Indian Army JAG Entry 2026: इंडियन आर्मी में लॉ ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, मिलेगी JAG में एंट्री

By
On:

Follow Us

Indian Army JAG Entry 2026: भारतीय सेना की ओर से जज एडवोकेट जनरल (JAG) एंट्री स्कीम 124वें कोर्स के लिए नोटिफिकेशन रिलीज किया जा चुका है। यह कोर्स अक्टूबर 2026 से ऑफीसर्स ट्रेंनिंग अकैडमी (OTA), चेन्नई में शुरू किया जाएगा। इस भर्ती को कुल 8 पदों के लिए निकाला गया है। जिस पर शॉर्ट सर्विस कमीशन के जरिए लेफ्टिनेंट रैंक पर नियुक्ति होगी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और यह 27 फरवरी 2026 तक चलेंगे।

Indian Army JAG Entry 2026 Post Detail

इंडियन आर्मी JAG एंट्री 124 कोर्स के सर यह पुरुष और महिलाएं दोनों ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार सिलेक्ट होगा उनको ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा। यह भर्ती सीधे SSB इंटरव्यू के आधार पर होगी और इसमें आर्मी द्वारा कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होगी।

Indian Army JAG Entry 2026 Education Qualification

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवार द्वारा तीन या पांच साल में LLB में कम से कम 55% अंक प्राप्त किए होने चाहिए। साथ ही CLAT PG 2025 स्कोर होना अनिवार्य है। उम्मीदवार का बार काउंसिल आफ इंडिया या फिर राज्य बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र होना भी अनिवार्य है।

Indian Army JAG Entry 2026 Age Limit

इंडियन आर्मी JAG एंट्री के लिए अगर हम आयु सीमा की बात करें तो कम से कम उम्मीदवार की आयु 21 और ज्यादा से ज्यादा 27 साल की होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1999 से पहले नहीं होना चाहिए। 1 जुलाई 2005 के बाद में उम्मीदवार का जन्म नहीं होना चाहिए। इस भर्ती के लिए सिर्फ अविवाहित पुरुष या महिलाएं ही पात्र होंगे।

Indian Army JAG Entry 2026 Application Fees

इंडियन आर्मी JAG एंट्री के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

Indian Army JAG Entry 2026 Selection Process

इस भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो इसमें कई चरण होंगे। सबसे पहले CLAT PG 2025 स्कोर के आधार पर उम्मीदवार को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद में SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें भी दो चरण होंगे जिसमें स्क्रीनिंग टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट, GTO टास्क और पर्सनल इंटरव्यू होगा। अगर इसमें उम्मीदवार सफल होते हैं तो उनका मेडिकल एग्जामिनेशन होगा और अंतिम मेरिट लिस्ट SSB इंटरव्यू के अंकों के आधार पर ही तैयार होगी।

Indian Army JAG Entry 2026 Apply Process

  1. इंडियन आर्मी JAG एंट्री के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है।
  2. सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर JAG Entry 124 Course के लिए आवेदन करना होगा।
  3. आवेदन फार्म में सभी जानकारी आवेदन फार्म में सभी जानकारी अच्छे से भरनी है और डॉक्यूमेंट सबमिट करने हैं।
  4. आवेदन फॉर्म सबमिट कर देना है। साथ ही उसका एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकाल कर रख लेना है।

Read More: Cochin Shipyard Limited ET Vacancy 2026: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव ट्रेनिंग के लिए निकली 64 भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Indian Army JAG Entry 2026 Salary Details

JAG एंट्री के जारी जो भी सेलेक्ट उम्मीदवार होंगे उनको लेफ्टिनेंट रैंक पर लेवल-10 के आधार पर सैलरी दी जाएगी। इसीलिए शुरुआत में ₹56,100 प्रति माह मिलेंगे। साथ ही ₹15,500 प्रतिमाह मिलिट्री सर्विस पे भी मिलेगा। ट्रेनिंग के वक्त उम्मीदवार को ₹56,100 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। साथ ही डीए, फील्ड एरिया अलाउंस, हाई एल्टीट्यूड अलाउंस, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

Indian Army JAG Entry 2026 Important Documents

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
  • आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
  • आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • Email I’d

Indian Army JAG Entry 2026 Official Website

आवेदन की प्रारंभ तिथि: 27 जनवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 27 फ़रवरी 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें

आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें

आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।

For Feedback - aagibaan@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment