DSSSB Bharti 2026 Apply Online: DSSSB की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसके जरिए 911 पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसमें लीगल अस्सिटेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर सिविल के साथ-साथ ग्रेड सेकंड और अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर भी भर्ती होगी। इसमें महिलाएं और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 24 फरवरी 2026 से आवेदन शुरू होंगे जो 25 मार्च 2026 तक चलेंगे।
DSSSB Bharti 2026 Post Detail
DSSSB भारती के बारे में हम अगर और जानकारी लें तो आपको बता दें कि इसमें 911 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए विभिन्न तरीकों की पोस्ट पर नियुक्ति की जाएगी और साथ ही इसके लिए ऑनलाइन तौर पर आवेदन करना है। तुझे लिए इसकी पूरी जानकारी जान लेते हैं।
DSSSB Bharti 2026 Education Qualification
अगर हम इस भर्ती के लिए एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करते हैं तो आपको बता दें कि ग्रेड सेकंड अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर के उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।
जूनियर इंजीनियर के लिए जो लोग आवेदन कर रहे हैं उनके पास सिविल इंजीनियर में डिग्री या फिर डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही 2 साल का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए। अस्सिटेंट इंजीनियर के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। लीगल अस्सिटेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास में लो में स्नातक की डिग्री के अलावा अनुभव होना चाहिए।
DSSSB Bharti 2026 Work Experience
DSSSB भर्ती के लिए अगर हम वर्क एक्सपीरियंस की बात करें तो आपको बता दें कि जूनियर इंजीनियर और लीगल अस्सिटेंट के लिए संबंधित क्षेत्र में ही 2 साल का अनुभव होना अनिवार्य रखा गया है।
DSSSB Bharti 2026 Age Limit
DSSSB भर्ती के लिए अगर हम आयु सीमा की बात करते हैं तो आपको बता दें कि अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर और जूनियर इंजीनियर के पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 साल तय की गई है। अस्सिटेंट इंजीनियर के लिए अधिकतम आयु 32 साल तय की गई है और लीगल अस्सिटेंट के लिए 35 साल की आयु रखी गई है। हालांकि आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Read More: HPCL Apprentice Trainee 2026: 620 इंजीनियरिंग पदों पर फ्रेशर्स के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
DSSSB Bharti 2026 Application Fees
DSSSB भारती के लिए अगर हम आवेदन शुल्क की बात करें तो आपको बता दें कि सामान्य वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए ₹100 आवेदन शुल्क तय किया गया है। बाकी आरक्षित वर्गों के लिए किसी भी तरीके का शुल्क नहीं है।
DSSSB Bharti 2026 Selection Process
DSSSB भर्ती में अगर हम सिलेक्शन प्रोसेस की बात करते हैं तो आपको बता दें कि असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए सिर्फ एक मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। लेकिन अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर और लीगल अस्सिटेंट पद के लिए शुरुआती और मुख्य परीक्षा दोनों ही होगी। इसमें उम्मीदवार शुरू की परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होते हैं तो मुख्य परीक्षा अंतिम मेरिट लिस्ट के आधार पर ही होगी।
DSSSB Bharti 2026 Apply Process
DSSSB भर्ती के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक हमने नीचे आपको दे दिया है। इसके बाद में आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा जहां पर सही जानकारी भरनी है। मांगी गई जरूरी डॉक्यूमेंट सबमिट करने हैं और इसके बाद अगर लागू होता है तो आवेदनशील का भुगतान करना है। एक बार फॉर्म को अच्छे से जांच लेना है और सबमिट कर देना है। इसका एक प्रिंटआउट अपने पास में भविष्य के लिए रखना है।
DSSSB Bharti 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
DSSSB Bharti 2026 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 24 फ़रवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 25 मार्च, 2026
DSSSB Bharti 2026 Notification PDF : यहां से डाउनलोड करें
DSSSB Bharti 2026 Apply Link : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





