Indian Army Agniveer Rally 2026: इंडियन आर्मी की तरफ से अग्निपथ योजना के जरिए अग्नि वीर रैली 2026 के लिए भर्ती निकाली गई है। जिसका आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। यह भर्ती पूरे देश के सभी राज्यों और जिलों के युवाओं के लिए निकाली गई है। इसमें 8वीं, 10वीं और 12वीं पास पुरुष और महिलाएं दोनों ही आवेदन कर सकते हैं।
जिसमें अग्नि वीरों को पहले साल ₹30,000 हर महीने दिए जाएंगे। चौथे साल ₹40000 हर महीने तक का पैकेज मिलेगा। 4 साल की सेवा कर देने के बाद में तकरीबन ₹10.04 लाख का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा।
इस भर्ती के लिए 13 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। जो 1 अप्रैल 2026 तक चलेंगे। इसकी ऑनलाइन परीक्षा 1 जून से लेकर 15 जून 2026 के बीच होगी।
Indian Army Agniveer Rally 2026 Post Detail
इस भर्ती के जरिए अग्निपथ योजना में युवाओं को 4 साल के लिए भारतीय सेना में सेवा देने का अवसर प्राप्त होगा। जब यह पूरी हो जाएगी तो उसके बाद तकरीबन 25% उम्मीदवारों को मेरिट और जरूरत के आधार पर परमानेंट नौकरी भी मिल जाएगी
इस भर्ती में Agniveer (General Duty), Agniveer (Technical), Agniveer (Clerk/Store Keeper Technical), Agniveer Tradesman (10th Pass), Agniveer Tradesman (8th Pass) और Women Military Police जैसे पद निकाले गए हैं। उम्मीदवार की नियुक्ति पूरे भारत में अलग-अलग आर्मी यूनिट्स में हो सकती है।
Indian Army Agniveer Rally 2026 Education Qualification
अगर हम इस भर्ती की एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो आपको बता दें कि हर एक पद के लिए अलग-अलग एजुकेशन क्वालीफिकेशन तय की गई है। 10वीं, 12वीं के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं और बाकी की पूरी डिटेल आप जारी किए गए नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं जो हमने नीचे आपको दे दिया है।
Indian Army Agniveer Rally 2026 Age Limit
अगर हम इस भर्ती की आयु सीमा की बात करें तो आपको बता दें कि उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2027 को 17½ से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस हिसाब से अगर देखे तो उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 2005 से लेकर 1 जुलाई 2009 के बीच में होना चाहिए। लेकिन अगर किसी भी ड्यूटी के वक़्त शहीद हुए रक्षा कर्मियों की विधवा हैं तो वो वूमेन मिलिट्री पुलिस में 30 साल की उम्र तक आवेदन कर सकती हैं।
Indian Army Agniveer Rally 2026 Physical Standard
अगर हम इस भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड की बात करें तो General Duty (Male) के लिए कम से कम लंबाई 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए। उनकी छाती 77 सेंटीमीटर होनी अनिवार्य है। Technical पदों के लिए पुरुष की लंबाई 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए। Clerk/SKT और Tradesman के लिए पुरुष की लंबाई 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
Women Military Police के लिए महिलाओं की लंबाई 162 सेंटीमीटर होनी चाहिए। गोरखा उम्मीदवारों के लिए GD श्रेणी में लंबाई 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए। वजन आयु और लंबाई के अनुसार संतुलित होना अनिवार्य है।
Indian Army Agniveer Rally 2026 Application Fees
इस भर्ती के लिए अगर हम एप्लीकेशन फीस की बात करें तो हर एक वर्क के लिए ₹250 की आवेदन फीस तय की गई है। लेकिन अगर कोई भी उम्मीदवार दो पदों के लिए आवेदन करता है तो उसकी हर एक पद के लिए ₹250 अलग से आवेदन शुल्क देना पड़ेगा।
Indian Army Agniveer Rally 2026 Selection Process
अगर हम इस भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो यह दो चरणों में होगा। सबसे पहले Online Common Entrance Examination (CEE) होगा। यह कंप्यूटर पर परीक्षा होती है और यह 13 भाषाओं में होगी। Agniveer GD और Tradesman के लिए 1 घंटे का पेपर होगा और उसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। Technical और Clerk/SKT के लिए 2 घंटे का पेपर होगा और उसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 200 अंकों का पेपर होगा और कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। Clerk/SKT के लिए 30wpm की टाइपिंग टेस्ट भी होगी।
इसके बाद दूसरे चरण में Recruitment Rally होगी और इसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के अलावा Physical Fitness Test (PFT), Physical Measurement Test (PMT) और मेडिकल जांच की जाएगी।
Indian Army Agniveer Rally 2026 Salary
अगर हम इंडियन आर्मी की इस भर्ती में मिलने वाली सैलरी की बात करें तो पहले साल ₹30000 का वेतन मिलेगा। इन हैंड ₹21000 मिलेंगे। दूसरे साल ₹33000 और इन हैंड 23000 रुपए मिलेंगे। तीसरे साल ₹36500 मिलेंगे और इन हैंड ₹25550 मिलेंगे। चौथी साल ₹40000 मिलेंगे और इन हैंड ₹28000 आएंगे।
जब उम्मीदवार 4 साल की सेवा पूरी कर लेगा तो उसको लगभग ₹10.04 लाख का पैकेज दिया जाएगा। इसमें ₹48 लाख का जीवन बीमा कवर, जोखिम एवं कठिनाई भत्ता, ड्रेस अलाउंस, ट्रैवल अलाउंस, CSD कैंटीन सुविधा और सेना अस्पतालों में फ्री में जांच की भी सुविधा प्राप्त होगी।
Indian Army Agniveer Rally 2026 Apply Process
इंडियन आर्मी की इस भर्ती में है अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है। वेबसाइट पर जाने के बाद में JCO/OR Enrollment पर क्लिक करके इनरोल कर लेना है। योग्यता के अनुसार ज्यादा से ज्यादा दो श्रेणी को चुन सकते हैं।
इसके बाद में आवेदन फॉर्म भरना है और उसमें अपनी सारी जानकारी अच्छे से भर देनी है। सारे डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर देने हैं और परीक्षा केंद्र का भी चुनाव करना है। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट अपने पास में भविष्य के लिए रखना है।
Indian Army Agniveer Rally 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
Indian Army Agniveer Rally 2026 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 13 फ़रवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 01 अप्रैल, 2026
Indian Army Agniveer Rally 2026 Notification PDF : यहां से डाउनलोड करें
Indian Army Agniveer Rally 2026 Apply Link : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





