CSU Non Teaching Bharti 2026: दिल्ली की सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी ने हाल ही में नॉन टीचिंग के लिए 43 भर्ती निकाली है। जिसका नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इसमें कॉलेज लाइब्रेरियन से लेकर सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट लेवल, प्रोफेशनल असिस्टेंट, UDC, LDC के लिए रिक्त पद हैं।
CSU Non Teaching Bharti 2026 Post Detail
सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी जो दिल्ली में है। उसने नॉन टीचिंग भारतीयों पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें 43 भर्तियां निकाली गई है। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग भर्तियां निर्धारित की गई है और इसके लिए आवेदन 28 जनवरी 2026 को शुरू हो चुके हैं तो आज हम आपको इसी के बारे में पूरी डिटेल देने वाले हैं।
CSU Non Teaching Bharti 2026 Education Qualification
इस भर्ती के लिए अगर हम एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन तय की गई है। जैसे कॉलेज लाइब्रेरियन के लिए लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इनफॉरमेशन साइंस या फिर डॉक्यूमेंटेशन साइंस में 55% मार्क्स के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। नेट या पीएचडी भी चाहिए।
सेक्शन ऑफिसर के पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री, कंप्यूटर ऑपरेशन में कोई भी डिप्लोमा और 3 साल का असिस्टेंट के तौर पर एक्सपीरियंस चाहिए। वही असिस्टेंट के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री और कंप्यूटर ऑपरेशन में कोई भी डिप्लोमा। इसमें 3 साल का यूडीसी में एक्सपीरियंस होना चाहिए। प्रोफेशनल असिस्टेंट के लिए लाइब्रेरी और इनफॉरमेशन साइंस में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही इसी फील्ड में 2 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।
UDC की बात करें तो इसमें और किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। हिंदी में 30wpm और इंग्लिश में 35 wpm टाइपिंग होनी चाहिए। कंप्यूटर आना चाहिए वह 2 साल का LDC में एक्सपीरियंस होना चाहिए। LDC के पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री, हिंदी में 30wpm और इंग्लिश में 35 wpm टाइपिंग होनी चाहिए। कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए।
CSU Non Teaching Bharti 2026 Age Limit
अब अगर इस नॉन टीचिंग भर्तियों के लिए हम आयु सीमा की बात करें तो आपको बता दें कि कॉलेज लाइब्रेरियन के लिए UGC के हिसाब से आयु तय की जाएगी। LDC और UDC के लिए अधिकतम उम्र 32 साल की चाहिए। बाकी के पदों के लिए 35 साल की अधिकतम उम्र चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट मिलेगी।
CSU Non Teaching Bharti 2026 Application Fees
इन नॉन टीचिंग भर्तियों के लिए आवेदन फीस की बात करें तो कॉलेज लाइब्रेरियन के लिए जनरल, ओबीसी और आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए ₹3000 की फीस तय की गई है। आरक्षित वर्गों के लिए ₹1500 की फीस है। अन्य पदों के लिए जनरल, ओबीसी और आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए 1000 रुपए की फीस है। आरक्षित वर्ग के लिए दूसरे पदों के लिए ₹500 की फीस तय की गई है।
CSU Non Teaching Bharti 2026 Selection Process
सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी ने जो नॉन टीचिंग पदों पर वैकेंसी निकली है उसके सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो इसमें सबसे पहले तो लिखित पेपर होगा। इसके बाद में इंटरव्यू लिया जाएगा। फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद ही सिलेक्शन होगा।
CSU Non Teaching Bharti 2026 Apply Process
इन नॉन टीचिंग के पदों पर आवेदन करने के लिए आपको ऑनलाइन तौर पर अप्लाई करना पड़ेगा। इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और वहां जाकर आपको एक फॉर्म भरना है। फार्म में सही जानकारी भरनी है और आप किस पोस्ट के लिए अप्लाई कर रहे हैं यह भी देखना है। अप्लाई करते समय सही जानकारी भरे और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें। आवेदन फार्म को भरने के बाद में एक बार क्रॉस चेक जरूर करें। फिर सबमिट पर क्लिक करें और एक प्रिंटआउट आवेदन का निकाल लें, जिससे भविष्य में वह काम आए।
CSU Non Teaching Bharti 2026 Salary Details
विभाग द्वारा निकाली गयी विभिन्न पदों की भर्ती के लिए सैलरी निम्नानुसार है :
- College Librarian Salary – 57700-182400 रुपये तक प्रति माह
- Section Officer Salary – 44900-142400 रुपये तक प्रति माह
- Assistant Salary – 35400-112400 रुपये तक प्रति माह
- Professional Assistant Salary – 35400-112400 रुपये तक प्रति माह
- Upper Division Clerk – 25500-818100 रुपये तक प्रति माह
- Lower Division Clerk – 19900-63200 रुपये तक प्रति माह
CSU Non Teaching Bharti 2026 Important Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
- आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
- आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- Email I’d
Read More: SBI Bank CBO Bharti 2026: स्टेट बैंक इंडिया ने निकाली 2273 भर्ती, आज से शुरु हुए आवेदन
CSU Non Teaching Bharti 2026 Official Website
आवेदन की प्रारंभ तिथि: 28 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 27 फ़रवरी 2026
आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें
आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट AagiBaan.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।





