HPSC HCS Bharti 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा हरियाणा सिविल सर्विस (Executive Branch) और अन्य Allied Services के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जिसमें 102 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिसके लिए 6 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे और 26 फरवरी 2026 तक चलेंगे। इस भर्ती में DSP, ETO, तहसीलदार जैसे बड़े प्रशासनिक पदों पर भर्ती होगी।
HPSC HCS Bharti 2026 Post Detail
हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से HCS Executive Branch और अन्य Allied Services के लिए 102 पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है। इसमें HCS (Executive), डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP), एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर (ETO), डिस्ट्रिक्ट फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर (DFSC), असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर (AETO), तहसीलदार जैसे पद शामिल हैं। उम्मीदवारों की भर्ती हरियाणा राज्य में होगी और उनको सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत सैलरी मिलेगी।
HPSC HCS Bharti 2026 Education Qualification
HPSC HCS भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आपको बता दें कि इसके लिए मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवार Arts, Science, Commerce जैसे विषयों से ग्रेजुएशन पास किया होना चाहिए। अगर कोई भी उम्मीदवार अंतिम वर्ष में है तो वह भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन अंतिम तिथि तक डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है।
HPSC HCS Bharti 2026 Age Limit
हरियाणा सिविल सर्विस भर्ती के लिए अगर हम आयु सीमा की बात करते हैं तो इसमें अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा तय की गई है। DSP पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष की होनी चाहिए। बाकी अन्य पदों के लिए 18 से 42 साल की उम्र होनी चाहिए। हरियाणा के SC, BC वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। अन्य आरक्षित वर्गों के लिए भी सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
HPSC HCS Bharti 2026 Application Fees
हरियाणा सिविल सर्विस भर्ती के लिए जो आवेदन होंगे उसमें सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़े वर्ग और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए 1000 रुपए की फीस है। आरक्षित वर्ग के लिए ₹250 की एप्लीकेशन फीस तय की गई है। हरियाणा की सभी महिलाओं के लिए भी इस भर्ती में आवेदन फीस ₹250 तय की गई है। लेकिन अगर किसी बाहर के राज्य की महिला आवेदन करती है तो उसके लिए ₹1000 ही फीस रहेगी। दिव्यांग लोगों के लिए आवेदन पूरी तरीके से निशुल्क है।
HPSC HCS Bharti 2026 Selection Process
हरियाणा सिविल सर्विस भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें तीन चरण होंगे। सबसे पहले परीक्षा होगी। जिसमें जनरल स्टडीज और CSAT शामिल होगा। CSAT क्वालिफाइंग पेपर होगा। फिर दूसरे चरण में लिखित परीक्षा होगी जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, जनरल स्टडीज और एक वैकल्पिक विषय शामिल होगा। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार को ही तीसरे चरण के इंटरव्यू में बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर ही भर्ती होगी।
HPSC HCS Bharti 2026 Physical Test
डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस पद के लिए फिजिकल टेस्ट भी लिया जाएगा। इसके लिए पुरुष की कम से कम ऊंचाई 5 फीट 7 इंच होनी चाहिए। छाती 33 इंच जो फूलने पर 34.5 इंच तक हो। महिला उम्मीदवार की हाइट 5 फ़ीट 2 इंच की होनी चाहिए।
HPSC HCS Bharti 2026 Salary
HPSC HCS भर्ती 2026 के वेतन की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत सैलरी मिलेगी। HCS Executive Branch और DSP पद Pay Level-10 में आते हैं जिसकी बेसिक सैलरी 56,100 रुपए प्रतिमाह होगी। हर महीने की कुल सैलरी ₹80000 से ज्यादा हो सकती है। Allied Services जैसे ETO, AETO, तहसीलदार आदि पदों के लिए Pay Level-9 या Level-7/8 लागू होगा, जिसमें बेसिक सैलरी 44,900 रुपये से 53,100 रुपये तक होगी। साथ में महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, मेडिकल सुविधा और पेंशन योजना का लाभ भी प्राप्त होगा।
Read More: Railway RRB Group D Bharti 2026: रेलवे ने निकाली 21997 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करने आवेदन?
HPSC HCS Bharti 2026 Apply Process
HPSC HCS भर्ती 2026 के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है। वेबसाइट पर जाने के बाद में विज्ञापन क्षेत्र में आवेदन लिंक पर क्लिक करना पड़ेगा।
इतना करने के बाद में अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन कर लेना है। फिर डिटेल्स डालकर लोगिन करने के बाद में आपके सामने आपका आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा। जहां पर आपको पूरी जानकारी भरनी है और मांगे गए डाक्यूमेंट्स सबमिट कर देने हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और भविष्य के लिए आवेदन का एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लेना है।
HPSC HCS Bharti 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
HPSC HCS Bharti 2026 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 06 फ़रवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 26 फ़रवरी, 2026
प्रीलिम्स परीक्षा तिथि : 26 अप्रैल 2026
मुख्य परीक्षा तिथि : 27 से 29 जून 2026
आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें
आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





