 2026 Post Detail

इस भर्ती में Religious Teacher Junior Commissioned Officer के पद पर नियुक्ति होगी। जिन भी उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया जाएगा उनको Naib Subedar रैंक दी जाएगी।

इस भर्ती में कुल 6 धार्मिक श्रेणियां हैं – जिसमें Pandit, Pandit (Gorkha Regiment), Granthi, Maulvi (Sunni), Padri और Buddhist Bhikshu (Mahayana) – Ladakh Scouts शामिल हैं। यह नौकरी पूरा भारत में अलग-अलग आर्मी यूनिट्स पर लगा सकती है।

Indian Army Religious Teacher Vacancy 2026 Education Qualification

इस भर्ती के लिए एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो अलग-अलग श्रेणियां में अलग-अलग धार्मिक योग्यता तय हुई है। जिसकी पूरी डिटेल आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है।

Indian Army Religious Teacher Vacancy 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए अगर हम आयु सीमा की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उम्मीदवार की उम्र 25 से 34 साल के बीच में होनी चाहिए। जिन भी लोगों का जन्म 1 जुलाई 1993 से लेकर 1 जुलाई 2002 के बीच में हुआ है वही लोग इसमें आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

Indian Army Religious Teacher Vacancy 2026 Physical Standard

इस भर्ती के लिए अगर हम शारीरिक मापदंड की बात करें तो आपको बता दें कि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार की कम से कम लंबाई 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए। गोरखा और लद्दाख क्षेत्र के लिए 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए। अंडमान-निकोबार एवं लक्षद्वीप के स्थानीय उम्मीदवारों के लिए 155 सेंटीमीटर होनी चाहिए। छाती कम से कम 77 सेमी की होनी चाहिए।

Indian Army Religious Teacher Vacancy 2026 Application Fees

इस भर्ती के लिए अगर हम आवेदन शुल्क की बात करें तो आपको बता दें कि हर एक उम्मीदवार को इसके लिए एप्लीकेशन फीस ₹250 देनी पड़ेगी।

Indian Army Religious Teacher Vacancy 2026 Selection Process

इस भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें सबसे पहले तो Online Common Entrance Examination होगा। जो कंप्यूटर आधारित होता है। यह परीक्षा सिर्फ हिंदी या फिर अंग्रेजी में ही नहीं बल्कि 11 अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगी।

Paper-I में General Awareness के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 100 अंकों के होंगे। Paper-II में संबंधित धार्मिक विषय से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 100 अंकों के होंगे। दोनों पेपर के लिए एक-एक घंटा मिलेगा। इसमें कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और हर एक पेपर में 40% मार्क्स लाने होंगे।

इसके बाद दूसरे चरण में शारीरिक मापदंड होगा। जिसमें 1.6 किलोमीटर की दौड़ करवाई जाएगी जिसको 8 मिनट में पूरा करना होगा। साथ ही मेडिकल टेस्ट भी होंगे।

इसके बाद तीसरे चरण में पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जिसमें 50% अंक लाना अनिवार्य है। जो अंतिम मेरिट लिस्ट बनेगी वह पेपर 2 और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर ही होगी। जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको 6 सप्ताह की बेसिक ट्रेनिंग मिलेगी। इसके बाद 11 सप्ताह की विशेष ट्रेनिंग मिलेगी। जिसकी पूरी जानकारी आप नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

Indian Army Religious Teacher Vacancy 2026 Salary

इस भर्ती में अगर हम सैलरी की बात करें तो आपको बता दें कि जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको हर महीने बेसिक सैलरी ₹29200 मिलेगी। जो ₹92,300 तक हो सकती है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस, मिलिट्री सर्विस पे (MSP), मुफ्त मेडिकल सुविधा, राशन, आवास, CSD कैंटीन सुविधा, NPS पेंशन योजना और ग्रेच्युटी जैसे लाभ भी प्राप्त होंगे।

Indian Army Religious Teacher Vacancy 2026 Apply Process

इस भर्ती में अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इंडियन आर्मी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है। इसके बाद JCO/OR Enrollment पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। इसके बाद आध्यात्मिक टीचर की श्रेणी को चुनना है। आवेदन फार्म में अपनी जानकारी अच्छे से भरनी है और मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर देने हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। इसके बाद आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट अपने पास रखना है और उसको सबमिट कर देना है।

Indian Army Religious Teacher Vacancy 2026 Important Documents

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
  • आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
  • आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • Email I’d

Read More: PSSSB Excise And Taxation Inspector 2026: पंजाब में 197 पदों पर निकली इंस्पेक्टर की भर्ती, ऐसे करें आवेदन!

Indian Army Religious Teacher Vacancy 2026 Official Website

आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 13 फ़रवरी, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 01 अप्रैल, 2026

Indian Army Religious Teacher Vacancy 2026 Notification PDF : यहां से डाउनलोड करें

Indian Army Religious Teacher Vacancy 2026 Apply Link : यहां पर क्लिक करें

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - aagibaan@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment