HPCL Apprentice Trainee 2026: जिन भी युवाओं ने इंजीनियरिंग की हुई है उनके लिए हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन की तरफ से अप्रेंटिस की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें देशभर के 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 620 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती होगी।
अगर आपने Civil, Mechanical, Electrical या Instrumentation Engineering में B.E./B.Tech किया हुआ है तो यह आपके लिए बहुत ही बेहतरीन मौका हो सकता है। जिन लोगों का सिलेक्शन होगा उनको हर महीने ₹25000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा और यह ट्रेनिंग एक साल तक की होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 16 फरवरी 2026 को शुरू हो चुके हैं जो 2 मार्च 2026 तक चलेंगे।
HPCL Apprentice Trainee 2026 Post Detail
अगर हम इस भर्ती के पदों की बात करें तो महाराष्ट्र में 114 पद है। आंध्र प्रदेश में 62, कर्नाटक में 44, उत्तर प्रदेश में 40, राजस्थान में 39, पश्चिम बंगाल में 37, तमिलनाडु में 35 और गुजरात में 29 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
साथ ही पंजाब में 23, मध्य प्रदेश में 22, ओडिशा में 22, तेलंगाना में 22, दिल्ली और हरियाणा में 16-16, केरल में 15, बिहार और झारखंड में 11-11 पद शामिल किए गए हैं।
असम, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 8-8 पद, गोवा में 5, हिमाचल प्रदेश में 3 और दादरा एवं नगर हवेली तथा लद्दाख में 1-1 पद तय किया गया है।
HPCL Apprentice Trainee 2026 Education Qualification
अगर हम इस भर्ती की एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो उम्मीदवार के पास में UGC/AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.E./B.Tech. डिग्री मांगी गई है। जिसकी शाखाएं Civil Engineering, Mechanical Engineering, Electrical Engineering या Instrumentation Engineering होनी चाहिए।
सामान्य और OBC वर्ग के लिए कम से कम 60% अंक होने चाहिए। SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50% अंक होने चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि इंजीनियरिंग डिग्री 1 अप्रैल 2023 या उसके बाद होनी चाहिए।
HPCL Apprentice Trainee 2026 Age Limit
इस भर्ती के लिए आयु सीमा 2 मार्च 2026 के अनुसार ही तय होगी। के उम्मीदवार की ज्यादा से ज्यादा उम्र 25 साल होनी चाहिए। OBC के लिए 28 साल, SC/ST के लिए 30 साल, और विकलांग उम्मीदवारों के लिए 35 साल की आयु सीमा तय की गई है।
HPCL Apprentice Trainee 2026 Application Fees
इस भर्ती के लिए किसी भी तरीके का कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है तो किसी भी वर्ग का उम्मीदवार इसके लिए निशुल्क आवेदन कर सकता है।
HPCL Apprentice Trainee 2026 Selection Process
इस भर्ती में किसी भी तरीके की परीक्षा या फिर इंटरव्यू नहीं होगा। यह पूरी तरीके से मेरिट के आधार पर होगा। सबसे पहले तो इंजीनियरिंग अंकों के आधार पर उम्मीदवार शॉर्ट लिस्ट होंगे। हर एक पद के लिए पांच उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद मेडिकल प्रमाण पत्र और पुलिस वेरिफिकेशन भी होगा। इसके बाद जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनकी नियुक्ति अलग-अलग राज्यों में की जाएगी।
यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर किसी उम्मीदवार ने पहले कोई अप्रेंटिस या फिर ट्रेनिंग ली हुई है तो वह इसके लिए पात्र नहीं होंगे। साथ ही उम्मीदवार का NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और BOAT से अनुमोदन होना ज़रूरी है।
HPCL Apprentice Trainee 2026 Salary
जिंदगी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको ₹25000 हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसमें ₹20,500 हर महीने HPCL से मिलेंगे और ₹4500 हर महीने भारत सरकार की तरफ से सीधे आपके बैंक अकाउंट में आ जाएंगे। लेकिन आपको इसमें कोई भी है ट्रांसपोर्ट अलाउंस या फिर आवास की सुविधा प्राप्त नहीं होगी।
HPCL Apprentice Trainee 2026 Apply Process
अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने इंजीनियरिंग की डिग्री, सभी सेमेस्टर की मार्कशीट और बाकी के जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ NATS रजिस्ट्रेशन डिटेल तैयार रखें। इसके बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद में Apprentice Application Portal खोलना है। फिर Sign up for New Registration पर क्लिक करना है और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करना है। फिर लॉगिन करने के बाद में इंजीनियरिंग शाखा का चुनाव करना है।
इसके बाद में ट्रेनिंग के लिए सिर्फ एक राज्य का चुनाव करना है। पूरा आवेदन फार्म अच्छे से डिटेल के साथ में भरना है और मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर देने हैं। फिर सबमिट कर देना है और एक आवेदन का प्रिंट आउट अपने पास भविष्य के लिए रख लेना है।
HPCL Apprentice Trainee 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
HPCL Apprentice Trainee 2026 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 16 फ़रवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 02 मार्च, 2026
HPCL Apprentice Trainee 2026 Notification PDF : यहां से डाउनलोड करें
HPCL Apprentice Trainee 2026 Apply Link : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





